• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान सीमा पर झड़पों से विस्थापन, सहायता प्रयासों पर असर

 - World News in Hindi

अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लगातार सातवें दिन भी सैन्य झड़पें जारी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं, सीमावर्ती इलाक़ों में स्थित अनेक ज़िलों में स्कूल व बाज़ार बन्द हैं और अस्थिरता व्याप्त है. अफ़ग़ानिस्तान में यूएन मिशन (UNAMA) के अनुसार, 26 फ़रवरी से 2 मार्च के दौरान, अफ़ग़ानिस्तान में कम से कम 42 लोगों की जान गई है और 104 घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएँ व बच्चे भी हैं. वास्तविक आँकड़ा इससे कहीं अधिक होने की आशंका है.लड़ाई से प्रभावित इलाक़ों में सीमित पहुँच होने की वजह से हताहतों के बारे में ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है. आपात राहत के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) ने बुधवार को बताया कि अफ़ग़ानिस्तान में सीमा-पार से हो रही गोलाबारी और हवाई हमलों में आम नागरिकों की जान गई है, वे घायल हुए हैं और घरों को क्षति पहुँची है. Tweet URL

अफ़ग़ानिस्तान के नांगरहार प्रान्त में, तोरख़म सीमा चौकी के नज़दीक गोलाबारी होने से बच्चों समेत 5 आम नागरिक घायल हुए हैं. वहीं, नज़यान ज़िले में मोर्टार हमले में दो लोग घायल हुए हैं और घरों को क्षति पहुँची है.कुनार, ख़ोस्त, नांगरहार, पकतिका, समेत सैन्य झड़पों से प्रभावित प्रान्तों में 16 हज़ार से अधिक घर-परिवार विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. वहीं, पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मोर्टार से गोलाबारी की वजह से अनेक परिवार अपने गाँव छोड़कर भागने के लिए मजबूर हो गए हैं.सीमा पर स्थित ज़िलों में स्कूल व बाज़ार बन्द हैं. मानवीय सहायताकर्मी, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रान्त के दक्षिण में ज़रूरतमन्द लोगों के लिए मानवीय सहायता पहुँचाने में जुटे हैं. मगर सीमावर्ती इलाक़ों में उनके कुछ कार्य अस्थाई रूप से स्थगित किया गया है. विस्थापन व सहायता प्रयासों पर असरमानवीय सहायता संगठनों ने चेतावनी दी है कि इन झड़पों के कारण, अफ़ग़ान लोगों के लिए मानवीय सहायता मुहिम पर असर हुआ है, और बड़ी संख्या में लोगों के विस्थापित होने की आशंका है.सीमा के पास स्थित इलाक़ों में हिंसक टकराव के कारण पाबन्दी है, जिससे मानवीय सहायता एजेंसियों व साझेदार संगठनों के जीवनरक्षक प्रयासों व अन्य प्रकार की सहायता पर असर हुआ है.वहीं, ईरान में इसराइल व अमेरिका के सैन्य हमलों से भड़के संकट की वजह से, अफ़ग़ान शरणार्थियों के अपने देश लौटने की भी सम्भावना है.इससे पहले, अफ़ग़ानिस्तान में यूएन मिशन (UNAMA) ने अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता पर क़ाबिज़ तालेबान के सुरक्षा बलों और पाकिस्तानी सेना के बीच हो रही झड़पों को रोकने की अपील की थी, जिससे मानवीय स्थिति बिगड़ रही है.यूएन मानवतावादी कार्यालय ने सभी पक्षों से आम लोगों व नागरिक प्रतिष्ठानों की रक्षा करने, ज़रूरतमन्द आबादी तक तुरन्त, बेरोकटोक मदद पहुँचाने और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत अपने तयशुदा दायित्वों को पूरा करने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved