विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल प्रदेश में, निपाह वायरस के संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि की है. संक्रमित दोनों व्यक्ति 25 वर्ष की आयु के हैं जिनमें एक महिला और एक पुरुष है. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, ये दोनों व्यक्ति उत्तरी 24 परगना ज़िले के एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं. इन दोनों व्यक्तियों में दिसम्बर (2025) के अन्तिम दिनों में संक्रमण के आरम्भिक लक्षण विकसित हुए थे जो बहुत तेज़ी से तंत्रिका सम्बन्धी जटिलताओं में तब्दील हो गए थे.इन दोनों संक्रमित व्यक्तियों को जनवरी के आरम्भिक दिनों में, चिकित्सकीय एकान्तवास में रखा गया था. निपाह वायरस पशुओं से इनसानों में फैलने वाली एक बीमारी है जो मुख्य रूप से चमगादड़ों से इनसानों में, संक्रमित भोजन खाने या निकट सम्पर्क में आने से फैलती है.इस बीमारी का फ़िलहाल कोई उपचार नहीं है और न ही इसकी रोकथाम के लिए अभी कोई वैक्सीन उपलब्ध है. इस बीमारी से बचने के लिए बहुत आरम्भिक स्तर पर पता लगाना, संक्रमण की पुष्टि होने पर उपयुक्त देखभाल और संक्रमण को दीगर फैलने से रोकने के ठोस उपाय अपनाया जाना बहुत अनिवार्य है.विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि भारत अतीत में भी निपाह वायरस के संक्रमण से निपटने की क्षमता का प्रदर्शन कर चुका है, और इन मामलों में भी, राष्ट्रीय व प्रान्तीय स्वास्थ्य टीमें, सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा के नज़रिए से उपयुक्त उपाय लागू कर रही हैं.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि इस समय, इस संक्रमण के इनसानों से इनसानों में फैलने के कोई सबूत सामने नहीं आए हैं.संक्रमण सीमित हैWHO ने भारत-बांग्लादेश के जंगलों में चमगादड़ों की मौजूदगी के मद्देनज़र, पश्चिम बंगाल में इस संक्रमण के जोखिम को, मध्यम (Moderate) दर्जे के बताया है. अलबत्ता, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक जोखिम का स्तर निम्न (Low) है.संक्रमण के मामलों का पता चलने के बाद सार्वजनिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित एक व्यापक कार्रवाई शुरू की गई. इन दो संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आए कुल 196 व्यक्तियों की पहचान निर्धारित की गई, उनका पता लगाया गया, उन्हें स्वास्थ्य निगरानी में रखा गया और उनके परीक्षण किए गए. इन सभी लोगों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं देखे गए और इन सभी लोगों के परीक्षण में, निपाह वायरस का कोई संक्रमण नहीं पाया गया.विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, निपाह वायरस के संक्रमण मामले, केवल उत्तरी 24 परगना ज़िले तक ही सीमित हैं और लोगों की यात्रा के ज़रिए, इनके किसी अन्य स्थान पर फैलने की कोई जानकारी नहीं है. भारत के किसी अन्य प्रदेश में या अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर, इस संक्रमण के फैलने की सम्भावना बहुत कम है.WHO ने मौजूदा स्थिति और सबूतों को देखते हुए, किसी तरह के यात्रा प्रतिबन्धों की सिफ़ारिश नहीं की है.भारत में निपाह वायरस के संक्रमण का यह सातवाँ दर्ज मामला है, और पश्चिम बंगाल में तीसरा. इससे पहले सिलीगुड़ी में वर्ष 2001 में और वर्ष 2007 में नादिया में इस वायरस के संक्रमण के मामले दर्ज कि गए थे. प्रभावित ज़िले बांग्लादेश सीमा के निकट हैं. याद रहे कि बांग्लादेश में निपाह वायरस का संक्रमण लगभग हर साल दर्ज किया जाता है. FAO/Gerard Sylvester क्यों और किस तरह होता है निपाह वायरस का संक्रमणनिपाह वायरस मुख्य रूप से चमगादड़ों से इनसानों में फैलता है या तो सीधे तौर पर या संक्रमित भोजन के ज़रिए. यह वायरस सुअर जैसे कुछ पशुओं से भी इनसानों में फैल सकता है, और कुछ मामलो में संक्रमित इनसानों के बीच भी फैल सकता है, विशेष रूप से स्वास्थ्य देखभाल वाले स्थानों पर, संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में बहुत लम्बे समय तक रहने के कारण.इनसानों में निपाह वायरस संक्रमण के प्रभाव लक्षण रहित बीमारी से लेकर साँस लेने में गम्भीर परेशानी होने तक हो सकते हैं और कुछ मामलों में यह संक्रमण, घातक भी साबित हो सकता है.वैश्विक स्तर पर, निपाह वायरस के संक्रमण से मृत्यु होने का स्तर 40 प्रतिशत से 75 प्रतिशत के बीच है और ये स्तर, इस संक्रमण का सन्देह होने पर यथाशीघ्र पता लगाने, इसकी जाँच पड़ताल करने और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल मुहैया कराने पर निर्भर करता है. यानि इन उपायों के ज़रिए, इस संक्रमण की घातकता को कम किया जा सकता है.वैक्सीन या उपचारविश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, अभी निपाह वायरस की रोकथाम के लिए कोई वैध वैक्सीन उपलब्ध नहीं है और ना ही कोई विशिष्ट उपचार मौजूद है. अलबत्ता, कुछ वैक्सीन पर प्रयोग जारी हैं.संक्रमण के बारे में पता लगने पर संक्रमित व्यक्ति को ठोस देखभाल, उसके जीवित रहने की सम्भावनाओं को बहुत अधिक बढ़ा देती है. इसमें साँस और तंत्रिका सम्बन्धी जटिलताओं के बारे में सतर्कता अहम है.विश्व स्वास्थ्य संगठन, निपाह वायरस के संक्रमण को इनसानों में फैलने से पहले ही रोकथाम उपायों पर ज़ोर देता है. साथ ही इस संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए, स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं और समुदायों के स्तर पर जागरूकता बढ़ाने को भी बहुत अहम बताया गया है.
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन : मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
15 अक्टूबर का पंचांग: ललिता पंचमी पर कब है पूजा का शुभ समय, जानें राहु काल और दिनभर के मुहूर्त
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, पार्टनर लेखा वॉशिंगटन का रिएक्शन आया सामने
'बिग बॉस 19' में लोगों की साइकोलॉजी समझना था सबसे बड़ा चैलेंज : फरहाना भट्ट
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
8 साल की उम्र के बाद सना सईद ने पहनी 'कुछ कुछ होता है' वाली टी-शर्ट, बोलीं- अभी भी घर जैसा लगता है
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, आरती और प्रभावशाली मंत्र
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की हिरासत पर संगठनों ने उठाए सवाल, तत्काल रिहाई की मांग

'आपकी दीदी आपके साथ खड़ी है': दिपके की हिरासत पर ममता बनर्जी का दिल्ली पुलिस पर हमला
आज का राशिफल: मिथुन को धन लाभ के संकेत, मकर और कुंभ रहें सतर्क
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 17/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope