• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य पूर्व: इसराइल-लेबनान वार्ता का स्वागत, स्वास्थ्य सेवाओं पर हमलों पर चिन्ता

 - World News in Hindi

इसराइल और लेबनान के बीच उच्चस्तरीय वार्ता की ख़बरों के बीच, दक्षिणी लेबनान के इलाक़ों में इसराइली सैन्य बलों के हमले जारी हैं, वहीं हिज़बुल्लाह लड़ाकों द्वारा उत्तरी इसराइल में रॉकेट हमले किए जा रहे हैं. इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लेबनान में अस्पतालों और ऐम्बुलेंस गाड़ियों के हमलों की चपेट में आने के बाद शान्ति की अपील दोहराई है. संयुक्त राष्ट्र ने संयुक्त राज्य अमेरिका के सौजन्य से वॉशिन्गटन डीसी में लेबनान और इसराइल के बीच हुई बैठक का स्वागत किया है और इसे तनाव में कमी लाने और हिंसा के चक्र को तोड़ने के लिए एक अहम क़दम बताया है. पिछले तीन दशकों में यह पहली बार है जब इसराइल और लेबनान के सीथे तौर पर सम्पर्क स्थापित हुआ है, और यह भरोसा जताया गया है कि इससे हिंसक टकराव पर विराम लगाया जा सकेगा.यूएन उप प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने न्यूयॉर्क में बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सम्वाद जारी रखना, लम्बित मुद्दों का हल ढूंढने और स्थिरता की दिशा में प्रगति हासिल करने के लिए आवश्यक है.मध्य पूर्व में इसराइल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान में हिंसक टकराव भड़कने के बाद हिज़बुल्लाह ने इसराइल पर रॉकेट हमले किए थे, जिसके बाद, इसराइली सैन्य बलों ने लेबनान में बड़े स्तर पर अपनी सैन्य कार्रवाई शुरू की थी.संयुक्त राष्ट्र ने शान्ति स्थापना प्रयासों के लिए अपने समर्थन को दोहराया है और आग्रह किया है कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 को पूर्ण रूप से लागू किया जाना होगा. इसी प्रस्ताव के ज़रिए लगभग 20 वर्ष पहले, इसराइली सैन्य बलों और हिज़बुल्लाह के बीच हिंसक टकराव पर विराम लगा पाना सम्भव हुआ था. मेफ़ादों नामक एक इलाक़े में हुए हमले के बाद वहाँ ऐम्बुलेंस को रवाना किया गया था, लेकिन उसके बाद हुए इसराइली हमलों में 4 स्वास्थ्यकर्मी मारे गए. इससे पहले दक्षिणी लेबनान में, मंगलवार को तेबनिन सरकारी अस्पताल के हवाई हमलों की चपेट में आने बड़े पैमाने पर क्षति हुई थी. विध्वंस व विस्थापनयूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, 2 मार्च के बाद स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं पर हमलों व हिंसा में अब तक 88 स्वास्थ्यकर्मी मारे जा चुके हैं और 158 घायल हुए हैं. इसराइली हमलों में 2,100 से अधिक लोगों की जान गई है और 7 हज़ार घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएँ व बच्चे भी हैं. 8 अप्रैल, इस हिंसक टकराव के सबसे घातक दिनों में था, जब भीषण हवाई हमलों सैकड़ों लोग मारे गए और एक हज़ार से अधिक घायल हुए. 10 लाख से अधिक लोग, लेबनान की सीमाओं के भीतर विस्थापित हुए हैं, जिनमें 1.40 लाख सामूहिक आश्रय स्थलों में रह रहे हैं.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी की वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर हैनन बाल्ख़ि ने सोशल मीडिया पर अपने एक सन्देश में क्षोभ जताया है कि हिंसा के जारी रहने की वजह से, उन लोगों के लिए अफ़रातफ़री बढ़ती जा रही है, जो जीवनरक्षक देखभाल सेवाओं तक पहुँचना चाहते हैं.साथ ही, इससे कई पीढ़ियों के लिए सदमा गहरा होता जा रहा है. इसके मद्देनज़र, उन्होंने मध्य पूर्व में शान्ति स्थापना के लिए अपनी अपील को दोहराया है. डॉक्टर बाल्ख़ि ने ध्यान दिलाया कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के तहत अस्पतालों और अन्य नागरिक प्रतिष्ठानों पर हमले निषिद्ध हैं, लेकिन इसके बावजूद लेबनान के विभिन्न इलाक़ों में बार-बार घातक हमले किए गए हैं.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved