म्याँमार की सेना ने पाँच वर्ष पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के सदस्यों को हिरासत में लेने के बाद सत्ता को हथिया लिया था, जिसके बाद से ही देश की जनता की पीड़ा गहरी होती गई है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने क्षोभ जताया है कि म्याँमार में दंडहीनता का चक्र जारी है और बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है.
यूएन महासचिव के प्रवक्ता द्वारा जारी शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि महासचिव गुटेरेश, म्याँमार में तेज़ी से बिगड़ती स्थिति और क्षेत्र में उसके प्रभावों पर चिन्तित हैं.पार-राष्ट्रीय अपराधों में उछाल आया है, 50 लाख से अधिक लोग देश की सीमाओं के भीतर और अन्य देशों में विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. खाद्य असुरक्षा, आर्थिक उथलपुथल, म्याँमार की सेना के हवाई हमलों और बढ़ती हिंसा की वजह से आम नागरिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जीवन गुज़ार रहे हैं.
Tweet URL
यूएन के शीर्षतम अधिकारी ने सभी प्रकार की हिंसा की निन्दा करते हुए सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने, अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार व मानवतावादी क़ानून को पालन करने, मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए बेरोकटोक रास्ता मुहैया कराए जाने की अपील की है. यूएन प्रमुख ने म्याँमार की जनता, और एक समावेशी, शान्तिपूर्ण व न्यायसंगत समाज की लोकतांत्रिक आकाँक्षाओं के लिए उनके साथ एकजुटता व्यक्त की. उन्होंने दोहराया कि रोहिंग्या समुदाय समेत देश में सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी होगी.1 फ़रवरी 2021 को, म्याँमार की सेना ने लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार को सत्ता से बेदख़ल कर दिया था और राष्ट्रपति, स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची समेत सैकड़ों अधिकारियों, राजनैतिक नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया था.इसके बाद से ही देश, मानवीय व मानवाधिकारों के संकट से जूझ रहा है, जोकि समय बीतने के साथ और अधिक गहरा हुआ है. वर्ष 2025 में, म्याँमार अनेक मोर्चों पर संकट से जूझता रहा. हिंसक टकराव, भूकम्प और बाढ़ के कारण परिवार बार-बार विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए. 1.2 करोड़ लोग भूखे हैं. बारूदी सुरंगों की वजह से हर दिन औसतन 2 लोगों की जान जा रही है.नागरिक शासन की वापसी पर बलमहासचिव के अनुसार, नागरिक शासन की ओर लौटने के लिए यह ज़रूरी है कि हिंसा पर तत्काल विराम लगाया जाएगा और नागरिक समाज की भागेदारी में समावेशी सम्वाद की प्रतिबद्धता दर्शाई जाए. इसमें महिलाओं, युवाओं, जातीय व अल्पसंख्यक समुदायों को शामिल किया जाना होगा.यूएन प्रमुख ने म्याँमार में सभी हितधारकों व अन्तरराष्ट्रीय पक्षों से ऐसा माहौल तैयार करने का आग्रह किया है, जिसमें देश की जनता स्वतंत्रता व शान्ति के साथ अपने राजनैतिक अधिकारों का उपयोग कर सके.उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिन्त और स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची समेत मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को जल्द से जल्द रिहा किए जाने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि म्याँमार की जनता के नेतृत्व में मौजूदा संकट का समाधान निकालने के लिए क्षेत्रीय व अन्तरराष्ट्रीय एकता की आवश्यकता है, ताकि हिंसक टकराव की बुनियादी वजहों से निपटा जा सके, जवाबदेही तय की जाए, और मानवीय व विकास आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके. मानवाधिकारों के प्रति बेपरवाहीम्याँमार में सैन्य तख़्तापलट के 5 वर्ष ऐसे समय में पूरे हो रहे हैं, जब सैन्य नेतृत्व द्वारा तीन चरणों में कराए गए चुनाव सम्पन्न हुए हैं. यूएन अधिकारियों का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया से समाज ध्रुवीकरण का शिकार हुए है और राजनैतिक मार्ग की बजाय हिंसा में तेज़ी आई है.यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में आम लोगों के बुनियादी मानवाधिकारों का सम्मान नहीं किया गया.म्याँमार की 330 टाउनशिप में से 263 में मतदान हुआ, जोकि मोटे तौर पर सेना के नियंत्रण वाले शहरी इलाक़ों तक ही केन्द्रित था. हिंसा प्रभावित बड़े इलाक़ों में चुनाव नहीं कराए गए और न ही विस्थापित समुदायों व अल्पसंख्यक समुदायों की इसमें भागेदारी थी. म्याँमार की लगभग 25 फ़ीसदी आबादी खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही है और एक-तिहाई से अधिक आबादी को जल्द मानवीय सहायता की आवश्यकता है. मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए मार्ग में अवरोध हैं और राख़ीन प्रान्त में भूख संकट की चपेट में आए समुदायों को राहत मुहैया कराने का रास्ता ठप कर दिया गया है.विश्व अदालत में न्याय की आसइस बीच, म्याँमार में मानवाधिकारों की स्थिति पर विशेष रैपोर्टेयर टॉम ऐंड्रयूज़ ने कहा है कि रोहिंग्या पीड़ितों द्वारा अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में अपनी व्यथा को बयाँ करना, भयावह अपराधों के समक्ष उनके असाधारण साहस को परिलक्षित करता है.हाल के दिनों में, संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च न्यायालय (ICJ) में गाम्बिया की उस याचिका सुनवाई हुई है, जिसमें म्याँमार पर, रोहिंग्या समुदाय के विरुद्ध जनसंहार करने का आरोप लगाया गया है. विशेष रैपोर्टेयर ने जीवित बचे रोहिंग्या व्यक्तियों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी गवाही से, सबसे भयावह अपराधों के मामलों की सच्चाई के प्रकाश में ला पाना सम्भव हुआ है.स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ ने ज़ोर देकर कहा कि न्याय, कोई अमूर्त अवधारणा नहीं है, बल्कि यह उन व्यक्तियों की हिम्मत की बुनियाद पर बना है, जो ताक़त के सामने सच बोलने की इच्छा रखते हैं.
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
'मेरे प्रिय गुरु अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं', 84वें बर्थडे पर चिरंजीवी ने दी खास अंदाज में बधाई
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
संजीव कपूर ने अमिताभ बच्चन को 84वें जन्मदिन की दी बधाई, बोले-सिनेमा में आपका अमूल्य योगदान
अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर अवतार गिल ने दी बधाई, बोले-उनके साथ स्क्रीन शेयर करना सौभाग्य
10 अक्टूबर का पंचांग : अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर सीएम फडणवीस सहित कई नेताओं ने दी बधाई
अमिताभ बच्चन ने जलसा गेट पर इंतजार कर रहे ईएफ फैमिली से मांगी माफी, कहा- जल्द मिलेंगे
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने स्नातक स्तर की 3,548 एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की, 6 नवंबर तक करें आवेदन
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार, बोले-'यह उनकी अपनी कहानी'
देवी के नौ स्वरूप और दुर्गा सप्तशती का क्या है संबंध? जानिए शक्तिशाली मंत्र और उनका महत्व
नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी सामग्री
‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बीएचयू में युवाओं से की नशे से दूर रहने और भारतीय संस्कृति अपनाने की अपील
भगवान को भोग लगाने के बाद कब उठाएं प्रसाद? जानें सही समय और पूजा से जुड़े जरूरी नियम
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
11 अक्टूबर का पंचांग : शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, घटस्थापना के साथ की जाएगी मां शैलपुत्री की पूजा
अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन जल्द, शैडो गोल्ड रंग के साथ खास होगी पिछली सीट के लिए अलग स्क्रीन
तीसरा टी20 : इंदौर में अभिषेक का तूफान, वेस्टइंडीज की 14 रन से हार, भारत 2-1 से आगे

राहुल गांधी का ऐलान, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा विपक्ष

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 12/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope