संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि पृथ्वी गम्भीर पर्यावरणीय संकट का सामना कर रही है, जो अरबों लोगों के भविष्य को ख़तरे में डाल सकता है. रिपोर्ट में इस संकट से निपटने के लिए व्यापक और ठोस बदलावों की ज़रूरत बताई गई है. ‘Global Environment Outlook’ में कहा गया है कि इस संकट से निपटने के लिए मानवता को अर्थव्यवस्थाओं के संचालन, प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग, कचरा प्रबन्धन, ऊर्जा उत्पादन, भोजन के उत्पादन और उपभोग, तथा पर्यावरण के प्रति अपने व्यवहार में बड़े और ठोस बदलाव करने होंगे.हालाँकि रिपोर्ट के लेखकों का कहना है कि यह कार्य असम्भव नहीं है. लगभग 300 बहु-विषयक वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर के कई हिस्सों में समुदाय पहले ही अहम प्रणालियों को नए सिरे से गढ़ना शुरू कर चुके हैं. शुरुआती नतीजे बताते हैं कि पर्यावरण की रक्षा करते हुए नए अवसर पैदा करना सम्भव है.संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के विज्ञान कार्यालय में सेवा प्रमुख मार्टेन कैपेल्ले कहते हैं, “अक्सर लोग मानते हैं कि इसके लिए पर्यावरण या अर्थव्यवस्था में से एक ही विकल्प चुनना होगा. लेकिन ऐसी अर्थव्यवस्था बनाई जा सकती है जो लोगों और धरती दोनों को लाभ पहुँचाए. वास्तव में, यह काम बुर्कीना फ़ासो से लेकर भारत तक किया जा रहा है.”नीचे ऐसे चार उदाहरण दिए गए हैं, जहाँ इस तरह के बदलाव ज़मीन पर दिखाई दे रहे हैं. © Gregoire Dubois भारत के ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान में बंगाल टाइगर. भारत: संरक्षण और विकास का मेलभारत में विश्व-प्रसिद्ध पेरियार टाइगर अभयारण्य ( Reserve) के आसपास बसे आदिवासी समुदाय, लम्बे समय तक रोज़गार की कमी और ग़रीबी से प्रभावित रहे. लेकिन 1990 के दशक के अन्त में सरकार और दाता समूहों ने एक साझा पहल शुरू की, जिसके ज़रिये विकास और संरक्षण को एक साथ आगे बढ़ाया गया.लगभग 2 लाख आदिवासी समुदाय के सदस्यों को वन्यजीव मार्गदर्शक और वन रक्षक बनने का प्रशिक्षण दिया गया. इससे एक ओर रिज़र्व में मौजूद संकटग्रस्त बड़ी बिल्लियों की प्रजातियों की सुरक्षा मज़बूत हुई. वहीं दूसरी ओर, क्षेत्र में पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा मिला. इस पहल से कई स्थानीय परिवारों के लिए रोज़गार और आर्थिक स्थिरता भी सुनिश्चित हुई.चीन: इलैक्ट्रॉनिक कचरे में छिपे नए अवसर1990 के दशक में चीन लम्बे समय तक इलैक्ट्रॉनिक कचरे का बड़ा केन्द्र बना रहा. इसका बड़ा हिस्सा विदेशों से अवैध रूप से आया था. पुराने कम्प्यूटरों से लेकर रैफ़्रिजरेटर तक, तरह-तरह का इलैक्ट्रॉनिक कचरा, कूड़ा स्थलों में जमा होता रहा. इससे ज़हरीले रसायन मिट्टी और जल स्रोतों में फैलने लगे.पिछले दो दशकों में चीन में 100 से अधिक लाइसेंस प्राप्त इलैक्ट्रॉनिक कचरा री-सायकलिंग कम्पनियाँ विकसित की गई हैं. आज ये कम्पनियाँ सर्किट बोर्ड, टोनर कार्ट्रिज और कई तरह के इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों को री-सायकिल करती हैं.इससे पारा जैसे ज़हरीले रसायन पर्यावरण में फैलने से रुके हैं और हज़ारों लोगों को रोज़गार मिला है. वर्ष 2020 तक, चीन में बनने वाले इलैक्ट्रॉनिक कचरे का लगभग 50 प्रतिशत री-सायकिल किया जा रहा था. © Seychelles Tourism Board/Ennio Maffei सेशेल्स के एक राष्ट्रीय उद्यान, क्यूरियस द्वीप के समुद्र तट पर एक विशाल कछुआ पानी की ओर बढ़ते हुए. सेशेल्स: क़र्ज़ से संरक्षण की ओर2010 के दशक के मध्य में हिन्द महासागर का छोटा द्वीपीय देश सेशेल्स भारी क़र्ज़ के दबाव में था और अपने ऋणदाताओं से राहत की तलाश में था. इसी दौरान, उसने एक ऐसा विशेष समझौता किया, जिससे अर्थव्यवस्था को सहारा मिला और उसके जैव-विविधता से समृद्ध तटीय जलक्षेत्र का संरक्षण भी सम्भव हुआ.‘द नेचर कंजरवेंसी’ नामक अमेरिकी संरक्षण संगठन ने सेशेल्स का 1.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर का क़र्ज़ ख़रीदने पर सहमति दी. इसके बदले, सेशेल्स ने अपने तट के आसपास कई समुद्री संरक्षित क्षेत्र स्थापित करने का वादा किया.सेशेल्स ने इस ‘क़र्ज़ के बदले प्रकृति’ समझौते के ज़रिये, अपने समुद्री क्षेत्र का 30 प्रतिशत हिस्सा संरक्षित किया है. वर्ष 2015 में यह हिस्सा एक प्रतिशत से भी कम था. © UNHCR/Colin Delfosse निजेर में एक महिला पहले क्षरण का शिकार हो चुकी भूमि में सब्ज़ियाँ उगा रही है. अफ़्रीका: सहारा का विस्तार रोकने की कोशिशअफ़्रीका के साहेल क्षेत्र में खेती दशकों से एक बड़ी चुनौती रही है. यह अर्ध-शुष्क इलाक़ा सहारा रेगिस्तान के दक्षिणी हिस्से से लगा हुआ है. जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते सूखे और अनियमित बारिश ने फ़सलों को भारी नुक़सान पहुँचाया है. हाल के वर्षों में इससे अकाल जैसी स्थितियाँ भी पैदा हुई हैं.लेकिन हाल के वर्षों में बुर्कीना फ़ासो से लेकर केनया तक के किसानों ने एक पारम्परिक खेती का तरीक़ा अपनाया है, जिसे ‘ज़ाई’ कहा जाता है. यह तकनीक हालात बदलने में मदद कर रही है. इस पर्यावरण-अनुकूल तरीक़े में किसान ख़राब हो चुकी मिट्टी में छोटे गड्ढे खोदते हैं और उनमें कम्पोस्ट या प्राकृतिक खाद डालते हैं. ये गड्ढे उपलब्ध थोड़े से पानी को रोककर रखते हैं, जिससे बीजों के लिए उपजाऊ ज़मीन बनती है.कुछ किसान कठोर और सूखी ज़मीन को नरम करने के लिए दीमकों का भी सहारा लेते हैं. कहा जाता है कि इस तकनीक से फ़सल उत्पादन 500 प्रतिशत तक बढ़ सकता है.हालाँकि, ये सफलताएँ अभी सीमित हैं और पर्याप्त नहीं हैं. सभी पर्यावरणीय संकटों से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर प्रभावी समाधानों को लागू करने के लिए कहीं अधिक प्रयासों की आवश्यकता है.
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: बॉलीवुड के वे सितारे जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात की
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के भारत दौरे से बाहर
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
'धुरंधर' ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले-अब कोई फिल्म की लंबाई पर बात नहीं करता
उर्मिला मातोंडकर ने किए संजीवनी हनुमान मंदिर के दर्शन, बोलीं- यहां मिलने वाली शांति का अनुभव जरूर करना चाहिए
9 अक्टूबर का पंचांग : कन्या राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
रेखा के जन्मदिन पर इंडस्ट्री ने लुटाया प्यार, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-खूबसूरती और स्टाइल की मिसाल
जया बच्चन के सपोर्ट में आईं तनीषा मुखर्जी, पैपराजी को दी उनसे दूर रहने की नसीहत
नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी सामग्री
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देवी के नौ स्वरूप और दुर्गा सप्तशती का क्या है संबंध? जानिए शक्तिशाली मंत्र और उनका महत्व
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
पितृ विसर्जन पर इमोशनल हुईं कंगना रनौत, परदादा को याद कर कहा-शुक्रिया दादाजी
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन जल्द, शैडो गोल्ड रंग के साथ खास होगी पिछली सीट के लिए अलग स्क्रीन
पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के नेटवर्क पर पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, छात्रों से की बात

'शहर में बैरिकेड्स हटाए जाएं, इंटरनेट सेवा बहाल हो', सीजेपी प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को निर्देश

ईरान से युद्ध समाप्त करने के लिए ट्रंप ने रखी शर्त, परमाणु हथियार न बनाने की मांगी पक्की गारंटी
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 11/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope