• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग़ाज़ा: रफ़ाह चौकी के खुलने से कुछ राहत, लेकिन पर्याप्त स्तर पर मदद अभी दूर

 - World News in Hindi

ग़ाज़ा और मिस्र की सीमा पर स्थित रफ़ाह चौकी के फिर आंशिक तौर पर खुलने से कुछ संख्या में फ़लस्तीनियों को ग़ाज़ा पट्टी से बाहर जाने और वापिस लौटने की अनुमति मिली है, जिनमें गम्भीर रूप से बीमार मरीज़ भी हैं. लेकिन, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि इस व्यवस्था को सही मायनों में एक जीवनरेखा में तब्दील करने के लिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता होगी. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आपात राहत मामलों के प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने सीमा खुलने का स्वागत करते हुए सचेत किया है कि यह केवल कुछ लोगों की आवाजाही तक सीमित नहीं रहनी चाहिए. Tweet URL

यूएन मानवतावादी कार्यालय (OCHA) के प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने कहा, “रफ़ाह को एक वास्तविक मानवीय मार्ग के रूप में कार्य करना चाहिए, ताकि राहत सामग्री की आपूर्ति बढ़ाई जा सके.” उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान व्यवस्था, ग़ाज़ा में विशाल मानवीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अभी भी पर्याप्त नहीं है.“प्रक्रिया की शुरुआत”विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पुष्टि की है कि सोमवार को रफ़ाह सीमा चौकी के संक्षिप्त रूप से खुलने पर ग़ाज़ा से 5 मरीज़ और उनके साथ 7 तिमारदार मिस्र पहुँचने में सफल रहे.WHO ने बताया कि उसका मुख्य कार्य मरीज़ों को ग़ाज़ा के भीतर से रफ़ाह सीमा तक सुरक्षित रूप से पहुँचाना था, जिसे सुरक्षा मंज़ूरी मिलने के बाद सुनिश्चित किया गया.WHO के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमायर ने जिनीवा में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि यह पिछले कई महीनों में पहली बार हुआ जब रफ़ाह सीमा चौकी के माध्यम से मरीजों को बाहर निकाला गया.उन्होंने कहा कि यह “एक प्रक्रिया की शुरुआत” है, और यह देखना होगा कि क्या निरन्तर इस प्रवाह को स्थापित किया जा सकता है. “स्पष्ट है कि हमें और भी बहुत ज़रूरत है.”WHO के अनुसार, ग़ाज़ा में अब भी 18,500 से अधिक मरीज़ों को विशेष चिकित्सीय देखभाल की आवश्यकता है, जो अब यहाँ उपलब्ध नहीं है. इनमें गम्भीर चोट से जूझ रहे लोग, कैंसर के मरीज़ और मधुमेह जैसी दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल हैं.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, फ़िलहाल उन देशों को ढूँढना एक बड़ी चुनौती है, जो इन मरीज़ों को स्वीकार करने के लिए तैयार हों.दो-राष्ट्र समाधान की पुकारइस बीच, फ़लस्तीनियों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए यूएन समिति ने मंगलवार को 2026 के लिए अपने सत्र की शुरुआत की है, जिसमें दो-राष्ट्र समाधान की नए सिरे से मांग की गई.यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब ग़ाज़ा में युद्धविराम अब भी नाज़ुक हालात में लागू है और क़ाबिज़ पश्चिमी तट में इसराइली बस्तियों का विस्तार होना जारी है.संयुक्त राष्ट्र में सेनेगल के राजदूत कोली सेक को इस बैठक में अध्यक्ष चुना गया है. यूएन महासभा ने, इस समिति की स्थापना 1975 में की थी, जिसका दायित्व फ़लस्तीनी लोगों के अविभाज्य अधिकारों को सुनिश्चित करना है, जिनमें आत्मनिर्णय का अधिकार, राष्ट्रीय सम्प्रभुता और वापिस लौटने का अधिकार शामिल है.यह समिति, हर साल अपनी रिपोर्ट महासभा को सौंपती है और फ़लस्तीनियों के अधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र विभाग के ज़रिए वकालत, अन्तरराष्ट्रीय बैठक और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का समन्वय करती है. UN News ग़ाज़ा में, बहुत से लोग अस्थाई शिविरों में रहने को विवश हैं, जहाँ सर्दीले व तूफ़ानी मौसम ने उनकी मुश्किलें बढ़ दी हैं. उनके तम्बुओं में अक्सर बारिश का पानी भर जाता है. 'एकमात्र रास्ता'संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने, फ़लस्तीनी अधिकार समिति के सदस्यों से राजनैतिक समाधान की तत्काल ज़रूरत पर बल दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि धरातल पर हालात “बहुत नाजु़क और ख़तरनाक” बने हुए हैं.यूएन प्रमुख ने, ग़ाज़ा में आम नागरिकों की पीड़ा, क़ाबिज़ पश्चिमी तट में बढ़ते विस्थापन, इसराइली बस्तियों के निवासियों द्वारा की जा रही हिंसा और घरों के विध्वंस का ज़िक्र किया.बताया गया है कि, वर्ष 2025 में 37 हज़ार से अधिक फ़लस्तीनियों को अपने घरों से जबरन निकाल दिया गया.यूएन महासचिव ने अपने सम्बोधन में फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन सहायता एजेंसी - UNRWA के प्रति अपना समर्थन दोहराया. उन्होंने कहा कि इसराइल-फ़लस्तीन युद्ध को सुलझाने का एकमात्र व्यावहारिक रास्ता दो-राष्ट्र समाधान ही है.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved