• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संक्षेप में: सूडान के कोर्दोफ़ान में संकटपूर्ण स्थिति, यूक्रेन में रूसी हमले जारी

 - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय ने आगाह किया है कि सूडान के दक्षिण कोर्दोफ़ान प्रान्त में स्थित डिलिंग शहर में चिन्ताजनक हालात बरक़रार हैं. शहर तक पहुँचने के लिए मार्ग अब भी कटे हुए हैं और लम्बे समय से घेराबन्दी की वजह से वहाँ संकट गहराता जा रहा है. यूएन प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मानवीय सहायता अभियान फ़िलहाल सीमित स्तर पर ही किए जा रहे हैं. बहुत कम संख्या में ग़ैर-सरकारी संगठन कठिन परिस्थितियों में अपने कामकाज में जुटे हैं. यूएन के साझेदार संगठनों के अनुसार, पिछले वर्ष, डिलिंग शहर की आधी आबादी शहर छोड़कर भागने के लिए मजबूर हो गई थी. वहीं, जो लोग फ़िलहाल वहाँ फँसे हुए हैं, उन्हें भोजन, स्वास्थ्य देखभाल और अन्य बुनियादी सामान वे सेवाओं की क़िल्लत से जूझना पड़ रहा है. कोर्दोफ़ान क्षेत्र में, अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने बताया कि पिछल वर्ष अक्टूबर से इस वर्ष जनवरी तक, हिंसक टकराव के कारण 88 हज़ार से अधिक लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं.उधर, उत्तर दारफ़ूर प्रान्त में, सोमवार को हुए ड्रोन हमलों में अनेक आम लोग हताहत हो गए थे. यूएन प्रवक्ता ने बताया कि लड़ाई की वजह से आजीविकाएँ तबाह हो रही हैं और पहले से ही नाज़ुक स्थिति से जूझ रही स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर हो रहा है.सुरक्षा की तलाश में आम नागरिक, उत्तर दारफ़ूर की राजधानी अल फ़शर से तवीला नामक शहर का रुख़ कर रहे हैं, जहाँ उन्हें भोजन, आश्रय, जल, साफ़-सफ़ाई, स्वच्छता व पोषण सम्बन्धी समर्थन दिया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने सभी युद्धरत पक्षों से हिंसा व तनाव में तत्काल कमी लाने की अपील की है और टकराव पर तुरन्त विराम लगाने के इरादे से सही मायनों में सम्वाद को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है. साथ ही, ज़रूरतमन्द आबादी तक राहत पहुँचाने के लिए, दानदाताओं से वित्तीय समर्थन की पुकार लगाई गई है.सूडान की सशस्त्र सेना और अर्द्धसैनिक बल (RSF) के बीच अप्रैल 2023 में, देश पर नियंत्रण के मुद्दे पर मतभेदों के बीच हिंसक टकराव भड़क उठा था.पिछले वर्ष 26 अक्टूबर को, RSF ने उत्तर दारफ़ूर प्रान्त की राजधानी अल फ़शर पर, 1.5 साल की घेराबन्दी के बाद अपना क़ब्ज़ा किया, जहाँ बड़े पैमाने पर विस्थापन और अत्याचारों को अंजाम दिए जाने के आरोप सामने आए. इसके बाद लड़ाई अब कोर्दोफ़ान क्षेत्र में केन्द्रित हो गई है.सूडान में 2.1 करोड़ लोग भूख संकट का सामना कर रहे हैं और 1.2 करोड़ लोग अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हुए हैं. यह विश्व में सबसे बड़ा विस्थापन संकट है.यूक्रेन: रूसी ड्रोन हमलों में जान-माल का नुक़सान © UNHCR/Oleg Platonov यूक्रेन के दनिप्रो शहर में एक क्षतिग्रस्त आवासीय इमारत को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के दो कर्मचारी. यूक्रेन के ओडेसा शहर में मंगलवार को हुए भीषण ड्रोन हमले में बच्चों समेत अनेक आम नागरिकों के हताहत होने की ख़बर है. आपात राहत मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) ने बताया कि इस हमले में रिहायशी इमारतें और ऊर्जा प्रतिष्ठानों को क्षति पहुँची है. 60 हज़ार परिवारों के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. इन हमलों में स्कूलों को भी क्षति पहुँचने की जानकारी मिली है.पिछले कुछ दिनों में कठोर सर्दी के मौसम में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर भी हमले किए जाने का सिलसिला जारी है.लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों पर भी घरों और नागरिक प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुँचने की ख़बर है. ख़ारकीव और सूमी क्षेत्रों में सैकड़ों अपार्टमेंट व अनेक स्कूलों को क्षति पहुँची है.ख़ारकीव क्षेत्र में, मंगलवार को एक यात्री ट्रेन एक ड्रोन हमले की चपेट में आ गई, जिसमें कम से कम 4 लोगों की जान गई है और 2 अन्य घायल हुए हैं.इस इलाक़े में, दोनेत्स्क क्षेत्र के पास स्थित सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है और हिंसा से बचने के लिए भाग रहे लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण है.इस बीच, आम लोगों को हिंसा की चपेट में आने से बचाने के लिए सुरक्षित अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है. ड्निप्रो क्षेत्र में इस महीने, स्थानीय प्रशासन ने कम से कम 1,300 बच्चों और उनके परिवारों को बाहर निकाला है. मानवीय सहायता संगठनों ने इन परिवारों के लिए कम्बल, गर्म भोजन, मनोसामाजिक व मेडिकल सेवा, फ़्लैश लाइट समेत अन्य ज़रूरी सामान की व्यवस्था की है.रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन में पूर्ण स्तर पर अपना आक्रमण 24 फ़रवरी 2022 को शुरू किया था, जिसके बाद से 50 हज़ार आम नागरिकों के मारे जाने या घायल होने की जानकारी है. हालांकि वास्तविक आँकड़ा इससे कहीं अधिक होने की आशंका है. लड़ाई की पृष्ठभूमि में यूक्रेन एक गहरे मानवीय संकट से जूझ रहा है.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved