संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने वेनेज़ुएला घटनाक्रम पर इन गहरी चिन्ताओं को दोहराया है कि देश की राजधानी कराकस पर संयुक्त राज्य अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने, सम्प्रभु देशों के बुनियादी संरक्षणों को कमज़ोर किया है. उन्होंने ज़ोर देकर यह भी कहा है कि वेनेज़ुएला के लोगों की आवाज़ को सुना जाना ज़रूरी है.
वोल्कर टर्क ने अमेरिका द्वारा वेनेज़ुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई और देश के राष्ट्रपति निकोलस मदूरो को हिरासत में लिए जाने के घटनाक्रम पर मंगलवार को कहा है, “अमेरिकी कार्रवाई ने “दुनिया भर में तमाम देशों को कम सुरक्षित” बना दिया है.
Tweet URL
यूएन मानवाधिकार कार्यालय – OHCHR की प्रवक्ता रवीना शमदासानी ने मंगलवार को जिनीवा में पत्रकारों से बातचीत में, संयुक्त राज्य अमेरिका की उस दलील को रद्द कर दिया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई, वेनेज़ुएला की सरकार के “लम्बे समय से चले आ रहे बहुत ख़राब” मानवाधिकार रिकॉर्ड के कारण की गई.रवीना शमदासानी ने ज़ोर देकर कहा, “अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन करके एकतरफ़ा सैन्य हस्तक्षेप करके, मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेही हासिल नहीं की जा सकती है.”उन्होंने कहा, “वेनेज़ुएला की सम्प्रभुता और यूएन चार्टर का उल्लंघन करके किया गया यह सैन्य हस्तक्षेप, मानवाधिकारों के लिए कोई जीत होने के बजाय, अन्तरराष्ट्रीय सुरक्षा के ढाँचे को कमज़ोर करता है... और यह मुद्दा संयुक्त राष्ट्र प्रमुख भी उठा चुके हैं.”रवीना शमदासानी ने मानवाधिकार उच्चायुक्त के रुख़ को स्पष्ट किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई, “अन्तरराष्ट्रीय क़ानून (और) यूएन चार्टर के बुनियादी सिद्धान्तों का उल्लंघन करती है, जिसमें कहा गया है कि कोई भी देश, किसी अन्य देश की क्षेत्रीय अखंडता और राजनैतिक स्वतंत्रता के विरुद्ध ना तो कोई धमकी दें और ना ही कोई बल प्रयोग करें”.इस सन्दर्भ में यह याद दिलाना भी उपयुक्त होगा कि वेनेज़ुएला में मानवाधिकार स्थिति के बारे में लगातार रिपोर्टिंग करने के बाद, यूएन मानवाधिकार कार्यालय – OHCHR को, वेनेज़ुएला से, फ़रवरी 2024 को निष्काषित कर दिया गया था.वेनेज़ुएला का मानवाधिकार रिकॉर्डवेनेज़ुएला में मानवाधिकार उल्लंघनों की जाँच-पड़ताल के लिए यूएन मानवाधिकार परिषद द्वारा स्थापित स्वतंत्र जाँच आयोग ने भी, देश में सत्तारूढ़ पार्टी के विरोधियों के ख़िलाफ़ मानवाधिकार के गम्भीर उल्लंघनों का विस्तृत विवरण दर्ज किया है.रवीना शमदासानी ने कहा कि वेनेज़ुएला के लोगों के मानवाधिकारों का लम्बे समय से उल्लंघन होता रहा है और उन्हें एक ऐसी क़ानूनी प्रक्रिया के तहत जवाबदेही निर्धारित किए जाने का अधिकार है जिसमें पीड़ितों के पक्ष को उपयुक्त महत्व दिया जाए.उन्होंने चिन्ता व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि वेनेज़ुएला में अस्थिरता और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के जवाब में सैन्य मुस्तैदी बढ़ाने से, स्थिति दीगर बिगड़ सकती है.यूएन मानवाधिकार प्रवक्ता ने ध्यान दिलाया कि वेनेज़ुएला में गत शनिवार को अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद, राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई जिसके तहत लोगों के मुक्त आवागमन को प्रतिबन्धित किया गया. इसके तहत साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा की ख़ातिर किसी सम्पत्ति को ज़ब्त किए जाने का प्रावधान किया गया है और लोगों को सभाएँ और प्रदर्शन करने के अधिकार को स्थगित भी किया गया है.उन्होंने कहा, “उच्चायुक्त ने संयुक्त राज्य अमेरिका और वेनेज़ुएला के अधिकारियों व अन्तरराष्ट्रीय समुदाय का आहवान किया है कि अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जाए, जिसमें मानवाधिकार भी शामिल हैं.”रवीना शमदासानी ने कहा कि वेनेज़ुएला का भविष्य “केवल देश के लोगों द्वारा ही निर्धारित होना चाहिए, जिसमें मानवाधिकारों के लिए पूर्ण सम्मान हो. साथ ही, उन्हें आत्मनिर्णय का अधिकार और अपनी ज़िन्दगियों व संसाधनों पर सम्प्रभुता हासिल हो.”सहायता के ज़रूरतमन्दवेनेज़ुएला में इस राजनैतिक संकट से इतर देखा जाए तो वहाँ कई वर्षों से जारी आर्थिक पतन, दमन और अस्थिरता के हालात में लगभग 80 लाख लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है. यानि चार में से एक व्यक्ति मदद के ज़रूरतमन्द हैं.संयुक्त राष्ट्र के आपदा राहत समन्वय कार्यालय – OCHA ने कहा है कि वेनेज़ुएला के लिए सहायता योजना तो मौजूद है मगर उसके लिए लगभग 60 करोड़ डॉलर की राशि की आवश्यकता है.यूएन शरणार्थी एजेंसी – UNHCR का कहना है कि देश में अस्थिरता और कमज़ोर आर्थिक परिस्थितियों के कारण, और बेहतर जीवन हालात की तलाश में, लगभग 79 लाख लोग, देश से बाहर चले गए हैं.
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
महाकाल की शरण में पहुंचीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- दिल को सुकून मिला
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
धीरज कुमार की फिल्म आज का महिषासुर से मेरा एक्टिंग डेब्यू मेरे लिए बेहद खास है, बोले टेरेंस लुईस
शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा से करें आराधना की शुरुआत
अक्षय कुमार, अजय देवगन से रणवीर सिंह तक, गणेश आचार्य की फिल्म के समर्थन में उतरा बॉलीवुड
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म ‘मचान बाबा’
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
'आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी', विपक्षी दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी का बयान

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत: गृह मंत्री अमित शाह

परविंदर झोटा हत्याकांड: अस्पताल पहुंचे रवनीत बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में लिया, पंजाब सरकार पर साधा निशाना
राशिफल 13 अक्टूबर 2026: कुछ राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें मेष से मीन तक का हाल
'हार्ट कंट्रोलर' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उतरीं उर्वशी रौतेला, खुद के लिखे गाने गाए
नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग में नजर आईं कृति खरबंदा, मां ब्रह्मचारिणी के धैर्य और आंतरिक शक्ति को किया नमन
सोनाली बेंद्रे ने छेड़ा शादी का किस्सा, माधुरी दीक्षित बोलीं-इसलिए दिलों का इलाज करने वाले को चुना
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने बताई टाइप-1 डायबिटीज की हकीकत, पति के लिए शेयर किया खास वीडियो
हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस
मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, 19वीं पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
सोनाली बेंद्रे ने बताया कैंसर से लड़ने का अलग नजरिया, बोलीं-मैंने इसे जंग की तरह नहीं देखा
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 14/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope