• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क़तर पर इसराइली हमला, सम्प्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन - महासचिव

 - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने क़तर में इसराइली सैन्य बलों द्वारा किए गए हमलों की निन्दा की है और उन्हें देश की सम्प्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का खुला उल्लंघन क़रार दिया है. समाचार माध्यमों के अनुसार, इसराइल ने क़तर की राजधानी दोहा में हमास के शीर्ष अधिकारियों को निशाना बनाने के इरादे से इन हमलों को अंजाम दिया है.महासचिव गुटेरेश ने मंगलवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए ध्यान दिलाया कि क़तर ने ग़ाज़ा पट्टी में युद्धविराम और हमास व अन्य हथियारबन्द गुटों द्वारा बन्धक बनाए गए लोगों की रिहाई में अहम भूमिका निभाई है.इसके मद्देनज़र, उन्होंने सभी पक्षों से अपील की है कि एक स्थाई युद्धविराम की ओर क़दम बढ़ाने की आवश्यकता है, न कि इन प्रयासों को ध्वस्त करने की.यूएन प्रमुख के अनुसार, इस हमले की ख़बर उनके द्वारा आज जारी की जाने वाली एक रिपोर्ट की अहमियत को रेखांकित करती है. यह एक कटु वास्तविकता भी है: दुनिया आज शान्ति निर्माण के बजाय युद्ध लड़ने में ज़्यादा ख़र्च कर रही है....जारी

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved