विश्व भर में उभरते तनावों और लापरवाही भरे क़दमों के ख़तरनाक दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं और इस पर लगाम कसने के लिए यह ज़रूरी है कि शान्ति, न्याय व सतत विकास की दिशा में नए सिरे से प्रयास किए जाएँ. यूएन के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने अपने कार्यकाल के अन्तिम वर्ष, 2026 के लिए अपनी प्राथमिकताएँ पेश करते हुए यह पुकार लगाई है. महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने गुरूवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2026, पहले से ही भारी उथलपुथल और निरन्तर चौकाने वाली घटनाओं का साल साबित हो रहा है.उन्होंने कहा कि गहन बदलाव के दौर में, उन स्थापित सिद्धान्तों की ओर लौटना होगा, जो हमें बताते हैं कि शक्ति किस तरह से कार्य करती है.यूएन प्रमुख ने गति के लिए न्यूटन के तीसरे नियम का उल्लेख किया, जिसके अनुसार प्रत्येक क्रिया की, हमेशा समान व विपरीत प्रतिक्रिया होती है.“हम जब यह वर्ष शुरू कर रहे हैं, हम उन कार्रवाइयों को चुनने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनसे ठोस व सकारात्मक प्रतिक्रिया उत्पन्न हो. विपत्तियों भरे इस समय में शान्ति, न्याय, दायित्व व प्रगति की प्रतिक्रिया.”परिणामों की श्रृंखलाउन्होंने कहा कि दंडहीनता की भावना, आज हिंसक टकरावों को हवा दे रही है, अविश्वास बढ़ रहा है और इस वजह से स्थिति बिगाड़ने वाले शक्तिशाली पक्षों को हर दिशा से आने की अनुमति मिल रही है.उनके अनुसार, मानवीय सहायता में कटौती से स्वयं ही एक नतीजों का सिलसिला शुरू हुआ है, जो नाउम्मीदी, विस्थापन और मौत की वजह बन रहा है और असमानताएँ गहरा रही हैं.यूएन प्रमुख ने जलवायु परिवर्तन को न्यूटन के सिद्धान्तों का सबसे भयावह उदाहरण बताया, जोकि पृथ्वी को गर्माने वाले क़दमों के परिणामस्वरूप, तूफ़ानों, वनों में आग, सूखे और समुद्री जल के बढ़ते स्तर के रूप में नज़र आ रहा है. शक्ति हस्तान्तरण की प्रक्रियाउन्होंने सचेत किया कि दुनिया फ़िलहाल सम्भवत:, हमारे दौर के सबसे बड़े शक्ति हस्तान्तरण की प्रक्रिया से गुज़र रही है, और यह सरकारों के हाथों से निकलकर, निजी टैक्नॉलॉजी कम्पनियों के पास जा रही है.“व्यवहार, चुनावों, बाज़ारों और यहाँ तक की हिंसक टकरावों को प्रभावित करने वाली टैक्नॉलॉजी, जब बिना किसी सुरक्षा के काम करती है, तो उसकी प्रतिक्रिया में नवाचार नहीं होता, अस्थिरता पैदा होती है.” महासचिव गुटेरेश ने आगाह किया कि ये चुनौतियाँ इसलिए सामने आ रही हैं, चूँकि वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए मौजूदा व्यवस्थाएँ, 80 वर्ष पहले के आर्थिक व शक्ति तंत्रों को दर्शाती हैं और इसे बदले जाने की ज़रूरत है.“हमारी ढाँचागत व्यवस्था व संस्थाओं में इस जटिलता को परिलक्षित करना होगा, और इस नए समय के अवसरों व वास्तविकताओं को भी.”उन्होंने कहा कि वैश्विक समस्याओं को ऐसे नहीं सुलझाया जा सकता है कि हर निर्णय केवल एक शक्ति के द्वारा ही किया जाए. और न ही उन्हें दो ऐसे शक्ति सम्पन्न पक्षों के द्वारा सुलझाया जा सकता है, जोकि अपने प्रभुत्व के प्रतिद्वंद्वी हिस्सों को तैयार कर रहे हों.साझा मूल्ययूएन प्रमुख के अनुसार, बहुध्रुवीयता के ज़रिए साम्यावस्था, समृद्धि व शान्ति पैदा करने के लिए, हमें मज़बूत बहुपक्षीय संस्थाओं की आवश्यकता है, जिनकी वैधता की बुनियाद में साझा दायित्व व साझा मूल्य हों. महासचिव ने अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था में सुधारों पर बल देते हुए कहा कि मौजूदा ढाँचे भले ही पुराने हो चले हों, लेकिन मूल्य अब भी वही हैं.यूएन चार्टर तैयार करने वाले लोगों ने “यह समझ लिया था कि हमारे संस्थापक दस्तावेज़ों में निहित मूल्य, कोई हवाई अमूर्त अवधारणाएँ या आदर्शवादी उम्मीदें नहीं हैं, बल्कि स्थाई शान्ति व चिरस्थाई न्याय के लिए अनिवार्य शर्त हैं.”“सभी बाधाओं के बावजूद, संयुक्त राष्ट्र हमारे साझा मूल्यों को जीवन देने के लिए प्रयासरत है और कभी हिम्मत नहीं हारेगा.”शान्ति, सुधार व विकासउन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र, न्यायसंगत व सतत शान्ति की कोशिशों में निहित है, जिसकी बुनियाद अन्तरराष्ट्रीय क़ानून पर टिकी हो. ऐसी शान्ति जिसमें मूलभूत वजहों से निपटा जाए और जो केवल किसी समझौते पर हस्ताक्षर तक सीमित नहीं हो. महासचिव ने बताया कि सुरक्षा परिषद में सुधार और उसे मज़बूत बनाए जाने की भी पैरवी की जा रही है. यूएन चार्टर के अन्तर्गत यह संगठन का एकमात्र ऐसा अंग है, जोकि अन्य देशों की ओर से शान्ति व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर क़दम उठा सकता है.उन्होंने ध्यान दिलाया कि बिना विकास के, शान्ति को स्थाई नहीं बनाया जा सकता है और इसलिए टिकाऊ विकास लक्ष्यों की दिशा में प्रगति को साकार किया जाना होगा और वैश्विक वित्तीय तंत्र में भी बदलाव करने होंगे. जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमतामहासचिव ने दोहराया कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए यह ज़रूरी है कि इस दशक में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में गहरी कटौतियाँ की जाएँ , और जीवाश्म ईंधन के बजाय नवीकरणीय ऊर्जा साधनों पर, न्यायोचित ढंग से निर्भरता बढ़ाई जाए.उन्होंने ऐसे देशों के लिए अधिक समर्थन की मांग की है, जो पहले से ही जलवायु आपदा की चपेट में हैं. इसके लिए समय पूर्व चेतावनी प्रणालियों का विस्तार किया जाना होगा और खनिज सम्पदा में धनी देशों के लिए अवसर बनाने होंगे, ताकि वे वैश्विक वैल्यू चेन का हिस्सा बन सकें.संयुक्त राष्ट्र इसके साथ-साथ, प्रौद्योगिकी संचालन व्यवस्था के लिए एक फ़्रेमवर्क तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है, जिसमें वैश्विक सम्वाद, क्षमता निर्माण के लिए समर्थन, और कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) पर नए अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल का सहारा लिया गया है.यूएन प्रमुख ने विकासशील देशों के लिए, एआई क्षमता विकास पर वैश्विक कोष की भी अपील की है, जिसके लिए 3 अरब डॉलर का लक्ष्य रखा गया है.
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
स्टैंडिंग ओवेशन के साथ खत्म हुआ अनुपम खेर के नाटक का यूएसए-कनाडा टूर
'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म ‘मचान बाबा’
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
मद्रास हाई कोर्ट ने रजनीकांत की 'जेलर 2' की गैरकानूनी रिलीज पर रोक लगाई
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
धीरज कुमार की फिल्म आज का महिषासुर से मेरा एक्टिंग डेब्यू मेरे लिए बेहद खास है, बोले टेरेंस लुईस
साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा से करें आराधना की शुरुआत
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट को जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप

दिल्ली पुलिस का जवाब, 'बार-बार कानून तोड़ने व दूसरों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सौरभ दास और आशुतोष'

खड़गे बोले- 'पहले वोट चोरी और फिर विरोध करने के अधिकार की चोरी, भाजपाई तानाशाही का प्रमाण'
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 14/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope