• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य अफ़्रीकी गणराज्य में ऐतिहासिक चुनावों के बाद, एक ‘निर्णायक’ दौर शुरू

 - World News in Hindi

मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (CAR) ने, अपने इतिहास के सबसे व्यापक चुनाव सम्पन्न करने के बाद, ऐसे समय में प्रवेश किया है जिसे देश में संयुक्त राष्ट्र की उच्च प्रतिनिधि ने “निर्णायक दौर” क़रार दिया है. इस दौरान देश में नाजुक शान्ति उपलब्धियों को मज़बूत करना चुनौतीपूर्ण है, जबकि सुरक्षा सम्बन्धी समस्याएँ और निरस्त्रीकरण प्रयास लगातार जारी हैं. संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि वैलेंटीन रुगवाबीज़ा ने बुधवार को सुरक्षा परिषद को बताया कि 28 दिसम्बर 2025 के चुनाव “शान्ति प्रक्रिया और सरकारी प्राधिकरण को मज़बूत करने में एक अहम "मील का पत्थर” हैं.राष्ट्रपति, संसदीय, क्षेत्रीय और नगर पालिका चुनाव, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के इतिहास में “सबसे व्यापक चुनावी प्रक्रिया” थे, जिनमें 1988 के बाद पहली बार हुए नगर पालिका चुनाव भी शामिल थे.विशेष प्रतिनिधि रुगवाबीज़ा ने कहा कि मतदान “देश के अधिकांश हिस्सों में शान्तिपूर्ण और सुरक्षित तरीके़ से सम्पन्न हुआ, हालांकि कुछ स्थानों पर सुरक्षा सम्बन्धी छुटपुट घटनाएँ हुईं.”वर्तमान राष्ट्रपति फॉस्टिन-आर्चेंज तूआडेरा (Faustin-Archange Touadéra) ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त करके तीसरी बार जीत हासिल की.यूएन का सहयोगइन चुनाव में, यूएन शान्ति स्थापना मिशन - MINUSCA ने तकनीकी, संचालन और सुरक्षा सम्बन्धी समर्थन प्रदान किया. इसमें 232 टन से अधिक मतदाता सूचनाओं का परिवहन और चुनाव सम्बन्धी लगभग 500 कर्मियों की तैनाती का संचालन शामिल था.मध्य अफ़्रीकी गणराज्य में, MINUSCA की तैनाती पुराने घरेलू टकरावों की वजह से हुई थी, जो पड़ोसी संकटग्रस्त देशों की घटनाओं से कहीं अधिक पुराने हैं.यह मिशन 2014 में शुरू किया गया था, जब देश में अराजकता फैल गई थी. उस समय राष्ट्रपति फ़्रांकोय बोज़िज़ को सत्ता से हटाकर, सलेका नामक मुस्लिम गठबन्धन ने सत्ता पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था.इसके बाद हिंसा का एक घातक चक्र शुरू हो गया था. सलेका के लड़ाकों और विशेषकर एंटी-बालाका नामक ईसाई समूह ने, आम नागरिकों के ख़िलाफ़ हत्या, लूटपाट और यौन हिंसा जैसी गम्भीर घटनाओं को अंजाम दिया. एक दशक से अधिक समय बाद, सलेका भंग हो चुका है. राष्ट्रपति पद के लिए दो बार चुनाव आयोजित किए जा चुके हैं, और 2019 के शान्ति समझौते ने 14 सशस्त्र समूहों को राजनैतिक प्रक्रिया में शामिल किया. © MINUSCA प्रयास जारी रखने होंगेविशेष प्रतिनिधि रुगवाबीज़ा ने बताया कि 2019 के शान्ति समझौते के तहत प्रगति लगातार जारी है.जुलाई 2025 से अब तक, 1,200 से अधिक लड़ाकों को निरस्त्रीकृत और हिंसक गतिविधियों से निष्क्रिय किया जा चुका है.हालाँकि, उन्होंने चेतावनी दी कि “सुरक्षा और शान्ति की उपलब्धियों को बनाए रखने के लिए सुव्यवस्थित और समन्वित निरस्त्रीकरण और उन्हें हिंसक गतिविधियों से निष्क्रिय बनाए जाने की प्रक्रिया का जारी रहना आवश्यक है.”साथ ही, पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में चुनौतियाँ गम्भीर बनी हुई हैं.दक्षिण-पूर्वी हिस्से में नागरिकों और स्थानीय अधिकारियों को निशाना बनाकर मिलिशिया हमले जारी हैं. चुनाव के दिन, यहाँ देशभर के 6,700 मतदान केन्द्रों में से, 21 केन्द्रों को खोलने से रोका गया था.उधर, पड़ोसी सूडान से युद्ध का फैलाव पूर्वोत्तर प्रान्तों में हज़ारों शरणार्थियों के आने का कारण बना, जिससे पहले से सीमित हो चुकी सेवाओं पर दबाव बढ़ा, समुदायों के बीच तनाव भी बढ़ा और मानवीय सहायता की पहुँच और अधिक कठिन हुई.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved