• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूक्रेन: रूसी हमले में बुज़ुर्गों समेत 20 की मौत, 'लड़ाई में तबाह हो रहे हैं जीवन'

 - World News in Hindi

रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में किए गए एक हमले में 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है, जिनमें अनेक वृद्ध आम नागरिक हैं, जो एक गाँव में अपनी पेंशन लेने के लिए एकत्र हुए थे. यूक्रेन में मानवीय सहायता समन्वयक ने इस हमले की कठोर निन्दा की है और क्षोभ जताया है कि लाखों आम नागरिक हर दिन एक पीड़ादायी वास्तविकता को जी रहे हैं. लड़ाई के अग्रिम मोर्चे पर स्थित यारोवा गाँव में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं. हिंसक टकराव के बावजूद अनेक बुज़ुर्गों ने अपने समुदायों व घरों को नहीं छोड़ा है, हालांकि रूसी हमलों का ख़तरा निरन्तर बना हुआ है.यूक्रेन में यूएन के शीर्ष मानवतावादी अधिकारी माथियास श्माल ने कहा कि हिंसा लम्बी खिंचने से ज़िन्दगियाँ तबाह हो रही हैं. पिछले कुछ दिनों में दोनेत्स्क क्षेत्र में नागरिक हताहतों की संख्या बढ़ी है और टकराव भी तेज़ हुआ है. Tweet URL

“संयुक्त राष्ट्र और मानवीय सहायता समुदाय की ओर से, हम अपने प्रियजन का शोक मना रहे सभी परिवारों और घायलों के साथ खड़े हैं. अपने दैनिक जीवन की गतिविधियों में जुटे आम नागरिकों को प्रभावित करने वाले हमले नितान्त अनुचित हैं.”स्वास्थ्य सेवाओं पर हमलेइस बीच, यूएन स्वास्थ्य एजेंसी (WHO) ने क्षोभ जताया है कि ऐम्बुलेंस पर हमले हो रहे हैं, बीमार मरीज़ों को पर्याप्त देखभाल नहीं मिल पा रही है और शान्ति दूर तक नज़र नहीं आ रही है.यूक्रेन में WHO प्रतिनिधि डॉक्टर यारनो हैबिश्ट ने राजधानी कीव से जिनीवा में पत्रकारों को बताया कि हाल ही में एक हमले में 800 से अधिक ड्रोन व मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया.फ़रवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी सैन्य बलों के पूर्ण स्तर पर आक्रमण के बाद यह सबसे बड़े हमलों में है. “यह एक वास्तविकता है, जिसे सहायताकर्मी, मानवतावादी, और लाखों यूक्रेनी दिन-राज जी रहे हैं.”उन्होंने बताया कि साल-दर-साल स्वास्थ्य सेवाओं पर हमलों में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जोकि चिन्ताजनक है. हर चार में से एक हमला ऐम्बुलेंस पर है.मानवीय सहायता मामलों में समन्वय के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) के अनुसार, कुछ दिन पहले हुए व्यापक हमलों में ओडेसा, चेरनिहीव, क्रेमेनचुक, ख़ेरसॉन समेत अन्य क्षेत्रों में ऊर्जा प्रतिष्ठान व बुनियादी ढाँचे को नुक़सान हुआ है.सर्दी के मौसम की आहट से पहले ही प्रभावित इलाक़ों में बिजली आपूर्ति और जल व्यवस्था के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं.मानसिक स्वास्थ्य पर असरडॉक्टर हैबिश्ट ने कहा कि हमें सर्दी के लिए तैयारी करने की आवश्यकता है, चूँकि शान्ति फ़िलहाल कहीं नज़र नहीं आ रही है.उन्होंने सचेत किया कि हिंसक टकराव का आम नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर हुआ है और यह कई पीढ़ियों के लिए एक दंश है.यूक्रेन में स्वास्थ्य आवश्यकताओं का इस वर्ष अप्रैल में आकलन किया गया था, जिसके अनुसार, हर 10 में से 7 लोगों को मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ हैं. वे पिछले 12 महीनों में बेचैनी, अवसाद और गम्भीर दबाव से जूझ रहे हैं, जोकि सीधा नागरिक प्रतिष्ठानों पर हो रहे हमलों से जुड़ा है.उन्होंने कहा कि यूक्रेन में मानवीय सहायता प्रयासों, पुनर्बहाली के लिए निवेश का स्तर बढ़ाए जाने की आवश्यकता है. लेकिन फ़िलहाल ज़रूरी संसाधनों (4.6 करोड़ डॉलर) में से केवल 35 प्रतिशत का ही प्रबन्ध हो पाया है.इस धनराशि के ज़रिए, यूएन स्वास्थ्य एजेंसी और उसके साझेदार संगठन 10 लाख लोगों तक सहायता पहुँचाने में जुटे हैं, हालांकि मूल लक्ष्य 30 लाख लोगों तक पहुँचना है.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved