विश्व भर में 88 करोड़ से अधिक निर्धनता से पीड़ित लोग ऐसे इलाक़ों में रहते हैं, जहाँ उन्हें अत्यधिक गर्मी, बाढ़, सूखे या वायु प्रदूषण जैसे जलवायु जोखिमों का सीधे तौर पर सामना करना पड़ता है. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने अपनी नई रिपोर्ट में एक ऐसी दुनिया को उजागर किया है, जिसमें जलवायु संकट वैश्विक निर्धनता को और गम्भीर बना रहा है.
शुक्रवार को प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार, बहुआयामी निर्धनता केवल एक सामाजिक-आर्थिक समस्या नहीं है, बल्कि यह पृथ्वी पर बढ़ते जलवायु दबाव और उससे उपज रही अस्थिरता से भी गहराई से जुड़ी है.अपने दैनिक जीवन में जलवायु जोखिमों का सामना करने की वजह से पहले से ही निर्धनता का शिकार लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं.निर्धनता व जलवायु समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के पास सीमित संसाधन या सम्पत्ति होती है और अक्सर उनकी सामाजिक संरक्षा उपायों तक पहुँच नहीं होती है, जिससे परिस्थितियाँ और बिगड़ जाती हैं.
Tweet URL
‘वैश्विक बहुआयामी निर्धनता सूचकांक’ के अन्तर्गत तैयार की गई इस रिपोर्ट को, अगले महीने यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप30) से पहले जारी किया गया है, जोकि ब्राज़ील में आयोजित हो रहा है.इस सूचकांक के ज़रिए, आम लोगों के रोज़मर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं, जैसेकि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, बुनियादी सेवाओं की सुलभता समेत अन्य क्षेत्रों में निर्धनता का आकलन किया जाता है.यूएन विकास कार्यक्रम के कार्यवाहक प्रशासक हाओलिएग शू ने बताया कि वैश्विक निर्धनता से निपटने और एक अधिक स्थिरतापूर्ण विश्व को आकार देने के लिए यह ज़रूरी है कि क़रीब 90 करोड़ निर्धन लोगों को संकट में डालने वाले जलवायु जोखिमों का सामना किया जाए.उन्होंने कहा कि अगले महीने ब्राज़ील में कॉप30 जलवायु सम्मेलन में विश्व नेताओं को अपने राष्ट्रीय जलवायु संकल्पों में ऊर्जा भरनी होगी, ताकि विकास पथ पर अवरुद्ध प्रगति को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सके.निर्धनता, जलवायु जोखिमों का बोझरिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि निर्धन समुदाय, अक्सर एक साथ, अनेक मोर्चों पर आपस में गुंथे हुए पर्यावरणीय चुनौतियों से जूझ रहे हैं.अध्ययन दर्शाता है कि विश्व भर में 1.1 अरब लोग बहुआयामी निर्धनता में जीवन गुज़ार रहे हैं, जिनमें से कम 88.7 करोड़ किसी न किसी रूप में एक जलवायु सम्बन्धी जोखिम से भी सीधे तौर पर प्रभावित हैं.65 करोड़ से अधिक लोगों को दो या उससे अधिक जलवायु जोखिमों से जूझना पड़ता है, जबकि 30 करोड़ से अधिक लोग तीन या फिर जलवायु सम्बन्धी चुनौतियों का एक साथ सामना कर रहे हैं.30.9 करोड़ लोग ऐसे क्षेत्रों में बसे हैं, जहाँ वे बहुआयामी निर्धनता से पीड़ित होने के साथ-साथ तीन या चार जलवायु जोखिमों से भी जूझते हैं.निर्धन समुदायों के लिए सबसे बड़े जलवायु जोखिम झुलसा देने वाली गर्मी (60 करोड़ लोग) और वायु प्रदूषण (57 करोड़) है. बाढ़ की दृष्टि से सम्वेदनशील इलाक़ों में 46 करोड़ से अधिक निर्धन लोग बसे हैं, जबकि 20 करोड़ से ज़्यादा सूखे से प्रभावित इलाक़ों में रहते हैं.सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रदक्षिण एशिया और सब-सहारा अफ़्रीका को जलवायु व निर्धनता से जुड़ी कठिनाइयों से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) माना गया है, जहाँ सबसे बड़ी संख्या में क्रमश: 38 करोड़ और 34 करोड़ लोग रहते हैं.दक्षिण एशिया में लगभग हर निर्धन व्यक्ति, 99 फ़ीसदी, किसी न किसी जलवायु जोखिम की चपेट में है. 35 करोड़ निर्धन लोग दो या उससे अधिक जोखिमों का सामना कर रहे हैं, जोकि विश्व के किसी अन्य क्षेत्र की तुलना में सबसे अधिक संख्या है.निम्नतर-मध्यम-आय वाले देशों में बसी निर्धन आबादी को सबसे अधिक जलवायु जोखिमों से जूझना पड़ता है, जहाँ 54 करोड़ कम से कम एक जोखिम की चपेट में हैं.रिपोर्ट में सचेत किया गया है कि बहुआयामी निर्धनता के ऊँचे स्तर से प्रभावित देशों में इस सदी के अन्त तक तापमान में भी बड़े उछाल का सामना करना पड़ सकता है.
© UNICEF/Sultan Mahmud Mukut
बांग्लादेश में भी हाल के वर्षों में, बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है.
समग्र कार्रवाई पर बलइसके मद्देनज़र, निर्धनता उन्मूलन के साथ-साथ ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती, जलवायु अनुकूलन प्रयासों को मज़बूती देने पर बल दिया गया है.साथ ही, महत्वपूर्ण पारिस्तिथिकी तंत्रों को बहाल किया जाना होगा, ताकि आम लोगों व पृथ्वी को इसका लाभ मिल सके.कार्यवाहक प्रशासक शू ने कहा कि इन जटिल और आपस में गुंथे मुद्दों को हल करने के लिए समग्र समाधानों की आवश्यकता होगी, जिनमें पर्याप्त निवेश किया गया हो और जिन्हें जल्द से जल्द अमल में लाया जाए.
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन जल्द, शैडो गोल्ड रंग के साथ खास होगी पिछली सीट के लिए अलग स्क्रीन
'धुरंधर' ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले-अब कोई फिल्म की लंबाई पर बात नहीं करता
रेखा के जन्मदिन पर इंडस्ट्री ने लुटाया प्यार, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-खूबसूरती और स्टाइल की मिसाल
नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी सामग्री
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
पितृ विसर्जन पर इमोशनल हुईं कंगना रनौत, परदादा को याद कर कहा-शुक्रिया दादाजी
9 अक्टूबर का पंचांग : कन्या राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
जया बच्चन के सपोर्ट में आईं तनीषा मुखर्जी, पैपराजी को दी उनसे दूर रहने की नसीहत
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: बॉलीवुड के वे सितारे जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात की
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
देवी के नौ स्वरूप और दुर्गा सप्तशती का क्या है संबंध? जानिए शक्तिशाली मंत्र और उनका महत्व
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के भारत दौरे से बाहर
हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं जो निरंतर नई ऊंचाई तक पहुंचे : पीएम मोदी

सीजेपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को लेकर उठाए सवाल

सीजेपी प्रदर्शन: अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस, दो दिन में मांगा जवाब
राशिफल 11 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
नवरात्रि स्पेशल: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये 5 गाने, सुनते ही थिरकने लगेंगे पैर
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 11/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope