आज की दुनिया में, डिजिटल उपकरण हर क्षेत्र में कामकाज के तरीके़ को बदल रहे हैं, चाहे वह शरणार्थियों की निगरानी हो या बुज़ुर्गों की देखभाल. मगर, जनसंख्या के भविष्य पर इस सप्ताह यूएन मुख्यालय में हो रही चर्चा के दौरान दो बड़ी चुनौतियाँ उभरकर सामने आई हैं: वित्तीय कमी और नई तकनीक तक पहुँच रखने वालों व उससे वंचित लोगों के बीच बढ़ता अन्तर. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में, 13 से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित जनसंख्या और विकास आयोग के नए सत्र की चर्चाओं का केन्द्र रहेगी: तकनीक की भूमिका.लगभग दो दशकों से नाइजीरिया अपने अशान्त पूर्वोत्तर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्थापन की समस्या से जूझ रहा है, जहाँ लगभग 20 लाख लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं.इस मानवीय संकट से निपटना एक बड़ी चुनौती है, जिसे जलवायु आपदाएँ, बीमारियों के प्रकोप और घटते सहायता बजट और जटिल बना रहे हैं.ऐतिहासिक रूप से, विस्थापित लोगों के बारे में विश्वसनीय जानकारी की कमी ने उनकी मदद के प्रयासों को बाधित किया है.प्रौद्योगिकी की बढ़ती अहमियतलेकिन, हाल के वर्षों में देशों की सरकारों ने संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी (IOM) द्वारा विकसित Displacement Tracking Matrix का उपयोग किया है, जिससे आन्तरिक रूप से विस्थापित लोगों की संख्या, उनके स्थान और उनकी विशेष ज़रूरतों का सटीक आकलन सम्भव हुआ है.आज यह उपकरण दुनिया के क़रीब 91 देशों में नीति-निर्माताओं और मानवीय सहायता कर्मियों की मदद कर रहा है, जो जनसंख्या से जुड़े शोध में तकनीक की बढ़ती अहमियत को दर्शाता है. © IOM/François-Xavier Ada हालाँकि, ऐसे डिजिटल उपकरण जानकारी तक पहुँच बढ़ा रहे हैं, लेकिन वे नई चुनौतियाँ भी उत्पन्न कर रहे हैं, जिनमें बढ़ती डिजिटल खाई, डेटा गोपनीयता के ख़तरे, ग़लत जानकारी का प्रसार और तकनीक के ज़रिए होने वाली हिंसा शामिल है.इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी इस सत्र के दौरान चर्चा की जाएगी.जीवन में बदलावये चर्चाएँ, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश की तीन रिपोर्टों के इर्दगिर्द केन्द्रित रहेंगी.पहली रिपोर्ट बताती है कि डिजिटल उपकरण किस तरह स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, रोज़गार और जानकारी तक पहुँच को बदल रहे हैं. चिकित्सा तकनीक, जीवन प्रत्याशा बढ़ा रही है, जबकि काम और संचार के बदलते तरीक़ों का असर इस बात पर पड़ रहा है कि लोग कहाँ रहते हैं, बच्चों का जन्म कब होता है और परिवार कैसे बनते हैं.यूए प्रमुख ने यह भी चेतावनी दी है कि अनेक लोग अब भी इंटरनैट, डिजिटल सेवाओं और आधुनिक स्वास्थ्य तकनीकों तक पहुँच से वंचित हैं, ख़ासकर कम आय वाले देशों, ग्रामीण क्षेत्रों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों तक.ये अन्तर देशों के बीच और उनके भीतर असमानता को और गहरा कर सकते हैं. महिलाओं, बुजु़र्गों और विकलांग व्यक्तियों पर इसका असर सबसे अधिक पड़ता है. UN Women बायोनिक्स टैक्नॉलॉजी से प्रोस्थेटिक्स को एआई टूल का उपयोग करके बनाया गया. दूसरी रिपोर्ट, वृद्ध होती आबादी व बुजु़र्गों की देखभाल सेवाओं और सहायक तकनीकों की बढ़ती ज़रूरत पर केन्द्रित है. इसके लिए देशों को अपनी इंटरनैट संरचना मज़बूत करनी होगी, डिजिटल उपकरणों का विस्तार करना होगा और विज्ञान व प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण में निवेश बढ़ाना होगा.अनेक देशों ने महामारी और प्राकृतिक आपदाओं जैसे संकट के समय प्रवासन और मानवीय ज़रूरतों को बेहतर समझने के लिए नवाचारी डिजिटल स्वास्थ्य पहलें शुरू की हैं.उदाहरण के तौर पर, बांग्लादेश की mHealth परियोजना, एसएमएस के जरिए माताओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह से जोड़ती है. भारत का eSanjeevani मंच, 15 करोड़ से अधिक टैलीमेडिसिन सत्रों का आयोजन कर चुका है, जबकि नेपाल का, UNFPA द्वारा विकसित - SITA AI, राष्ट्रीय आँकड़ों का तेज़ी से विश्लेषण करके, विस्तृत रिपोर्ट और संक्षिप्त जानकारी तैयार करता है.वित्तीय संकट2023 के बाद, से अन्तरराष्ट्रीय विकास के लिए वित्तीय सहायता में तेज़ गिरावट आई है, जिसका प्रभाव ख़ासतौर पर कम और मध्यम आय वाले देशों में जनसंख्या से जुड़े कार्यक्रमों पर पड़ा है.तीसरी रिपोर्ट इसी गिरावट को रेखांकित करती है, जिसमें तकनीक और शोध के लिए मिलने वाली सहायता में कमी भी शामिल है. यह एक चिन्ताजनक प्रवृत्ति है, जो ज्ञान, कौशल और नवाचार क्षमता में वैश्विक असमानताओं को और बढ़ा रही है.महासचिव ने चेतावनी दी है कि मौजूदा धन कटौती का स्तर, जनसंख्या और विकास पर आयोग के लक्ष्यों को हासिल करने और 2030 के सतत विकास एजेंडा को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं.उन्होंने यौन और प्रजनन स्वास्थ्य, जनसंख्या डेटा, शोध और तकनीक पर केन्द्रित अधिक मज़बूत और स्थिर वित्तीय समर्थन की अपील की है, विशेषकर सबसे निर्धन और संवेदनशील देशों के लिए.
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
'हैवान' में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, इन फिल्मों में नेगेटिव रोल से भी बटोर चुके हैं सुर्खियां
'अग्निपथ' से 'डॉन' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का खास अंदाज
अमिताभ बच्चन को पसंद आया जेन-जी का अंदाज, बोले- 'जिंदगी को सिर्फ हासिल नहीं करना, उसे जीना भी है'
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन
'रूप की रानी चोरों का राजा' में श्रीदेवी का लुक था हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित, डिजाइनर नीता लुल्ला ने शेयर किया किस्सा
घर की खिड़कियों से जुड़ा वास्तु: इन छोटी बातों का रखें ध्यान, बदल सकता है घर का माहौल
'तन्हा तन्हा' से 'रंगीला रे' तक, 31 साल बाद भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के गाने
'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज
साप्ताहिक राशिफल: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह
लेग वॉर्मर्स, अजीब हेयरस्टाइल और तेज आवाज में बजता रेडियो… लिसा रे को याद आया 80 का दशक
रोडीज-21 में गैंग लीडर बने अभिषेक मल्हान, बोले-'जिंदगी में कुछ भी कर लूंगा पर रोडीज नहीं'
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
भस्म आरती: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी के मुकुट और मुंड माला से भव्य शृंगार
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आई तकनीकी खराबी का असर भारत में भी, एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित, एडवाइजरी जारी

राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत को लेकर पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कहा-'दिख रहा खराब पैटर्न'

ईरान का जवाबी हमला, तेल टैंकरों पर कार्रवाई के जवाब में जॉर्डन में अमेरिकी बेस को निशाना बनाने का दावा
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती
'अग्निपथ' से 'डॉन' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का खास अंदाज
'तन्हा तन्हा' से 'रंगीला रे' तक, 31 साल बाद भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के गाने
'रूप की रानी चोरों का राजा' में श्रीदेवी का लुक था हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित, डिजाइनर नीता लुल्ला ने शेयर किया किस्सा
लेग वॉर्मर्स, अजीब हेयरस्टाइल और तेज आवाज में बजता रेडियो… लिसा रे को याद आया 80 का दशक
'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज
पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नया पोस्ट, बोले- 'जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए जीरो जगह'
अमिताभ बच्चन को पसंद आया जेन-जी का अंदाज, बोले- 'जिंदगी को सिर्फ हासिल नहीं करना, उसे जीना भी है'
'हैवान' में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, इन फिल्मों में नेगेटिव रोल से भी बटोर चुके हैं सुर्खियां
रोडीज-21 में गैंग लीडर बने अभिषेक मल्हान, बोले-'जिंदगी में कुछ भी कर लूंगा पर रोडीज नहीं'
माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'
धीमी शुरुआत, फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'हनुमान अंश' से '12वीं फेल' तक इन फिल्मों ने पलटी पूरी बाजी
'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
9 साल से लापता बच्चे की तलाश में भटकेगी परिणीति चोपड़ा, इस दिन रिलीज होगी 'शक: ट्रस्ट नो वन'
पिता सचिन पिलगांवकर की ट्रोलिंग पर श्रेया का करारा जवाब, 'जो सामने तस्वीर खिंचवाते हैं, वही इंटरनेट पर ट्रोल करते हैं'
अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 09/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope