• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ECOSOC फ़ोरम: सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने में, युवजन की अहम भूमिका

 - World News in Hindi

जैसे-जैसे हम जलवायु परिवर्तन और कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) क्रांति समेत अन्य प्रकार की जटिल और आपस में गुंथी हुई चुनौतियों से जूझ रहे हैं, युवजन का नेतृत्व और उनकी आवाज़ की अहमियत भी बढ़ती जा रही है. विश्व भर में 15-24 वर्ष के आयु वर्ग में, 1.2 अरब युवा हैं, जोकि विश्व आबादी का लगभग 16 प्रतिशत हैं. वर्ष 2030 तक युवाओं की संख्या बढ़कर 1.3 अरब तक पहुँच सकती है.न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में इस सप्ताह, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) की ‘यूथ फ़ोरम’ का आयोजन हो रहा है, जिसमें शिरकत करने के लिए विश्व भर से युवा नेता, नवाचारी समाधानों के अगुवा और पैरोकार जुटे हैं. यह फ़ोरम गुरूवार तक जारी रहेगी. Tweet URL

यह आयोजन, सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में तेज़ प्रगति के लिए नवाचारी समाधानों को आगे बढ़ाने का एक अवसर है. इस वर्ष की थीम है: नवाचार, एकजुटता, और रूपान्तरकारी बदलाव, 2030 तक ले जाने वाली वाली सड़क को युवा दे रहे आकार. यह थीम ध्यान दिलाती है कि युवजन एक सतत, समावेशी और सुदृढ़ भविष्य के निर्माण में अहम साझेदार हैं. यूएन महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने अपने सम्बोधन में कहा कि वैश्विक मुद्दों पर चर्चाओं में युवाओं को केवल भविष्य में नहीं, बल्कि अभी ही शामिल किया जाना होगा. उन्हें बातों तक सीमित नहीं रहना होगा, बल्कि यह एक परीक्षा भी है कि वे कितना तैयार हैं. उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि नीतिनिर्धारकों के साथ सम्पर्क व बातचीत के अवसर का लाभ उठाना होगा. किसी को भी यह मत कहने दीजिए कि गम्भीरता से लिए जाने के लिए यह ज़रूरी है कि आप राजनयिक की तरह काला सूट पहनें या फिर उसी तरह से बात करें. “हमें आपकी आवाज़ सुनने की ज़रूरत है, चूँकि वह आपकी अनूठी आवाज़ है.”बदलाव के वाहकECOSOC अध्यक्ष लोक बहादुर थापा ने भूराजनैतिक तनावों, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक अनिश्चितता, असमानता, टैक्नॉलॉजी के कारण व्यवधान और डिजिटल दरारों समेत उन चुनौतियों का उल्लेख किया, युवा जिनसे जूझ रहे हैं. “इन चुनौतियों के बीच, युवा न केवल सबसे अधिक प्रभावितों में हैं, बल्कि बदलाव के ऐसे वाहक हैं, जिनका साथ नहीं छोड़ा जा सकता है.”“समुदायों और क्षेत्रों में युवा लोग, न केवल समाधानों को आगे बढ़ा रहे हैं, बल्कि सभी के लिए एक समावेशी, सतत व सुदृढ़ भविष्य को भी आकार दे रहे हैं.”नेपाल के राजदूत लोक बहादुर थापा के अनुसार, वास्तविक प्रगति के लिए यह ज़रूरी है कि भौगोलिक क्षेत्र, लिंग, योग्यता, सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से इतर, हर युवा के पास अवसर, आवाज़ व प्रभाव तक पहुँच हो.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved