• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडोनेशियाई राजनयिक, मानवाधिकार परिषद में 2026 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित

 - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने इंडोनेशिया के राजनयिक सिधार्तो रेज़ा सुर्योदिपुरो वर्ष 2026 के लिए अपने अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया है. यह पहली बार है जब इंडोनेशिया के पास यह दायित्व होगा. 47 सदस्य देशों वाली मानवाधिकार परिषद को वर्ष 2006 में यूएन महासभा द्वारा स्थापित किया गया था. संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के तहत यह निकाय विश्व भर में मानवाधिकारों के प्रसार, संरक्षण व उन्हें मज़बूती देने के लिए प्रयासरत है. परिषद के नियमों के अन्तर्गत, अध्यक्ष पद पर एक वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्ति की जाती है. वर्ष 2025 में यह दायित्व स्विट्ज़रलैंड के राजदूत युर्ग लॉबर ने सम्भाला था. Tweet URL

जिनीवा स्थित यूएन कार्यालय में इंडोनेशिया के स्थाई प्रतिनिधि सिधार्तो रेज़ा सुर्योदिपूरो, एशिया-प्रशान्त क्षेत्र से एकमात्र उम्मीदवार थे. उनका कार्यकाल 31 दिसम्बर 2026 को समाप्त होगा और इस दौरान वह फ़रवरी, जून और सितम्बर में होने वाले सत्रों की अध्यक्षता करेंगे.इसी क्षेत्र समूह से इस वर्ष परिषद के अध्यक्ष को चुना जाना तय था, जिसमें अन्य सदस्य हैं: चीन, जापान, और दक्षिण कोरिया.परिषद में सदस्यता के लिये गोपनीय मतदान के ज़रिये यूएन महासभा में बहुमत द्वारा सदस्यों को चुना जाता है. मानवाधिकार परिषद के सदस्य देश, तीन वर्ष की अवधि के लिये चुने जाते हैं और सदस्य देश, दो सिलसिलेवार कार्यकाल पूरा करने के तत्काल बाद, फिर से चुनाव के लिये उम्मीदवारी पेश नहीं कर सकते हैं.परिषद के लिए मज़बूत समर्थनराजदूत सुर्योदिपूरो अपने कार्यकाल में सदस्य देशों के मानवाधिकार रिकॉर्ड की समीक्षा के लिए निर्धारित प्रक्रिया की देखरेख करेंगे, जिसे सार्वभौमिक आवधिक समीक्षा (Universal Periodic Review) कहा जाता है. इंडोनेशियाई राजदूत ने गुरूवार को निर्वाचित होने के बाद कहा कि 20 वर्ष पहले, परिषद की स्थापना के बाद से ही उनका देश इस निकाय और उसके पूर्ववर्ती मानवाधिकार आयोग का एक मज़बूत समर्थक रहा है. “हमारा आगे क़दम बढ़ाना, हमारे 1945 के संविधान की बुनियाद में निहित है, जोकि यूएन चार्टर के उद्देश्यों व सिद्धान्तों के अनुरूप है...”उन्होंने बताया इंडोनेशियाई संविधान में स्वाधीनता, शान्ति व सामाजिक न्याय के आधार पर विश्व शान्ति में योगदान का अधिदेश (mandate) उल्लिखित है. इसी बैठक के दौरान, सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने इक्वाडोर की उम्मीदवार राजदूत मार्सेलो वाज़क्वेज़ बर्मूडेज़ को 2026 के लिए परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.राजदूत मार्सेलो वाज़क्वेज़ बर्मूडेज़, लातिन अमेरिका और कैरीबियाई क्षेत्र से इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थीं, मगर बोलिविया और क्यूबा ने उनका समर्थन नहीं किया और निर्वाचन प्रक्रिया से अपने को दूर कर लिया.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved