संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दुनिया की आबादी के आठ प्रतिशत से अधिक हिस्से, यानि 67 करोड़ से अधिक लोगों को पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध नहीं है और वे भूखे पेट रहने के लिए मजबूर हैं. टकराव, हिंसा, जलवायु परिवर्तन और असमानता इसकी बड़ी वजह हैं, लेकिन “खाद्य असुरक्षा” के और भी कई कारण हैं.हर वर्ष 16 अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर, पाँच सरल तथ्यों के ज़रिए यह समझा जा सकता है कि आठ अरब से अधिक लोगों के लिए पर्याप्त भोजन होने के बावजूद, दुनिया में अब भी इतनी विशाल संख्या में लोगों को भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है.1. हिंसक टकराव और राजनैतिक अस्थिरतायूक्रेन, सूडान और ग़ाज़ा जैसे सशस्त्र टकरावों के कारण खाद्य उत्पादन रुक जाता है, आपूर्ति श्रृंखलाएँ टूट जाती हैं और बाज़ारों तक पहुँच मुश्किल हो जाती है. नतीजा यह कि लाखों लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर होते हैं और उन्हें भोजन की भारी कमी का सामना करना पड़ता है.हेती में अनुमानित 57 लाख लोग - यानी कुल आबादी का लगभग आधा हिस्सा - हिंसा के कारण घर छोड़ चुके हैं और बिगड़ती खाद्य सुरक्षा की स्थिति से जूझ रहे हैं. इनमें से लगभग 19 लाख लोग भूख के आपात स्तर का सामना कर रहे हैं. © WFP/Tanya Birkbeck संयुक्त राष्ट्र, संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में, मुख्यत: विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के ज़रिए गम्भीर खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे लोगों को तात्कालिक खाद्य सहायता प्रदान करता है.प्रभावित समुदायों को बीज, पशुधन और कृषि उपकरण भी दिए जाते हैं ताकि वे अपने लिए भोजन उगा सकें और बाहरी मदद पर निर्भर न रहें.2. जलवायु परिवर्तन और चरम मौसमसूखा, बाढ़ और लू जैसी बढ़ती जलवायु अस्थिरता किसानों की उत्पादन क्षमता को बुरी तरह प्रभावित कर रही है. इसका सीधा असर कृषि उत्पादकता और खाद्य उपलब्धता पर पड़ता है, ख़ासतौर पर उन इलाक़ों में जो पहले से ही सम्वेदनशील हैं.सोमालिया, सूडान, दक्षिण सूडान, माली, बुर्किना फ़ासो, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), नाइजीरिया और इथियोपिया में संघर्ष, सूखा, बाढ़ व मरुस्थलीकरण मिलकर गम्भीर खाद्य असुरक्षा पैदा कर रहे हैं.उदाहरण के तौर पर, सोमालिया पिछले चार दशकों के सबसे भीषण सूखे से जूझ रहा है, जिससे वहाँ लम्बे समय से जारी टकराव एवं विस्थापन की स्थिति और भी गम्भीर हो गई है. © UNICEF/Zerihun Sewunet संयुक्त राष्ट्र, पर्यावरणीय झटकों के असर को कम करने और बदलते जलवायु रुझानों के अनुकूल होने के लिए जलवायु-सहनसक्षम कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देता है. उदाहरण के लिए, अफ़्रीका के सहेल क्षेत्र में “हाफ़-मून” कृषि तकनीक अपनाई जा रही है.3. आर्थिक झटके और महंगाईवैश्विक और क्षेत्रीय मन्दी, भोजन व ऊर्जा की बढ़ती क़ीमतें और महंगाई ने एक साथ मिलकर लोगों की क्रय क्षमता घटा दी है. ख़ासतौर पर निर्धन देशों में, इससे पौष्टिक खाना हासिल कर पाना और मुश्किल हो गया है.कोविड-19 महामारी, यूक्रेन युद्ध और जलवायु झटकों के कारण 2020 से 2024 के बीच खाद्य क़ीमतें तेज़ी से बढ़ीं. जैसे-जैसे दाम बढ़े और वेतन में गिरावट आई, महंगाई ने लोगों की जेब पर असर डाला. नतीजा यह कि निर्धन देशों में लोग पौष्टिक भोजन ख़रीदने में असमर्थ हो गए और उन्हें खाने में कटौती करनी पड़ी है. © WFP/Arete/Damilola Onafuwa संयुक्त राष्ट्र आर्थिक झटकों और महंगाई के दौर में खाद्य राशन एवं पौष्टिक सामग्री की आपूर्ति बढ़ाता है, साथ ही परिवारों को स्थानीय बाज़ार से भोजन ख़रीदने के लिए नक़द सहायता प्रदान करता है. इससे पोषण में सुधार होता है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलती है.4. संरचनात्मक निर्धनता और असमानतागहरी जड़ें जमाई हुई ग़रीबी और सामाजिक असमानता, भोजन एवं संसाधनों तक पहुँच को सीमित करती हैं, ख़ासतौर पर ग्रामीण और हाशिए पर रहने वाले समुदायों में, जिससे दीर्घकालिक भूख की समस्या बनी रहती है.कम आय, कमज़ोर बुनियादी ढाँचा और स्थानीय सेवाओं की कमी के कारण, महिलाओं और आदिवासी समेत हाशिए पर मौजूद समुदायों व अन्य लोगों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता है.संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 70 करोड़ लोग अत्यधिक निर्धनता में जी रहे हैं, जिनमें से दो-तिहाई सब-सहारा अफ़्रीका में रहते हैं.संयुक्त राष्ट्र विभिन्न एजेंसियों के ज़रिए, सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों को मज़बूत करने तथा संकट-केन्द्रित सहायता से आगे बढ़कर ऐसे मॉडल को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है, जिसमें निम्न-आय वाले देश स्वयं सहनसक्षम, समावेशी एवं टिकाऊ खाद्य प्रणालियाँ विकसित कर सकें.यह पहल समुदायों को सशक्त बनाती है ताकि वे भूख से पीड़ित लोगों की संख्या में कमी ला सकें, अपनी स्थानीय क्षमता बढ़ा सकें और दीर्घकालिक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें.5. व्यापार में व्यवधान और बाज़ार अस्थिरतानिर्यात पाबन्दियों, आयात शुल्क (टैरिफ़) और वस्तुओं की क़ीमतों में उतार-चढ़ाव से खाद्य बाज़ारों में अस्थिरता पैदा होती है, जिससे भोजन महँगा हो जाता है व खाद्य-अभाव वाले देशों में उसकी कमी हो जाती है. © IFAD/GMB Akash बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका, खाद्य क़ीमतों की अस्थिरता एवं ऋण संकट से जूझ रहे हैं. व्यापार नीतियों की अनिश्चितता, वैश्विक टैरिफ़ तथा महंगाई ने स्थिति और बिगाड़ दी है. नतीजा यह कि लोगों की सस्ती और पौष्टिक भोजन तक पहुँच सीमित हो गई है.ब्राज़ील और मैक्सिको में भी व्यापारिक तनाव और महंगाई के कारण आर्थिक विकास की रफ़्तार धीमी हुई है. इससे लोगों की ख़रीद क्षमता घटी है और निम्न-आय वाले समुदायों में खाद्य असुरक्षा बढ़ी है.संयुक्त राष्ट्र विभिन्न तरीक़ों से प्रभावित देशों की मदद करता है.वह वैश्विक क़ीमतों पर नज़र रखता है, नीतिगत मार्गदर्शन देता है और खाद्य, ऊर्जा व वित्त से जुड़ी आपसी संकटों से निपटने के लिए अन्तरराष्ट्रीय समन्वय करता है. इन प्रयासों का लक्ष्य बाज़ारों को स्थिर रखना और कमज़ोर वर्गों की रक्षा करना है.
राशिफल: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
जब अमिताभ बच्चन के पास नहीं थी डिस्को की मेंबरशिप, विनोद खन्ना कराते थे एंट्री
जन्मदिन विशेष: कभी हकलाने वाले शरद केलकर ने 'बाहुबली' की आवाज बन जीता देश का दिल
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय
इंदिरा एकादशी 6 या 7 अक्टूबर? जानें सही तारीख, पूजा विधि और महत्व
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, कहा—बतौर खिलाड़ी सफर जारी रहेगा
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
मार्क रफालो ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए जोरदार भाषण दिया
साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
पहला टी20: अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

दिल्ली: किंग्सवे कैंप से राहुल-प्रियंका को रिहा किया गया, हिरासत में थे कांग्रेस के कई नेता

उत्तराखंड में भूकंप से दहशत, दिल्ली-एनसीआर में भी हिली धरती
राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक रहें सतर्क, जानें 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद
देखें आज 07/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope