संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने ‘भूख का मानचित्र’ (HungerMap Live) नाम का एक नया डिजिटल मंच शुरू किया है जो खाद्य सुरक्षा से जुड़े आँकड़ों और पूर्वानुमानों पर आधारित विश्लेषण को जोड़ता है. इससे 50 से अधिक देशों में भूख की स्थिति पर नज़र रखने में मदद मिल सकेगी.
यह मंच 300 से अधिक विश्लेषकों और कई भरोसेमन्द साझीदारों से मिली जानकारी को एक मंच पर लाता है. इसमें सरकारों से प्रमाणित आँकड़े, IPC यानि एकीकृत खाद्य सुरक्षा चरण वर्गीकरण, और कृषि व अर्थव्यवस्था से जुड़ी जानकारी शामिल है. इससे दुनिया के सबसे कमज़ोर हालात वाले लोगों के सामने मौजूद भूख की स्थिति की एक व्यापक और ताज़ा तस्वीर मिलती है. WFP के खाद्य सुरक्षा और पोषण विश्लेषण निदेशक ज्याँ मार्टिन बाउएर ने हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “यह मंच पत्रकारों, नीति निर्धारकों और छात्रों को, वैश्विक खाद्य असुरक्षा को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा.”यह मंच ऐसे समय जारी किया गया है, जब मानवीय राहत कार्यों के लिए धन की भारी कमी है. वहीं, IPC के अनुसार, भीषण भूख का सामना करने वाले लोगों की संख्या 2019 में 85 हज़ार से बढ़कर 2025 में 14 लाख तक पहुँच गई है. आईपीसी एक अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रणाली है, जो अकाल जैसी स्थितियों पर चेतावनी जारी करती है.
Tweet URL
लागत बचाने की बड़ी सम्भावनायह मंच, पूर्वानुमान आधारित विश्लेषण के ज़रिये, तीन अहम सवालों का जवाब देता है. इस समय दुनिया में खाद्य सुरक्षा की स्थिति क्या है? किन देशों और क्षेत्रों पर तुरन्त ध्यान देने की ज़रूरत है? और खाद्य असुरक्षा के पीछे कौन से मुख्य कारण हैं?अध्ययनों से मालूम होता है कि खाद्य संकट के बारे में, समय रहते चेतावनी मिलने पर बड़ी लागत बचाई जा सकती है और राहत कार्यों को अधिक असरदार बनाया जा सकता है. विश्व खाद्य कार्यक्रम के पूर्व-तैयारी वाले कार्यक्रमों पर ख़र्च किए गए हर 1 डॉलर से कम से कम 7 डॉलर की बचत हो सकती है.विश्व खाद्य कार्यक्रम की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन का कहना है, “आँकड़ों के बिना भूख के ख़िलाफ़ लड़ाई अँधेरे में लड़ी जाती है. यह मंच उस स्थिति को बदल देता है. अब हम यह समझ सकते हैं और अनुमान लगा सकते हैं कि भूख कहाँ, कैसे और क्यों बढ़ रही है. इसका मतलब है कि हम केवल भूख पर प्रतिक्रिया नहीं देते, बल्कि उससे पहले तैयारी भी कर सकते हैं.”यहाँ ये बताना शायद ठीक होगा कि इस सन्दर्भ में भूख (Hunger) का मतलब, भरपेट भोजन नहीं मिलने की स्थिति है. यह हम सभी को सामान्य रूप में भूख लगने की स्थिति से अलग है.कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित पूर्वानुमानयह मंच कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से भविष्य का अनुमान लगाने की सुविधा भी देता है. इसके ज़रिये विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा चिन्हित 16 “Hunger Spot” यानि खाद्य अभाव - भूख की स्थिति का सामना कर रहे देशों में, खाद्य ज़रूरतों का आकलन किया जा सकता है. ये वे देश हैं, जहाँ लोग पहले से ही भूख के भीषण स्तर का सामना कर रहे हैं.इस मंच की एक और नई विशेषता यह है कि यह भोजन में “सूक्ष्म पोषक तत्त्वों की पर्याप्तता” को भी ध्यान में रखता है. इससे खाद्य सुरक्षा की स्थिति को, लोगों के भोजन की पौष्टिक गुणवत्ता के साथ जोड़कर समझा जा सकता है.गेट्स संस्थान के सहयोग से तैयार यह पोषण विश्लेषण, उन आबादियों की पहचान करने में मदद करता है, जो ज़रूरी विटामिन और खनिजों की कमी के कारण छिपी हुई भूख का सामना कर रही हैं.भूख से समय रहते निकलना ज़रूरीवैश्विक खाद्य सुरक्षा की निगरानी और विश्लेषण के लिए मिलने वाला धन लगातार घट रहा है. पिछले एक वर्ष में विश्व खाद्य कार्यक्रम के डेटा कवरेज में लगभग 25 प्रतिशत की कमी आई है.ज्याँ मार्टिन बाउएर ने कहा, “अगर हमें यह पता ही न चले कि भूख कहाँ और कब बढ़ रही है, तो उसे समय रहते रोका नहीं जा सकता.”उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि “ऐसे आँकड़ों के संग्रह के लिए लगातार धन की उपलब्धता बेहद ज़रूरी है. इससे समाज के पास एक विश्वसनीय एवं प्रमाण-आधारित शुरुआती चेतावनी प्रणाली रह सकती है, जो दुनिया को उभरते संकटों और मानवीय पीड़ा के ख़तरों के बारे में समय रहते आगाह कर सके.”
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी नहीं पड़ीः राजनाथ सिंह

भारत और इटली आर्थिक साझेदारी को करेंगे मजबूत, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर फोकस: पीयूष गोयल

नीम करौली धाम और महाभारत सर्किट के प्रचार के लिए यूपी-उत्तराखंड में होगा एमओयू
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope