विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि विश्व के उष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों में उपेक्षित बीमारियों से पीड़ित लाखों लोग आज भी भेदभाव, सामाजिक कलंक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण गहरी और अक्सर अनदेखी पीड़ा झेल रहे हैं. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने, उपेक्षा का शिकार उष्णकटिबन्धीय रोग के विश्व दिवस के अवसर पर यह चिन्ता जताई है, जिसे हर वर्ष 30 जनवरी को मनाया जाता है.इन बीमारियों में डेंगू, चिकनगुनया, रेबीज़, ट्रैकोमा, चगास समेत अन्य बीमारियाँ हैं. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, विश्व भर में इन रोगों से एक अरब लोग प्रभावित हैं. WHO ने, इस वर्ष की थीम, ‘एकजुट हों, कार्रवाई करें, उन्मूलन करें’ के तहत देशों की सरकारों से अपील की है कि वे इन बीमारियों के उन्मूलन कार्यक्रमों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अनिवार्य रूप से शामिल करें, ताकि कोई भी व्यक्ति पीड़ा और सामाजिक अलगाव के कारण पीछे नहीं छूट जाए.उपेक्षित उष्णकटिबन्धीय रोग क्या हैं?उपेक्षा का शिकार उष्णकटिबन्धीय रोग (Neglected Tropical Diseases/NTD), अनेक तरह की बीमारियों का एक समूह हैं, जो अलग-अलग प्रकार के वायरस, बैक्टीरिया, परजीवी, फ़ंगस और विषैले तत्वों के कारण फैलते हैं. ये बीमारियाँ स्वास्थ्य, सामाजिक जीवन और आजीविका पर गहरा और विनाशकारी असर डालती हैं.NTD, मुख्य रूप से उष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों में रहने वाले निर्धन और हाशिये पर मौजूद समुदायों में पाई जाती हैं, हालाँकि इनमें से कुछ रोगों का फैलाव इससे कहीं अधिक व्यापक क्षेत्रों तक है.NTD का महामारी-विज्ञान (epidemiology) काफ़ी जटिल है और अक्सर पर्यावरणीय परिस्थितियों से जुड़ा होता है. इनमें से अनेक बीमारियाँ कीटवाहक (वैक्टर-जनित) होती हैं, अनेक के स्रोत जानवरों में पाए जाते हैं और अनेक रोगों का जीवन-चक्र भी बहुत जटिल होता है. यही कारण है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के स्तर पर इन बीमारियों को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.सरल शब्दों में, वैक्टर-जनित बीमारियाँ ऐसे रोग हैं, जोकि उन परजीवों, विषाणुओ और जीवाणुओं से फैलते हैं, जिनका संचारण किसी वाहक से होता है, जैसेकि मच्छर, पिस्सू समेत रक्त चूसने वाले ऐसे जीव, जिनसे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में या फिर मनुष्यों से पशुओं में संक्रमण फैलता है. © IAEA ऑस्ट्रिया में रोग नियंत्रण अनुसंधान के लिए वैज्ञानिक मच्छरों को इकट्ठा करते हुए. एक अरब से अधिक लोग चपेट मेंयूएन स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोग NTD रोगों से प्रभावित हैं और लगभग उतनी ही संख्या में लोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. विशेष रूप से, क्यूटेनियस लीशमैनियासिस, कुष्ठ रोग, लिम्फैटिक फाइलेरियासिस, मायसेटोमा और नोमा जैसे NTD रोगों से जूझ रहे लोग सामाजिक कलंक और भेदभाव का सबसे अधिक सामना करते हैं. इन रोगों से पीड़ित के शरीर में विकृति या स्थाई अपंगता हो जाती है.इन रोगों से जुड़े कलंक, भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार को संक्रमण और फैलाव को लेकर फैली ग़लत धारणाएँ और गहरा करती हैं. दीर्घकालिक NTD रोगों से पीड़ित लोगों में अवसाद, चिन्ता और आत्महत्या से जुड़ी प्रवृत्तियाँ सामान्य आबादी और अन्य दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे लोगों की तुलना में अधिक पाई जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद समुदाय स्तर पर उन्हें आवश्यक मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और सहयोग नहीं मिल पाता.पहली बार वैश्विक गाइडलाईन जारी WHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा, “NTD के विरुद्ध लड़ाई सिर्फ़ रोग पैदा करने वाले वाहकों के विरुद्ध लड़ाई नहीं है, बल्कि उस गहरे मानवीय दुख के ख़िलाफ़ भी है, जो ये बीमारियाँ लोगों को झेलने पर मजबूर करती हैं.”उन्होंने कहा कि वास्तविक उन्मूलन का अर्थ सिर्फ़ बीमारी से मुक्ति नहीं, बल्कि उससे जुड़ी शर्म, सामाजिक अलगाव और निराशा से भी लोगों को मुक्त करना है. WHO ने, मानसिक स्वास्थ्य और कलंक से निपटने के पहली बार वैश्विक दिशानिर्देश जारी किए हैं.इस ‘आवश्यक देखभाल पैकेज’ में मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, NTD रोगों से पीड़ित लोगों में मानसिक समस्याओं की पहचान और उपचार तथा व्यक्ति, समुदाय और स्वास्थ्य व्यवस्था के स्तर पर कलंक कम करने से जुड़े प्रमाण-आधारित उपायों को शामिल किया गया है. WHO/Oscar ZaragozaFungal Infection फंगल रोगजनक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा ख़तरा हैं क्योंकि वे तेज़ी से सामान्य और उपचार के लिए प्रतिरोधी होते जा रहे हैं. प्रगति को पीछे धकेलती धन-कटौती…हालाँकि, NTD उन्मूलन के क्षेत्र में अब तक हुई प्रगति पर वित्तीय संकट का खतरा मंडरा रहा है. WHO के अनुसार, पिछले एक दशक में सहयोग और साझेदारी के कारण उपचार की आवश्यकता वाले लोगों की संख्या घटकर 1.4 अरब के ऐतिहासिक न्यूनतम स्तर पर आ गई है, और मृत्यु व बीमारी के मामलों में भी उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है.इसके अलावा, अब तक 58 देशों ने कम से कम एक NTD रोग को समाप्त कर दिया है और वर्ष 2030 तक 100 देशों में उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है. ब्राज़ील से लेकर जॉर्डन और नाइजर से फिजी तक के देशों ने दिखाया है कि यह लक्ष्य व्यवहारिक और सम्भव है.लेकिन NTD पर 'वैश्विक रिपोर्ट 2025’ के अनुसार, वर्ष 2018 से 2023 के बीच NTD के लिए वैश्विक सहायता में 41 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे अब तक की उपलब्धियाँ ख़तरे में पड़ सकती हैं. WHO का कहना है कि NTD कार्यक्रमों में निवेश आर्थिक रूप से भी लाभकारी है. अनुमान के मुताबिक़, निवारक उपचार में लगाया गया हर एक अमेरिकी डॉलर लगभग 25 डॉलर का लाभ देता है. रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो उपेक्षित उष्णकटिबन्धीय रोग लोगों के जीवन और आजीविका पर लगातार बोझ बनते रहेंगे.
अवतार गिल ने दिवंगत अभिनेता भरत कपूर को जयंती पर किया याद, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
फिल्म 'नई नवेली' से पहले राम दरबार पहुंचीं यामी गौतम, अयोध्या में टेका माथा
14 अक्टूबर का पंचांग: मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने से बढ़ता है आयु, यश और बल, रात 8:38 बजे तक रहेगा आयुष्मान योग
जेलर 2 की धांसू शुरुआत, पहले हाफ को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर, रजनीकांत के स्वैग ने जीता दिल
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
आशा भोसले को याद कर भावुक हुए रजा मुराद, बोले-उन जैसी गायिका दोबारा नहीं होगी
मस्टर्ड येलो साड़ी में कृति खरबंदा ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा, पांचवें दिन के नवरात्रि उत्सव को बनाया खास
NPCI का बड़ा ऐलान, दीपावली के बाद लागू होगा UPI MDR;तारीख अभी तय नहीं
जिस हेमा मालिनी पर फिदा है पूरा बॉलीवुड, कभी उन्हें निर्देशक ने फिल्म से कर दिया था बाहर
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
काउबॉय हैट में पिता-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल, सलमान बोले-पिता हैं असली हीरो
12 साल पुराना सपना हुआ सच, 'एनी बडी कैन ड्रीम' के हीरो बने राघव जुयाल
राशिफल 13 अक्टूबर 2026: कुछ राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें मेष से मीन तक का हाल
विद्या बालन ने नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को किया नमन, पीले पारंपरिक परिधान में दिखा खूबसूरत अंदाज
15 अक्टूबर का पंचांग: ललिता पंचमी पर कब है पूजा का शुभ समय, जानें राहु काल और दिनभर के मुहूर्त
खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित - पीएम मोदी

अंकिता भंडारी मामले में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर पुनर्विचार की मांग

अभिजीत दिपके का दावा, 'पुलिस ने घर के आस-पास चारों ओर से घेर रखा है'
राशिफल : मिथुन राशि पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव, कर्क और कन्या को मिलेंगे अच्छे अवसर
काउबॉय हैट में पिता-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल, सलमान बोले-पिता हैं असली हीरो
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल, पति ने यूं किया सेलिब्रेट
12 साल पुराना सपना हुआ सच, 'एनी बडी कैन ड्रीम' के हीरो बने राघव जुयाल
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
आशा भोसले को याद कर भावुक हुए रजा मुराद, बोले-उन जैसी गायिका दोबारा नहीं होगी
विद्या बालन ने नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को किया नमन, पीले पारंपरिक परिधान में दिखा खूबसूरत अंदाज
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 16/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope