• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीरिया: अलेप्पो में हुई झड़पों में 5 आम नागरिकों की मौत, 30 हज़ार विस्थापित

 - World News in Hindi

सीरिया के अलेप्पो शहर में फिर से लड़ाई भड़कने की वजह से कम से कम 5 आम नागरिकों की मौत हुई है और लगभग 30 हज़ार लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने लड़ाई को तुरन्त रोकने और राजनैतिक वार्ता फिर से शुरू करने की अपील जारी की है. सीरिया में संक्रमणकालीन सरकार के सुरक्षा बलों और मुख्यतः कुर्द सशस्त्र सीरियाई लोकतांत्रिक बल (SDF) के बीच मंगलवार को झड़पें फिर शुरू हुईं. इससे पहले भी झड़पें हुईं थी, मगर दिसम्बर 2025 के अन्तिम दिनों में युद्धविराम की घोषणा के बाद इन पर विराम लग गया था.ग़ौरतलब है कि सीरिया, दिसम्बर 2024 में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को सत्ता से हटाए जाने के बाद, राजनैतिक परिवर्तन के दौर से गुज़र रहा है, और देश में अब भी साम्प्रदायिक व अन्य प्रकार की हिंसा जारी है.नए सिरे से भड़की लड़ाई की वजह से घरों, स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुँचा है. कम से कम तीन अस्पतालों में कामकाज रुकने की जानकारी मिली है और अलेप्पो अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें रोक दी गई हैं.लड़ाई रोकने की अपीलसंयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि अलेप्पो के कुछ इलाक़ो में, इस सप्ताह फिर शुरू हुई झड़पों में आम नागरिकों के हताहत होने की ख़बरों से महासचिव चिन्तित हैं.संयुक्त राष्ट्र ने दोहराया है कि अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के तहत सभी पक्षों का यह स्पष्ट दायित्व है कि आम नागरिकों और नागरिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जाए.यूएन प्रवक्ता ने सभी पक्षों से तुरन्त लड़ाई रोकने, अधिकतम संयम बरतने और आम नागरिकों को और नुक़सान से बचाने के लिए सभी आवश्यक क़दम उठाने का आग्रह किया. © UNICEF/Muhannad Al-Asadi सीरिया की राजधानी दमिश्क में खड़ा किया गया एक सैन्य वाहन. देश में अतीत के हिंसक टकराव के निशान सड़कों पर देखे जा सकते हैं. मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) के अनुसार, लगभग 30 हज़ार लोग विस्थापन के लिए विवश हुए हैं, जिनमें 2 हज़ार से अधिक परिवारों ने अफ़्रिन ज़िले में पलायन किया है. एक हज़ार से अधिक लोगों ने अलेप्पो के 9 सामूहिक आश्रय केन्द्रों में शरण ली है.स्थानीय अधिकारियों ने कुछ उपासना स्थलों को अस्थाई आश्रय स्थल घोषित किया है और आम नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए मानवतावादी गलियारों की व्यवस्था की है. विस्थापित परिवारों को बसों से स्थानांतरित करने का प्रबन्ध भी किया गया है.शान्ति पर बलयूएन महासचिव ने सभी पक्षों से सैन्य और राजनैतिक, दोनों स्तरों पर लचीलापन और आपसी सदभाव दिखाने और पहले हुए समझौते को पूरी तरह लागू करने के लिए वार्ता फिर से शुरू करने की अपील की है.प्रवक्ता दुजैरिक ने इस संकट से निपटने के उपायों पर बात करते हुए कहा कि सरकार और कुर्दिश बलों के बीच यह तय करना एक अहम क़दम होगा कि सुरक्षा बल एकीकृत राष्ट्रीय कमान के तहत काम करें.इसके साथ ही, उन्होंने ऐसी परिस्थितियों को सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया, जिसमें सभी सीरियाई नागरिक सुरक्षित और संरक्षित महसूस करें.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved