• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इराक़: वर्षों की अशान्ति के बाद, अब 'स्थिरता, शान्ति व विकास की ओर अग्रसर'

 - World News in Hindi

इराक़ में क़रीब दो दशक पहले जो लोग संक्रमण के आरम्भिक, कठिनाई भरे दौर से होकर गुज़रे हैं, उनके लिए आज का इराक़ उस पहचान से परे है और यह असाधारण है. इराक़ में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर ग़ुलाम इसकज़ई ने वहाँ यूएन मिशन के समाप्त होने के बाद बुधवार को न्यूयॉर्क में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह बात कही है. इराक़ में यूएन सहायता मिशन (UNAMI) के लिए अधिदेश की अवधि, 31 दिसम्बर को समाप्त हो गई, जिसके बाद यूएन की टीम, स्थानीय प्रशासन के साथ साझेदारी में विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगी.उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, इराक़ छोड़कर नहीं जा रहा है और देश में उसकी उपस्थिति बनी रहेगी. यह अब यूएन मिशन के नेतृत्व से हटकर अब विकास पर और अधिक केन्द्रित होगी. यूएन के वरिष्ठ अधिकारी ने ध्यान दिलाया कि देश में उथल-पुथल मचा देने वाले एक राजनैतिक परिवर्तन के लगभग 2 दशकों बाद, इराक़ में अब शान्ति है, सुरक्षा बढ़ी है और विकास के लिए लड़ाई को जीतने के लिए एक स्पष्ट संकल्प है.ग़ुलाम इसकज़ई ने कहा कि वर्ष 2003 में हुए आक्रमण के बाद, युद्ध से देश तबाह हो गया था, लेकिन अब संस्थाओं में भरोसा गहरा हो रहा है और देश स्थिरता की ओर क़दम बढ़ा रहा है.उन्होंने बताया कि 2018 में इराक़ में निर्धनता 20 प्रतिशत थी, जोकि 2024-25 में घटकर 17.5 प्रतिशत रह गई है. आरम्भिक अनुमान दर्शाते हैं कि मानव विकास सूचकांक में भी देश की स्थिति में सुधार आया है, जिसमें जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और रहन-सहन के मानकों पर ध्यान दिया जाता है. इसके अलावा, सुरक्षा हालात बेहतर होने की वजह से, इराक़ की सीमाओं के भीतर विस्थापित होने वाले 50 लाख से अधिक लोग अपने घर लौटे हैं. पिछले वर्ष, इराक़ में संसदीय चुनाव भी कराए गए, जिसमें 56 प्रतिशत मतदान हुआ. यह पिछले राष्ट्रीय चुनाव की तुलना में वोटिंग में 12 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. विजयी उम्मीदवारों में लगभग एक-तिहाई महिलाएँ हैं. UN Photo/Loey Felipe इराक के लिए यूएन रैज़िडेंट एवं मानवतावादी समन्वयक ग़ुलाम इसकज़ई ने देश की स्थिति पर न्यूयॉर्क मुख्यालय में पत्रकारों को जानकारी दी. विकास के लिए सहयोगइराक़ में पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के शासन के पतन और देश में बिगड़ते हालात के बीच, वर्ष 2003 में यूएन सहायता मिशन (UNAMI) को स्थापित किया गया था.इस मिशन के अधिदेश (mandate) की अवधि 31 दिसम्बर 2025 को समाप्त हो गई, लेकिन संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी समन्वयक ग़ुलाम इसकज़ई के नेतृत्व में देश के साथ अपना सहयोग जारी रखेगा. ग़ुलाम इसकज़ई ने कहा कि “अब अधिकाँश मामलों में दायित्व सरकार के पास होगा और, यूएन पर भी, जब बात मानवतावादी आवश्यकताओं व विकास की हो.” सहयोग का यह नया चरण, विकास के लिए एक पाँच-वर्षीय सहमति की बुनियाद पर होगा. हाल ही में, इराक़ में सतत विकास में सहायता करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ एक समझौता किया गया है जिसके तहत 2025 से 2029 के बीच राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सहयोग किया जाएगा. इस समझौते में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक प्रगति, पर्यावरणीय संरक्षण और सुशासन के लिए, इराक़ की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को समर्थन दिया जाएगा.फ़िलहाल, इराक़ में संयुक्त राष्ट्र की देशीय टीम (Country Team) में 26 यूएन एजेंसियाँ, कोष व कार्यक्रम उपस्थित हैं.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved