• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूक्रेन: रूसी हमलों में कई दिनों तक बिजली ठप, लोगों की पीड़ाएँ जारी

 - World News in Hindi

ये कल्पना करना कितना पीड़ादायक है कि एक तो रोज़ाना की ज़िन्दगी युद्ध में गुज़ारना हो और उस पर भी भोजन पकाने और सर्दियों की ठंड में घरों को गर्म रखने के लिए बिजली या गैस उपलब्ध नहीं हो; कुछ ऐसी ही दैनिक वास्तविकता में जीने के लिए मजबूर हैं यूक्रेन के हज़ारों नागरिक. रूसी हमलों में अक्सर बिजली ठप हो रही है और लोगों को अक्सर कई दिनों तक बिजली के बिना ही रहना पड़ता है. यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष सहायता अधिकारी – सहायक महासचिव मैथियास शमाले ने बताया है कि ख़ेरसॉन शहर की लगभग आधी आबादी, यानि क़रीब 30 हज़ार लोग, कई दिनों तक बिजली से वंचित रहे हैं.उन्होंने बुधवार को यूएन न्यूज़ को बताया कि केवल ख़ेरसॉन शहर ही ऐसा नहीं है जो बिजली आपूर्ति से कटा हुआ है. “एक विशाल चुनौती ये है कि जब कई दिनों तक लोगों तक बिजली नहीं पहुँच रही हो तो उनकी मदद किस तरह की जाए, एक ही बार में एक सप्ताह से भी अधिक समय तक, कुछ ऐसे ही हालात इस समय ओडेसा में हैं.”अधिकारियों को यह भरोसा है कि वो कुछ घंटों या कुछ दिनों तक बिजली आपूर्ति नहीं होने की स्थिति से निपट सकते हैं मगर एक सप्ताह से अधिक दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप होने के हालात से निपटना सचमुच चुनौतीपूर्ण है. © UNOCHA यूक्रेन में रूसी हमलों के कारण, लोगों को बिजली और गैस आपूर्ति के बिना ही रहना पड़ रहा है. यूक्रेन में मानवीय सहायता समन्वयक मैथियास शमाले ने कहा कि बिजली संकट से निपटने का एक समाधान ये है कि स्कूलों और स्वास्थ्य केन्द्रों में जैनरेटर या पर्याप्त मात्रा में ईंधन मुहैया कराया जाए, ताकि संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर, लोग इन स्थानों पर एकत्र होकर कुछ राहत महसूस कर सकें, और ये राहत कई दिनों तक जारी रह सकती है.एक पल का भी भरोसा नहींउन्होंने युद्ध के अग्रिम स्थानों में से एक ख़ेरसॉन शहर का बुधवार को दौरा किया, जहाँ उन्होंने एक यूएन मानवीय सहायता केन्द्र में आम लोगों से मुलाक़ात की, जो सहायता की ख़ातिर वहाँ पहुँचे हुए थे.उनमें एक महिला एक बिजली संयंत्र में काम करती है और उसने कहा कि वो अपने काम पर रहते हुए हमेशा इस भय में रहती है कि वो भी हमले का निशाना नहीं बन जाए. © UNOCHA यूक्रेन में रूसी हमलों के कारण, लोगों को बिजली और गैस आपूर्ति के बिना ही रहना पड़ रहा है. महिला ने कहा कि जिस इलाक़े में वो रहती है वहाँ केवल पाँच ऐसे घर बचे हैं जहाँ अब भी लोग रह रहे हैं, और “लगभग सबकुछ तबाह हो चुका है.”महिला का कहना था, “मैंने तो इस बारे में सोचना भी बन्द कर दिया है. मेरा घर, मेरे कुत्ते, मेरी बिल्लियाँ. पड़ोसी, अपने घर ध्वस्त होने के बाद वहाँ से चले गए.... उन्हें यहाँ से गए हुए तीन वर्ष हो चुके हैं.”एक अन्य महिला ने बताया कि वो ख़ेरसॉन द्वीप ज़िले से वहाँ सहायता हासिल करने आई थी, और उसके भोजन पकाने या घर में गर्माहट करने के लिए गैस नहीं है. एक बारूदी उपकरण की दुर्घटना के कारण, दस दिन पहले, अस्पताल में उसकी माता का निधन हो गया.लगभग छह महीने पहले, एक ड्रोन हमले में, उसके पति की भी मृत्यु हो गई जो उस समय सार्वजनिक परिवहन साधन का प्रयोग कर रहे थे.वो महिला खो चुके अपने प्रियजन को याद करके रो उठी और उसने भय भी व्यक्त किया कि ऐसी भी सम्भावना है कि कहीं वो भी अपने घर तक वापिस नहीं पहुँचे. © UNOCHA यह महिला यूक्रेन के ख़ेरसॉन शहर में रहती है जो यूएन सहायता केन्द्र में मदद लेने के लिए आई थी. ‘रोने के बजाय मुस्कुराहट’एक अन्य बुज़ुर्ग महिला ने कहा, “ख़ेरसॉन एक व्यस्त औद्योगिक नगर हुआ करता था, मगर अब ऐसा नहीं है.”ये महिला अपनी युवावस्था में, जहाज़ों के लिए मौसम सम्बन्धी यंत्र बनाने के उद्योग में काम करती थी.मैथियास शमाले ने विपदा की परिस्थितियों में भी हौसला और हास्य बोध बनाए रखने के लिए इस महिला की प्रशंसा की.उस महिला ने कहा, “मैं रोने के बजाय, मुस्कुराना पसन्द करती हूँ. मैं रोने में पहले ही बहुत समय लगा चुकी हूँ.”महिला ने पीड़ाजनक स्वर में कहा, “मैं बस अपने घर वापिस लौटना चाहती हूँ और वहीं दम तोड़ना चाहती हूँ.”

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved