• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूएन80 पहल: संगठन के कामकाज को और प्रभावी बनाने के लिए सुधार एजेंडा

 - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने प्रस्तावों का एक नया पुलिन्दा पेश किया है, जिसका उद्देश्य संगठन को और अधिक प्रभावी बनाना और निम्न तीन बुनियादी स्तम्भों के कामकाज और समन्वय में बेहतरी लाना है: शान्ति व सुरक्षा, सतत विकास, मानवाधिकार. यूएन प्रमुख ने बुधवार को जनरल असेम्बली में ढाँचागत सुधारों और कार्यक्रमों में बदलावों के सिलसिले में सदस्य देशों को जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है. “संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के लिए मेरी दृष्टि स्पष्ट है: संस्थाएँ जो एक होकर काम करें, बेहतर ढंग से काम करने के लिए, खंडीकरण से उबर कर, दोहराव को हटा कर, वित्तीय संसाधन मॉडल में बेहतरी लाकर और आपसी तालमेल को बढ़ाकर.”​ उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पहले से कहीं अधिक सुव्यवस्थित, सहयोगपूर्ण व किफ़ायती तौर-तरीक़ों की आवश्यकता है, ताकि जिन लोगों के लिए हम सेवारत हैं, उनके लिए संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा सके.
महासचिव गुटेरेश ने अपने सुधार प्रयासों के तहत, एक यूएन80 टीम गठित किए जाने की घोषणा की है, जिसका दायित्व इन सुधार प्रस्तावों को आगे बढ़ाना होगा. या तो इन प्रस्तावों पर निर्णय के लिए इन्हें अन्तर-सरकारी निकायों में पेश किया जाएगा या फिर सम्भव होने पर स्वयं आगे बढ़ कर निर्णय लिए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि अन्तत: संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश ही यूएन80 पहल की दिशा तय कर सकते हैं. संयुक्त राष्ट्र में सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए तीन क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है.
पहले कार्यप्रवाह (workstream) में दैनिक कामकाज में दक्षता बढ़ाने पर बल दिया जाएगा, सेवाओं का केन्द्रीयकरण होगा, कर्मचारियों को कम ख़र्चों वाले ड्यूटी स्टेशन पर भेजा जाएगा और भूसम्पत्ति के ख़र्चों में कमी लाते हुए प्रमुख कार्यक्रमों को मज़बूती दी जाएगी.
दूसरे कार्यप्रवाह में, मौजूदा अधिदेश (mandates) में बेहतर तालमेल बैठाने, जवाबदेही और उनकी प्रभावशीलता पर ध्यान दिया जाएगा.
2026 के बजट के अनुमान में आरम्भिक प्रस्तावों को शामिल किया गया है, जिन पर यूएन महासभा की पाँचवी समिति अब विचार कर रही है, और इस वर्ष दिसम्बर तक निर्णय की अपेक्षा है.
तीसरे कार्यप्रवाह पर बुधवार को साझा की गई पहली प्रगति रिपोर्ट में 70 से अधिक प्रस्ताव शामिल किए गए हैं, जिनमें ढाँचागत बदलावों को मज़बूती देना, न्यूयॉर्क में शान्ति व सुरक्षा टीमों के साथ-साथ यमन, साइप्रस और मध्य अफ़्रीका में भी विशेष राजनैतिक मिशन को फिर से गठित करना है.
अन्य सम्भावित सुधारों में यूएन विकास कार्यक्रम (UNDP) और परियोजना सेवाओं के लिए यूएन कार्यालय (UNOPS) का एक साथ विलय किया जा सकता है. ऐसा ही प्रस्ताव, महिला सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था (UN Women) और यूएन जनसंख्या कोष (UNFPA) के लिए है.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved