भारत के जैव-प्रौद्योगिकी (Biotechnoligy) क्षेत्र में एक शान्त क्रान्ति चल रही है. युवा उद्यमी, नई वैज्ञानिक खोजों को ऐसे स्वास्थ्य समाधानों में तब्दील कर रहे हैं, जो आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और किफ़ायती हैं. कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के अर्जुन अरुणाचलम की नई कम्पनी वॉक्सेल ग्रिड्स (Voxel Grids) ने भारत का पहला स्वदेशी MRI स्कैनर विकसित किया है. यह मशीन हल्की है, कम ऊर्जा में चलती है, अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है और आयातित स्कैनरों की तुलना में काफ़ी सस्ती भी है. ये स्कैनर अब मुंबई और असम के कैंसर अस्पतालों में इस्तेमाल हो रहे हैं, जिससे लाखों लोगों के लिए अत्याधुनिक जाँच सुलभ हो रही है.चेन्नई की लेविम लाइफ़टैक (LevimLifetech) कम्पनी के जतिन विमल ने, टाइप–2 डायबिटीज़ के लिए भारत का पहला biosimilar Liraglutide तैयार किया है, जिसकी क़ीमत आयातित दवा की तुलना में लगभग एक-तिहाई है. बायोलॉजिक दवा विकसित करना, एक जीवित कोशिका में आधारभूत बदलाव करने जैसी बेहद जटिल प्रक्रिया है, फिर भी उनकी कम्पनी इसे सफलतापूर्वक बनाने वाली, देश की पहली कम्पनी बनी और केवल एक साल में लागत से उबरकर सन्तुलन पर पहुँच गई.इसी तरह, निजी क्षेत्र की अनेक कम्पनियाँ भी तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं. UTI और निमोनिया के लिए नए एंटीबायोटिक दवाएँ विकसित की जा रही हैं. डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के टीके, दुनिया की पहला हेपेटाइटिस–E वैक्सीन, और तीव्र लिम्फ़ोमा के लिए भारत की पहली सैल थेरेपी पर काम चल रहा है. © World Bank साथ ही एंडोस्कोप, हृदय वाल्व, दाँत और हड्डी के इम्प्लांट, और स्टैम–सैल आधारित उपचारों पर भी शोध और विकास जारी है.इन सभी नई उपलब्धियों के पीछे एक ही मज़बूत आधार है – राष्ट्रीय बायोफ़ार्मा मिशन (NBM). इस मिशन को, भारत में समावेशन के लिए नवाचार परियोजना (Innovate in India for Inclusiveness project) के तहत, विश्व बैंक से वित्तीय और तकनीकी समर्थन मिला है, जिसने इन नवाचारों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.मिशन को लागू करने वाली संस्था BIRAC (Biotechnology Industry Research Assistance Council) के प्रबंध निदेशक डॉक्टर जितेन्द्र कुमार का कहना है कि राष्ट्रीय बायोफ़ार्मा मिशन, भारत के स्वास्थ्य नवाचार तंत्र का एक शक्तिशाली उत्प्रेरक बन गया है. यह शोध को प्रयोगशाला से ज़मीन तक पहुँचाने में मदद करता है और एक मज़बूत, विश्वसनीय एवं वैश्विक स्तर का प्रतिस्पर्धी बायोफ़ार्मा क्षेत्र तैयार कर रहा है.भारत की वैज्ञानिक क्षमता मज़बूत है, लेकिन पहले यह अलग–अलग हिस्सों में बिखरी हुई थी. 2012 से BIRAC इन अन्तरालों को कम करने पर काम कर रहा है, और 2017 से विश्व बैंक समर्थित NBM ने, बायोफ़ार्मास्यूटिकल विकास की रफ़्तार को तेज़ कर दिया है. © World Bank प्रयोगशाला से बाज़ार तकउद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच साझेदारी को मज़बूत करना मिशन की प्रमुख प्राथमिकता रही है. विश्व बैंक के विशेषज्ञ दिनेश नायर और अमाडू डेम बताते हैं कि “नवाचार अलग-थलग रहकर आगे नहीं बढ़ सकता.” इसी सोच के साथ अब वैज्ञानिक परामर्श समूह (Scientific Advisory Group), शोधकर्ताओं, विश्वविद्यालयों, उद्योग एवं सरकारी विशेषज्ञों को एक मंच पर लाता है, ताकि ऐसे शोध को चुना और आगे बढ़ाया जाए जो देश की असल स्वास्थ्य ज़रूरतों को पूरा करे.NBM ने वह माहौल तैयार किया जिसकी नई कम्पनियों को सबसे अधिक ज़रूरत थी - धन उपलब्धता, बुनियादी ढाँचा, नियमों के बारे में मार्गदर्शन और तकनीकी मदद. आज यह मिशन, बायो-आधारित नवाचार के लिए भारत का सबसे बड़ा शुरुआती वित्तीय सहारा बन गया है.2014 से अब तक लगभग 10 हज़ार बायोटैक कम्पनियाँ उभरी हैं, जिनमें से अनेक कम्पनियों को सीधे या परोक्ष रूप से मिशन से सहारा मिला है.BIRAC ने देशभर में लगभग 100 इन्क्यूबेशन केन्द्र बनाए हैं, जहाँ स्टार्टअप्स कम लागत पर साझा प्रयोगशालाओं में अपना शोध कर सकते हैं. इसके साथ ही 25 विशेष प्रोटोटाइप और पायलट-स्केल बायो–उत्पादन सुविधाएँ भी खड़ी की गई हैं.पुणे का वेंचर केन्द्र, बेंगलुरु का C-CAMP, विशाखापट्टनम का AMTZ, IIT कानपुर और IRSHA पुणे जैसे केन्द्र, नई कम्पनियों व व्यवसायों को उपकरण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं नैटवर्किंग के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करा रहे हैं. © World Bank बौद्धिक सम्पदा अधिकारों की सुरक्षानवाचार की इस पूरी श्रृंखला को मज़बूत करने के लिए 7 हज़ार से अधिक लोगों को राष्ट्रीय और वैश्विक बौद्धिक सम्पदा अधिकार (Intellectual Property) से जुड़े नियमों का प्रशिक्षण दिया गया है. इनमें 45 प्रतिशत महिलाएँ भी हैं.राष्ट्रीय बायोफ़ार्मा मिशन की मदद से सात क्षेत्रीय तकनीक हस्तान्तरण कार्यालय स्थापित किए गए हैं. इन कार्यालयों ने अब तक 850 से ज़्यादा बौद्धिक सम्पदा आवेदन दाख़िल किए हैं और लगभग 120 तकनीक हस्तान्तरण में सहयोग दिया है. इससे नवप्रवर्तकों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें अपना शोध सुरक्षित तरीक़े से बाज़ार तक ले जाने की क्षमता मिली है. © World Bank चिकित्सीय परीक्षण का संचालनभारत में उच्च-गुणवत्ता वाले क्लीनिकल अनुसन्धान स्थलों की कमी रही है. मिशन के सहयोग से अब अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 30 अस्पताल-आधारित और 10 अन्य परीक्षण केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनके पास लगभग 8 लाख स्वयंसेवकों का डेटाबेस उपलब्ध है.अब तक 100 से अधिक क्लीनिकल परीक्षणों को समर्थन दिया जा चुका है.जतिन के मामले में, राष्ट्रीय बायोफ़ार्मा मिशन (NBM) की सहायता ने, उनके चिकित्सीय परीक्षण की लगभग 85 प्रतिशत लागत उठाई. साथ ही, हर तीन महीने पर होने वाली वैज्ञानिक व नियामकीय समीक्षा ने, उनके उत्पाद विकास को तेज़, सरल एवं किफ़ायती बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई. © World Bank भारत समेत विश्व के लिए वैक्सीन का विकासNBM की प्रमुख उपलब्धियों में एक है - दुनिया की पहली DNA - आधारित कोविड-19 वैक्सीन ZyCoV-D, जिसे ज़ाइडस कैडिला ने, मिशन से मिले महत्वपूर्ण वित्तीय और तकनीकी सहयोग से विकसित किया.इस मिशन के तहत, भारत बायोटैक की चिकनगुनिया वैक्सीन को भी समर्थन दिया जा रहा है. यह अपनी तरह की पहली वैक्सीन होगी, जिसका पूरी तरह से विकास व परीक्षण भारत में ही किया जा रहा है.डॉक्टर बद्री पटनायक, डॉक्टर राजश्री और 20-25 वैज्ञानिकों की टीम इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही है. उन्हें अब तक लगभग 16 करोड़ रुपए की सहायता मिली है, जिसमें नियामकीय मार्गदर्शन भी शामिल हैं. © World Bank भारत के बायोफ़ार्मा भविष्य का ख़ाका35 युवा वैज्ञानिकों की टीम के साथ काम कर रहे अर्जुन कहते हैं कि भारत असाधारण प्रतिभा का धनी है. उनका मानना है कि अगर सही माहौल मिल जाए तो ये युवा वैज्ञानिक उत्कृष्ट काम कर सकते हैं.NBM के मिशन निदेशक डॉक्टर राज के शिरूमल्ला का मानना है कि भारत पहले ही जैनेरिक दवाओं और वैक्सीन के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों में है, और 1.1 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बायोफ़ार्मा उद्योग में, उच्च-गुणवत्ता वाले नवाचारों के ज़रिए एक मजबूत और निर्णायक शक्ति बन सकता है.भारत, उद्यमियों, वैज्ञानिकों और राष्ट्रीय बायोफ़ार्मा मिशन द्वारा बनाए गए मज़बूत पारिस्थितिकी तंत्र के साथ, जैव-प्रौद्योगिकी के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है. देश, लगातार निवेश, प्रगतिशील नीतियाँ और मज़बूत सार्वजनिक-निजी भागेदारी की मदद से, अपने वैज्ञानिक नवाचारों को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ा सकता है तथा वैश्विक बायोफ़ार्मा क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा सकता है - ऐसा नेतृत्व जो न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभकारी होगा.
वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने फिर मचाया धमाल, फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी अक्षय-सैफ की 'हैवान'
महिला एशिया कप 2026 : खिताबी भिड़ंत में आज भारत और श्रीलंका होंगे आमने-सामने, दुबई में रात 8 बजे से मुकाबला
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रिकॉर्ड छठी बार जीता जूनियर एशिया कप, फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
हनुमान अंश फिल्म की सफलता पर अनुप्रिया नागर बोलीं, उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
विमेंस एशिया कप: फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्रतिका की जगह कमलिनी को मौका
10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए ISRO में नौकरी का मौका, 15 सितंबर से आवेदन
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड और सिल्वर, सुकांत ने जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में 100 मेडल पूरे किए
'मेरा पहला अनुभव काफी अच्छा और यादगार रहा', लद्दाख मैराथन को जीतने के बाद बोले निखिल सिंह
भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से रौंदा
डेलनाज ईरानी ने सालों तक क्यों ठुकराए पारसी किरदार, चुंबक में काम करने की बताई खास वजह
Best IPO Apps in India for Retail Investors in 2026
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
भारत बनाम अफगानिस्तान: बुमराह का एक और बड़ा कारनामा, भुवनेश्वर-चहल के 'खास क्लब' में बनाई जगह
भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से रौंदा

भारत की रणनीति ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दिलाई बड़ी कूटनीतिक जीत: रिपोर्ट

भारत और पराग्वे ने 65 साल के राजनयिक संबंधों पर सहयोग बढ़ाने की जताई प्रतिबद्धता
राशिफल: कैसा बीतेगा 12 राशि के जातकों को रविवार 13 सितम्बर का दिन
'सिस्टर्स गोल', करीना कपूर ने रीक्रिएट किया बहन करिश्मा का आइकॉनिक 'जुबैदा' लुक
हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख
वीकेंड के वार में काजी तौकीर पर मेहरबान हुए सलमान खान, कहा-इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है
गणपति बप्पा मोरया! बॉलीवुड सितारे जो हर गणेश चतुर्थी पर घर लाते हैं बप्पा
बतौर निर्माता 'डोंट बी शाय' को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट
बर्थडे पर कोई बड़ा जश्न नहीं करेंगी संयुक्ता, सादगी से मनाएंगी अपना खास दिन
कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 14/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope