• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीलंका में बाढ़ प्रभावितों के लिए, दक्षिण कोरिया के योगदान का स्वागत

 - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने, श्रीलंका में चक्रवात ‘दित्वाह’ से प्रभावित परिवारों के लिए, दक्षिण कोरिया सरकार की 5 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता का स्वागत किया है. यह वित्तीय सहायता, श्रीलंका सरकार की मौजूदा मानवीय राहत पहुँचाने की कोशिशों को मज़बूत बनाएगी. दक्षिण कोरिया के इस आपात सहायता योगदान से, क़रीब 32 हज़ार लोगों (लगभग 8 हज़ार परिवारों) को जीवनरक्षक नक़दी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इस चक्रवात की मार झेल रहे लोगों की आजीविका, आय और बाज़ार तक पहुँच बुरी तरह प्रभावित हुई है.ग़ौरतलब है कि 28 नवम्बर को श्रीलंका के पूर्वी तट पर, चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह ने विनाशकारी दस्तक दी थी, जिससे क़रीब 25 जिलों में व्यापक बाढ़ और भूस्खलन की विनाशकारी घटनाएँ हुईं.संयुक्त राष्ट्र के आकलनों के अनुसार, इस द्वीपीय देश की आबादी का लगभग 8 प्रतिशत हिस्सा यानि लगभग 18 लाख लोग अब भी प्रभावित हैं. इनमें से 12 लाख से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है, जिनमें लगभग 5 लाख 27 हज़ार बच्चे हैं.ऐसे में, दक्षिण कोरिया की तरफ़ से समय पर मिली इस सहायता से, श्रीलंका में प्रभावित लोगों तक राहत पहुँचाई जा सकेगी.नक़दी मददयूएन खाद्य एजेंसी, स्थापित वित्तीय संस्थानों के माध्यम से और सुरक्षित तरीके़ से, यह नक़दी सहायता सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुँचाएगी. © UNICEF/InceptChange श्रीलंका के गमपाहा में बाढ़ की वजह से तीन फ़ीट तक जल भराव हो गया है. इससे राहत तेज़, पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से मिलेगी, और परिवार, नक़दी सहायता के ज़रिए, स्थानीय बाज़ारों से भोजन व अन्य आवश्यक वस्तुएँ ख़रीदकर, अपनी सबसे तात्कालिक ज़रूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर सकेंगे.श्रीलंका के लिए नियुक्त WFP के कार्यवाहक निदेशक रॉबर्ट ओलिवर ने कहा, “यह मदद ऐसे समय में मिली है, जब अनेक परिवारों से, रातों-रात अपनी आय, खाद्य भंडार और जीवन की स्थिरता छिन गए हैं."उन्होंने कहा, "दक्षिण कोरिया का योगदान, WFP को तेज़ी से कार्रवाई करने में सक्षम बनाएगा, जिससे सबसे अधिक जोखिम में रह रहे लोगों तक भोजन और मानवीय सहायता पहुँचाई जा सकेगी.”दक्षिण कोरिया द्वारा वित्तपोषित इस कार्यक्रम के तहत, नक़दी सहायता की राशि, राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तय की गई है, ताकि 4 सदस्यों वाले परिवार की बुनियादी खाद्य ज़रूरतें पूरी हो सकें.साथ ही, इससे प्रभावित परिवारों को पुनर्बहाली की शुरुआती प्रक्रिया में तुरन्त राहत मिलेगी.श्रीलंका में दक्षिण कोरिया की राजदूत मियोन ली ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि श्रीलंका, इस चुनौतीपूर्ण समय में भी पहले की तरह सहनशीलता और मज़बूती दिखाएगा.राजदूत मियोन ली ने WFP की भी सराहना की, जो श्रीलंका में दक्षिण कोरिया का लम्बे समय से सहयोगी रहा है और इस सहायता को धरातल पर लागू करने में अहम भूमिका निभा रहा है.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved