• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व खाद्य दिवस: भूख के विरुद्ध वैश्विक लड़ाई में, आपसी एकजुटता पर बल

World Food Day: Emphasis on solidarity in the global fight against hunger - World News in Hindi

दूसरे विश्व युद्ध से हुए विध्वंस की पृष्ठभूमि में, भूख और कुपोषण की चुनौती से निपटने के इरादे से देशों ने 16 अक्टूबर 1945 को खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) संगठन की नींव रखी थी. इस अहम पड़ाव को हर साल, ‘विश्व खाद्य दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जोकि सर्वजन के लिए भोजन सुनिश्चित करने के प्रयासों में जुटे व्यक्तियों व समुदायों को पहचानने और एक समृद्ध, खाद्य-सुरक्षित भविष्य को आकार देने के लिए संकल्प जताने का एक अवसर है. संयुक्त राष्ट्र के शीर्षतम अधिकारी एंतोनियो गुटेरेश ने इस दिवस पर अपने वीडियो सन्देश में ध्यान दिलाया कि 80 वर्ष पहले, जब दुनिया युद्ध के विनाश से जूझ रही थी, तब देशों ने एकजुट होकर, भूख को पराजित करने के लिए एक महत्वपूर्ण क़दम उठाया.और उसके बाद के दशकों में खाद्य सुरक्षा के मोर्चे पर शानदार प्रगति दर्ज की गई है.“फिर भी हाल के संकट यह दर्शाते हैं कि यदि हमें इन उपलब्धियों को बनाए रखना है, तो हम अपनी सतर्कता कम नहीं कर सकते हैं.”आज भी, दुनिया भर में लगभग 67 करोड़ लोग हर रात भूखे पेट सोते हैं. बहुत से अन्य लोग इस अनिश्चितता में जीते हैं कि उन्हें अगली भोजन ख़ुराक मिलेगी या नहीं. वैश्विक प्रगति बेहद धीमी है और कुछ क्षेत्रों में तो उलटी दिशा में जा रही है.महासचिव गुटेरेश ने चिन्ता जताई कि पिछले कुछ दशकों में नई चुनौतियाँ भी उभरी हैं: बढ़ते मोटापे से लेकर जलवायु परिवर्तन के झटकों तक, जिनसे खाद्य सुरक्षा पर जोखिम मंडरा रहा है.“यह शर्म की बात है कि आज, भूख को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल में लाया जा रहा है. हम एक ऐसी भयावह वास्तविकता का सामना कर रहे हैं, जहाँ युद्धग्रस्त क्षेत्रों में लोगों को जानबूझकर अकाल की स्थिति में धकेला जा रहा है.” बेहतर भोजन, बेहतर भविष्यइस वर्ष, विश्व खाद्य दिवस की थीम है: बेहतर भोजन और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट प्रयास.यूएन प्रमुख ने कहा कि यह थीम, सीमाओं, क्षेत्रों और समुदायों के बीच एकजुटता की अपील है और यह उन प्राथमिकताओं को प्रतिध्वनित करती है, जिन्हें देशों ने खाद्य प्रणाली सम्मेलन के दौरान व्यक्त किया था.उन्होंने कहा कि भूख संकट को समाप्त करने और सभी लोगों के लिए अच्छा, स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के लिए, हमारे पास ज्ञान, साधन, और संसाधन हैं. हमें अब एकता की आवश्यकता है.“आइए, हम एक साथ मिलकर कार्रवाई करें. एक बार फिर एकजुट हों. एक ऐसी खाद्य व्यवस्था बनाएँ, जिससे लोगों को पोषण मिले और पृथ्वी की रक्षा हो.”

यह भी पढ़े

Web Title-World Food Day: Emphasis on solidarity in the global fight against hunger
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved