राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आगाह किया है कि यूक्रेन में रूसी सैन्य बलों के हमले तेज़ होते जा रहे हैं, हताहत होने वाले आम नागरिकों की संख्या बढ़ रही है और देश भर में तबाही हो रही है.
यूक्रेन में हिंसक टकराव के मुद्दे पर सोमवार को आपात सत्र के तहत सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई. ड्निप्रो समेत अन्य शहरों पर रूसी सैन्य बलों की भयावह हवाई बमबारी के बाद, यूक्रेन ने इस बैठक के लिए औपचारिक रूप से अनुरोध किया था.यूक्रेन के अनुसार, मार्च के अन्तिम दिनों से मध्य-अप्रैल के दौरान, 5 हज़ार से अधिक ड्रोन व मिसाइल छोड़े गए हैं, बड़ी संख्या में आम नागरिकों की जान गई है और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं.
Tweet URL
सहायक अवर महासचिव मोहम्मद ख़ालेद ख़िएरी ने सदस्य देशों को बताया कि लड़ाई में चिन्ताजनक तेज़ी देखी गई है, जबकि कूटनैतिक प्रयासों को कोई बड़ी सफलता मिलती नहीं दिखाई दे रही है. उन्होंने सचेत किया कि हम इस हिंसक टकराव के बेक़ाबू हो जाने का जोखिम मोल नहीं ले सकते हैं, जिस स्थिति में और अधिक मानव क़ीमत चुकानी होगी.9 अप्रैल को, यूक्रेन द्वारा ईस्टर युद्धविराम का प्रस्ताव रखे जाने के बाद, रूसी महासंघ ने 11 से 12 अप्रैल के लिए 32 घंटों के युद्धविराम की घोषणा की थी. सहायक महासचिव ख़िएरी ने बताया कि लड़ाई पर अस्थाई विराम से, पारम्परिक ईस्टर के शान्तिपूर्ण उत्सव को सुनिश्चित किया जा सकता था, लेकिन इसका सम्मान नहीं किया गया.घातक हमले जारीअवकाश व सप्ताहांत के दौरान, लड़ाई के अग्रिम मोर्चे पर टकराव की ख़बरें मिलती रही, जिनमें आम नागरिक हताहत हुए. उसके बाद, इन हमलों में तेज़ी देखी गई.15-16 अप्रैल की रात्रि को, रूसी महासंघ ने इस वर्ष का अब तक का सबसे घातक हमला किया, जिसमें ओडेसा, ड्निप्रो, कीव, सूमी और ख़ारकीव क्षेत्रों को निशाना बनाया गया.ख़ालेद ख़िएरी ने कहा कि इस वर्ष मार्च महीने में ही, यूक्रेन में कम से कम 211 आम नागरिक मारे गए और 1,206 घायल हुए. “पाँच वर्ष बाद भी, यूक्रेन पर रूसी महासंघ का पूर्ण स्तर पर आक्रमण, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून की परीक्षा ले रहा है, दरारों को गहरा बना रहा है और नियम-आधारित बहुपक्षीय व्यवस्था को कमज़ोर कर रहा है.”सहायक महासचिव ने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि इस युद्ध का अन्त करने के लिए ठोस संकल्प लिया जाना होगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रयासों की बुनियाद पर आगे बढ़ना होगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस टकराव को नियंत्रण से बाहर नहीं होने दिया जा सकता है, जिसके हम सभी के लिए ऐसे नतीजे होंगे, जिनका अन्दाज़ा नहीं लगाया जा सकता है.विशाल मानवीय आवश्यकताएँआपात राहत के लिए उप समन्वयक जॉयस म्सूया ने बताया कि पिछले महीने हुए हमलों में रिहायशी इलाक़ों, सार्वजनिक परिवहन माध्यमों, ऊर्जा प्रतिष्ठानों और बन्दरगाहों को निशाना बनाया गया था. हाल ही में, सिलसिलेवार हमलों की एक विशाल लहर ने ड्निप्रो, कीव और ओडेसा को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 21 आम नागरिकों की जान गई और 140 घायल हुए. उन्होंने बताया कि निकोपोल में एक सार्वजनिक बस को भी हमले में नुक़सान हुआ, जिससे 4 लोगों की जान गई और 16 अन्य घायल हुए. जॉयस म्सूया के अनुसार, अब भी विशाल स्तर पर मानवीय सहायता आवश्यकताएँ हैं, और कूटनैतिक प्रयास भी किए जा रहे हैं.यूएन एजेंसियाँ अपने साझेदार संगठनो के साथ मिलकर, ज़रूरतमन्द आबादी तक राहत पहुँचाने में जुटी हैं. इसके तहत, मोबाइल टीम की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को अति-आवश्यक सेवाएँ व राहत क़ाफ़िले पहुँचाए जा सकें. मगर, हिंसक टकराव के कारण मानवीय सहायता प्रयासों में चुनौतियाँ बरक़रार हैं और हिंसा प्रभावित इलाक़ों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी टीम को निरन्तर ड्रोन हमलों से बचना पड़ रहा है.यूक्रेन में 41 लाख लोगों, यानि हर 8 में से 1 यूक्रेनी नागरिक, तक लक्षित ढंग से सहायता पहुँचाने के लिए 2.3 अरब डॉलर की आवश्यकता है, जिसमें से फ़िलहाल 75 प्रतिशत धनराशि का प्रबन्ध नहीं हो पाया है.
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
बिग बॉस से लॉकअप तक, पायल रोहतगी की जिंदगी से जुड़े ये दिलचस्प किस्से
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
दीपावली पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने बेटे विहान की फोटो इंस्टाग्राम पर की शेयर
लॉस एंजिल्स में प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी, निक और मालती के साथ शेयर की फैमिली फोटो
दीपावली पर दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुईं सायरा बानो
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
7 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 9:25 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा राहुकाल
अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया; हमजा जहूर के नाबाद शतक से जीता पाकिस्तान, बेकार गया अर्जुन राजपूत का सैकड़ा
बिग बी ने दीपावली पर दी बधाई, बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट, इसलिए जवाब में हो रहा विलंब
बीसीसीआई, जय शाह, विराट कोहली, गौतम गंभीर, राजीव शुक्ला ने दी दिवाली की शुभकामना
राशिफल 6 नवंबर: शुक्रवार को इन 12 राशियों के जीवन में होंगे बदलाव, जानें अपना दिन
रजनीकांत ने फैंस के साथ मनाई दीपावली, आवास के बाहर जुटी सैकड़ों की भीड़
एलेना रायबाकिना ने बीमारी की वजह से 2026 डब्ल्यूटीए फाइनल्स से नाम वापस लिया
अंडर-19 एशिया कप : महामुकाबले में आज टकराएंगे भारत और पाकिस्तान; ओमान में सुबह 10:30 बजे से भिड़ंत, आर्यवीर सहवाग और उस्मान खान पर रहेंगी नजरें
आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'
दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने एलके आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

यह राजनीतिक नहीं, निजी किताब है, अपनी आगामी आत्मकथा पर सोनिया गांधी बोलीं
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 09/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope