ईरान पर इसराइल व संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई हमलों और फिर ईरान की जवाबी कार्रवाई से पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में उथलपुथल मची है, और वायु क्षेत्र व परिवहन मार्गों में बड़ा व्यवधान दर्ज किया गया है. परिस्थितियाँ तेज़ी से बिगड़ रही है, हताहत होने वाले आम नागरिकों की संख्या बढ़ रही है और खाड़ी देशों समेत व्यापक क्षेत्र में व्यापक अस्थिरता फैलने की आशंका है. संयुक्त राष्ट्र ने आम नागरिकों, बच्चों और स्वास्थ्य सेवाओं समेत वृहद क्षेत्र पर बढ़ते असर के प्रति गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए इस टकराव पर तुरन्त विराम लगाए जाने की अपील की है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मध्य पूर्व में अनेक मोर्चों पर टकराव के फैलने और हताहत होने वाले आम नागरिकों की संख्या बढ़ने की चेतावनी दी है. यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने न्यूयॉर्क में मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि महासचिव, मध्य पूर्व में घटनाक्रम और वृहद क्षेत्र में इसके प्रभावों पर चिन्तित हैं.खाड़ी क्षेत्र में स्थित देशों में तेल व ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम भी बढ़ रहे हैं. ईरान में, शनिवार से अब तक हुए हवाई हमलों में 1 हज़ार स्थलों के प्रभावित होने की ख़बर है, जिनमें लगभग 790 लोगों की जान गई है और 750 से अधिक घायल हुए हैं.वहीं, ईरान के जवाबी मिसाइल व ड्रोन हमलों में इसराइल में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने और अनेक अन्य के घायल होने का समाचार है. साथ ही, नागरिक प्रतिष्ठानों को क्षति पहुँची है.तनाव में कमी लाने के लिए कूटनैतिक प्रयाससंयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने मध्य पूर्व में भड़के टकराव व बढ़ते तनाव में कमी लाने के लिए अपने कूटनैतिक प्रयास तेज़ कर दिए हैं.यूएन प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को महासचिव ने ईरान के स्थाई प्रतिनिधि अमिर सैयद ईरावनी से मुलाक़ात की, टकराव पर तुरन्त विराम लगाने और क्षेत्रीय स्थिरता के हित में सम्वाद की ओर वापसी की अपील दोहराई.
Tweet URL
महासचिव गुटेरेश ने सैन्य टकराव को और बढ़ने से रोकने के लिए ओमान के राजदूत ओमार सैद ओमार अल कथीरी से भी बातचीत की है, और मध्यस्थता प्रयासों में ओमान की भूमिका की सराहना की.इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाक़ात की सम्भावना है ताकि कूटनैतिक सम्पर्क व बातचीत से तनाव घटाने में मदद मिल सके.हिंसक टकराव से स्वास्थ्य सेवाओं पर असरविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने आगाह किया है कि मध्य पूर्व में हिंसक टकराव का दायरा फैलने से पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर हो रहा है और यह व्यवधान बढ़ता जा रहा है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने लेबनान के दक्षिणी टायर ज़िले में एक विस्फोट में 3 स्वास्थ्यकर्मियों के मारे जाने और 6 अन्य के मारे जाने पर दुख प्रकट किया है. ये स्वास्थ्यकर्मी, विस्फोट में घायल हुए लोगों को बचाने में जुटे थे. WHO प्रमुख ने कहा कि हताहतों में और अधिक संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों के शामिल होने का जोखिम ज़्यादा है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की सदैव रक्षा की जानी होगी और अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून का पालन किया जाना आवश्यक है.महानिदेशक घेबरेयेसस ने संयम व हिंसा पर विराम लगाने की अपील करते हुए कहा कि, “शान्ति, सर्वोत्तम औषधि है.”ईरान पर हुए हमलो की निन्दाईरान पर यूएन मानवाधिकार परिषद द्वारा गठित एक तथ्य-खोजी मिशन ने इसराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किए हमलों की कठोर निन्दा की है. ईरान पर स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय तथ्य-खोजी मिशन को यूएन मानवाधिकार परिषद द्वारा 2022 में स्थापित किया गया था. इस मिशन का दायित्व, ईरान में कथित रूप से मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़े मामलों की जाँच करना है और यह यूएन सचिवालय से स्वतंत्र रूप से कार्यरत है.मिशन ने सचेत किया है कि ये हमले, किसी देश की क्षेत्रीय अखंडता और राजनैतिक स्वतंत्रता के विरुद्ध बल का प्रयोग है, जोकि संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निषिद्ध है. मानवाधिकार विशेषज्ञों ने बुधवार को जिनीवा में जारी एक वक्तव्य में सभी पक्षों को ध्यान दिलाया है कि अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी और मानवाधिकार क़ानून का सदैव सम्मान किया जाना होगा. सैन्य बलों और नागरिकों के बीच भेद करना होगा और आम नागरिकों की रक्षा सुनिश्चित की जानी होगी.तथ्य-खोजी मिशन ने हिंसक टकराव के दौरान ईरान के मिनाब में लड़कियों के एक प्राइमरी स्कूल के बमबारी की चपेट में आने की ख़बरों पर क्षोभ व्यक्त किया है. इस घटना में 150 से अधिक छात्राओं व शिक्षकों के मारे जाने की रिपोर्ट है.ईरान के जवाबी हमलो पर अलार्मतथ्य-खोजी मिशन ने ईरान द्वारा अपने पड़ोसी देशों पर जवाबी हमले किए जाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए आगाह किया है कि इन हमलों में आम नागरिकों की मौत हो रही है और पूरे क्षेत्र में नागरिक प्रतिष्ठानों को क्षति पहुँच रही है.मानवाधिकार विशेषज्ञों ने ज़ोर देकर कहा कि सभी पक्ष, अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी और मानवाधिकार क़ानून से बंधे हैं, जिनमें हिंसक टकराव के दौरान आम नागरिकों व नागरिक प्रतिष्ठानों की रक्षा करने का दायित्व भी है.उन्होंने चेतावनी दी है कि सैन्य टकराव में तेज़ी आने से ईरान और व्यापक क्षेत्र में आम नागरिकों के लिए जोखिम बढ़ेगा, जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी पक्षों से हमलों को तुरन्त रोके जाने का आग्रह किया है.
© UNICEF/Ramzi Haidar
लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिण में स्थित बाहरी इलाक़ों को हवाई हमलों में निशाना बनाया गया है.
लेबनान में बिगड़ते हालातउधर, लेबनान में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने बताया है कि बढ़ते हमलों व टकराव के बीच, पिछले 24 घंटों में 7 बच्चों की मौत हो गई है और 38 बच्चे घायल हुए हैं.यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है, जब हिज़्बुल्लाह को निशाना बनाकर किए गए इसराइली हवाई हमलों का सिलसिला, लेबनान के अनेक इलाक़ों में फिर से तेज़ हो गया है. इन हमलों से बड़े पैमाने पर लोगों का विस्थापन हुआ है और पहले से नाज़ुक मानवीय हालात और बिगड़ गए हैं.ख़बरों के अनुसार, इसराइल ने दक्षिणी लेबनान के अनेक समुदायों को अपने इलाक़े ख़ाली करने के आदेश जारी किए हैं, जिससे देश की लगभग 5 प्रतिशत आबादी प्रभावित हुई है. इसमें लितानी नदी के दक्षिण में रहने वाले लगभग 2.5 लाख लोग शामिल हैं.पिछले 24 घंटों में, लगभग 18 हज़ार बच्चों सहित 60 हज़ार लोग नए सिरे से विस्थापित हुए हैं, जिससे पहले से विस्थापन का शिकार हज़ारों लोगों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है.देश भर में कम से कम 300 शरण स्थलों में 12 हज़ार से अधिक परिवारों ने शरण ली है, जबकि कई स्थल पहले ही अपनी पूरी क्षमता पर पहुँच चुके हैं.यूनीसेफ़ के लेबनान प्रतिनिधि मार्कोलुइजी कॉर्सी ने कहा, “कोई भी बच्चा कभी भी मारा नहीं जाना चाहिए और न ही उसे शारीरिक और मानसिक हिंसा के निशानों को जीवन-पर्यन्त सहने के लिए छोड़ना चाहिए.”यूनीसेफ़ के सहायता प्रयासों के तहत 10 लाख ज़रूरतमन्द लोगों तक सहायता पहुँचाने के लिए 4.8 करोड़ डॉलर की आवश्यकता है, लेकिन अब तक केवल 16 प्रतिशत धनराशि ही प्राप्त हुई है.
गणेश आचार्य ने अपने निर्देशन में बन रही अति महत्वाकांक्षी फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की घोषणा की
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
साप्ताहिक राशिफल 14-20 सितंबर 2026 तक
गणेश चतुर्थी 2026: जानिए देश के उन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में, जहां सबसे भव्य होता है उत्सव
राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
दक्षिण भारत में कुछ ऐसे मनाई जाती है गणेश चतुर्थी, मां-बेटे के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है ये पर्व
फिल्म की सोल हैं पार्वती: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
13 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले लेजेंडरी
राशिफल: आज इन राशियों को करियर और धन के मामले में मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है
सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं, इन छह राज्यों में भी गणेश चतुर्थी की धूम, जानिए कहां कैसे मनाते हैं त्योहार
भस्म आरती: त्रिपुंड, त्रिनेत्र, रुद्राक्ष और फूलों की माला से सजे बाबा महाकाल, 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंजा परिसर
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर मेटा का बड़ा फैसला, कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देगा रिपोर्ट

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, आरोपी कल्याण बैंसला दौसा से गिरफ्तार

किसानों के लिए वरदान हैं ये 3 सरकारी योजनाएं, मिलता है सालाना 6,000 रुपए से लेकर 5 लाख तक लोन का लाभ
राशिफल: धन, करियर और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
वीकेंड के वार में काजी तौकीर पर मेहरबान हुए सलमान खान, कहा-इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
बतौर निर्माता 'डोंट बी शाय' को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट
गणेश चतुर्थी पर तुषार कपूर ने साझा की खुशी, बोले- ‘ऐसा लग रहा जैसे बप्पा जल्दी आ गए’
जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं
सुनीता आहूजा ने गणपति स्थापना पर किया खुलासा, बताया बेटे के साथ फिल्म में आएंगी नजर
अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक, कहा-'मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा'
शरीर में बहती हैं 5 प्राण ऊर्जाएं, जानिए इनके रंग और काम
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 15/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope