अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने चिन्ता जताई है कि अंडमान सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर जा रही एक नाव के डूब जाने से लगभग 250 लोग मारे गए हैं या लापता हैं.
यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेकनाफ़ से तट से मलेशिया के लिए चली थी, मगर तेज़ हवाओं, समुद्री मार्ग में ख़राब मौसम और भीड़भाड़ की वजह से यह दुर्घटना का शिकार हो गई.यूएन प्रवासन एजेंसी के प्रवक्ता मोहम्मदेअली अबूनजेला ने बताया कि यह घटना हमें ध्यान दिलाती है कि सुरक्षा व बेहतर जीवन की तलाश में अब भी लोग, ख़तरनाक समुद्री यात्राओं के दौरान गम्भीर जोखिमों का सामना कर रहे हैं.
Tweet URL
“किसी को भी गहरी कठिनाई के हालात और ऐसी यात्रा के बीच निर्णय करने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए, उनका जीवन जिसकी भेंट चढ़ जाए.यह हादसा एक बार फिर ध्यान दिलाता है कि लम्बे समय से विस्थापन का दंश झेल रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए सतत समाधान नहीं हैं.शरणार्थी शिविरों में रहन-सहन की बदतरीन परिस्थितियाँ हैं, ज़रूरी सेवाओं व आजीविका अवसरों तक सीमित पहुँच है, जबकि मानवीय सहायता घटती जा रही है.वहीं, म्याँमार के राख़ीन प्रान्त में सुरक्षा परिस्थितियाँ अब भी चुनौतीपूर्ण हैं, जिससे रोहिंग्या लोगों की सुरक्षित व गरिमामय वापसी के प्रति चिन्ताएँ हैं, और लोग जोखिम भरी यात्राओं के लिए मजबूर हो रहे हैं.तस्करी व मानव तस्करी के नैटवर्क, इन परिस्थितियों को अपने मुनाफ़े के लिए भुना रहे हैं, और रोहिंग्या शरणार्थियों व बांग्लादेशी नागरिकों को गम्भीर जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है.हिंसा व विस्थापन वर्ष 2017 में, म्याँमार में हथियारबन्द गुटों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमले किए जाने के बाद, सैन्य बलों ने अपनी बर्बर, दमनात्मक कार्रवाई शुरू की थी, जिससे जान बचाने के लिए रोहिंग्या समुदाय के लाखों लोगों ने बांग्लादेश में शरण ली थी.उनसे पहले भी, हज़ारों रोहिंग्या लोग हिंसा व भेदभाव से बचने के लिए कॉक्सेस बाज़ार में स्थित शरणार्थी शिविरों में आश्रय के लिए पहुँचते रहे हैं. रोहिंग्या समुदाय को म्याँमार की नागरिकता हासिल नहीं है.10 लाख से अधिक लोग अब शरणार्थी के तौर पर बांग्लादेश में रहते हैं, जबकि बड़ी संख्या में अन्य रोहिंग्या विकट हालात में म्याँमार के भीतर या तो विस्थापित हैं या फिर अन्य अल्पसंख्यकों के साथ फँसे हुए हैं.वर्ष 2025 में, 6.5 हज़ार रोहिंग्या शरणार्थियों ने बांग्लादेश और म्याँमार से इन ख़तरनाक यात्राओं की शुरुआत की, जिनमें 890 लोगों की जान चली गई. इसकी तुलना में, वर्ष 2024 के दौरान, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में 598 लोगों की जान गई थी. यानि 2025 में 40 प्रतिशत अधिक संख्या में लोगों की मौत हुई है या वे लापता हुए हैं. सहायता का दायित्वअन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने ध्यान दिलाया है कि समुद्री मार्गों पर कठिनाइयों का सामना कर रहे लोगों के जीवन की रक्षा करना और उन्हें बचाना, एक मानवतावादी अनिवार्यता है. यूएन एजेंसी ने सभी देशों से अन्तरराष्ट्रीय समुद्री क़ानून के तहत तयशुदा दायित्वों को निभाने का आग्रह किया है, जिसमें तलाश एवं बचाव अभियान संचालित करना और बचाए गए लोगों को सुरक्षित ढंग से समय पर तट पर उतारना भी है.IOM, फ़िलहाल वित्तीय संसाधनों की गहरी क़िल्लत से जूझ रहा है, लेकिन उसके बावजूद संगठन अपने साझेदारों के साथ मिलकर ऐसी त्रासदियों पर जानकारी जुटा रहा है, उनके लिए जीवनरक्षक सहायता और बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों व मेज़बान समुदायों को बुनियादी सेवाएँ भी प्रदान की गई हैं.वहीं, प्रशासनिक एजेंसियों के साथ मिलकर तस्करी व मानव तस्करी से निपटने की कोशिशें भी हो रही हैं. IOM ने अन्तरराष्ट्रीय संगठन से एकजुटता बढ़ाने और बांग्लादेश में शरणार्थियों व मेज़बान समुदायों के लिए सहायता धनराशि का आग्रह किया है.साथ ही, म्याँमार में विस्थापन की बुनियादी वजहों को दूर किया जाना होगा और रोहिंग्या शरणार्थियों की सुरक्षित व गरिमामय वापसी सुनिश्चित की जानी होगी.
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख
चेक बाउंस केस: राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख जमा करने को सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
7 अक्टूबर का पंचांग : रात 7:18 से 8:52 बजे तक अमृतकाल, सुबह 11:45 से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
अलविदा नाना पाटेकर: 'अग्निसाक्षी' में निभाया किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा, अभिनय का हर कोई दीवाना
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
यादों में नाना : जब 'उदय भाई' को एक शो के मिलते थे सिर्फ 50 रुपए, पत्नी कमाती थी 2,500 महीना
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
दौसा : श्यालावास सेंट्रल जेल में चल रही है बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग, बाबा निराला को देखने उमड़ी भीड़
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
GST परिषद ने कर अधिकारियों की गिरफ्तार करने की शक्ति खत्म की, मुकदमा चलाने की सीमा को बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए किया

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं शिंजो आबे की पत्नी अकी, बोलीं- मैं आंसू रोक नहीं पाई

इथियोपिया के विदेश मंत्री की दोबारा नियुक्ति पर एस. जयशंकर ने दी बधाई
राशिफल: मिथुन की बातचीत में असर, कुंभ की साझेदारी में लाभ
अलविदा नाना पाटेकर: 'अग्निसाक्षी' में निभाया किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा, अभिनय का हर कोई दीवाना
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
‘हनुमान अंश’ की तेलुगु रिलीज पर विशाल चतुर्वेदी बोले: “हैदराबाद हनुमान जी की भूमि है”
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
देखें आज 08/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope