ईरान में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि कुछ दिनों पहले हुए भड़के हिंसक टकराव के बाद उपजी आवश्यकताओं को पूरा करने के इरादे से मौजूदा यूएन कार्यक्रमों में बदलाव लाने पर चर्चा हो रही है. ईरान में यूएन के रैज़ीडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीसनर ने मंगलवार को राजधानी तेहरान से एक वीडियो लिंक के ज़रिए जिनीवा में पत्रकारों को हालात से अवगत कराया.उन्होंने कहा कि इसराइल के साथ हुए हिंसक टकराव में सैकड़ों लोगों की जान गई है, अनेक अस्पताल हमलों की चपेट में आए हैं और अफ़ग़ानिस्तान वापिस लौटने वाले शरणार्थियों की संख्या में तेज़ी आई है.“13 जून की सुबह के आरम्भिक घंटों में, तेहरान व ईरान के अन्य हिस्सों में कई हमले किए गए.”उसके बाद अगले 12 दिनों तक, दोनों ओर से अनेक हमले किए गए. “हम जानते हैं कि ईरान में कम से कम 627 लोगों की जान गई है और लगभग 5,000 घायल हुए हैं.”रैज़ीडेंट कोऑर्डिनेटर ने कहा कि इस पूरे टकराव के दौरान ईरान में संयुक्त राष्ट्र की उपस्थिति बनी रही, और अब सरकार के साथ चर्चा हो रही है कि मौजूदा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यूएन कार्यक्रमों में किस तरह से बदलाव लाया जाए.ईरान में विकास व मानवतावादी कार्यक्रमों के लिए संयुक्त राष्ट्र की 18 एजेंसियाँ मौजूद हैं, जिनके लिए लगभग 50 अन्तरराष्ट्रीय कर्मचारी और 500 स्थानीय स्टाफ़ सेवारत हैं. UN Iran ईरान में यूएन के रैज़ीडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीसनर. तेहरान में स्थितिउन्होंने बताया कि राजधानी तेहरान में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मिसाइल हमलों से सुरक्षा की तलाश में अपने घर छोड़ कर चले गए थे.इस दौरान ईरानी जनता ने एक दूसरे के प्रति एकजुटता का परिचय दिया और देश के उत्तरी हिस्से और ग्रामीण इलाक़ों के समुदायों ने तेहरान से आ रहे लोगों की मेज़बानी की.स्टेफ़ान प्रीसनर ने कहा कि स्वास्थ्य सैक्टर में जो क्षति हुई है उसकी भरपाई करने के लिए क़दम उठाए जाने होंगे.पिछले वर्ष, यूएन कार्यक्रमों का बजट क़रीब 7.5 करोड़ डॉलर था, जिसमें से दो-तिहाई धनराशि के ज़रिए 35 लाख शरणार्थियों या शरण जैसी परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर आबादी तक मदद पहुँचाई गई.ईरान पिछले चार दशकों से विशाल संख्या में शरणार्थियों का मेज़बान रहा है, जिनकी स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इरादे से समावेशी नीतियों को अपनाया गया है. यूएन एजेंसियों ने इन प्रयासों को अपना समर्थन दिया है.इसके अलावा, इस बजट धनराशि को जलवायु अनुकूलन और प्रवासन से जुड़े कार्यों के लिए आवंटित किया जाता है.रैज़ीडेंट कोऑर्डिनेटर प्रीसनर ने कहा कि ईरान में बच्चों, बुज़र्गों, महिलाओं, विकलांगजन समेत सर्वाधिक निर्बल समूहों को समर्थन देने के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होगी.यूएन अधिकारी ने ईरान-अफ़ग़ानिस्तान के ज़रिए बड़ी संख्या में शरणार्थियों द्वारा स्वेच्छा से या फिर देश निकाला दिए जाने की वजह से लौटने के समाचारों की पुष्टि की है.यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के अनुसार, 26 जून को 36 हज़ार से अधिक अफ़ग़ान अपने देश लौटे, और 13 जून के बाद से वापिस लौटने वाले लोगों की संख्या में तेज़ी आई है.अफ़ग़ान शरणार्थियों की व्यथाइससे पहले, अफ़ग़ानिस्तान में यूएन शरणार्थी एजेंसी के प्रतिनिधि अराफ़ात जमाल ने यूएन न्यूज़ को बताया कि हर दिन, अफ़ग़ानिस्तान-ईरान की सीमा पर पहुँचने वाली बसों से हताश, थके हुए अफ़ग़ान परिवार पहुँच रहे हैं.उनके अनुसार, बहुत से लोग जिस देश में वापिस लौट रहे हैं, वे उसके बारे में बहुत कम जानते हैं और उन्हें लम्बा समय ईरान में बिताने के बाद, जबरन देश से बाहर कर दिया गया है.ईरान और इसराइल के बीच हाल के दिनों में युद्ध के हालात से वापिस लौटने वाले अफ़ग़ान शरणार्थियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जबकि धन कटौती के कारण मानवीय सहायता प्रयास चुनौतीपूर्ण हो गए हैं.UNHCR प्रतिनिधि ने कुछ ही दिन पहले सीमावर्ती इलाक़े इस्लाम क़ला पर जाकर हालात का जायज़ा लिया. अतीत में हर दिन क़रीब पाँच हज़ार अफ़ग़ान अपने देश वापसी कर रहे थे, मगर हाल के दिनों में यह संख्या प्रति दिन 30 हज़ार तक पहुँच गई.यूएन एजेंसी प्रतिनिधि ने बताया कि अफ़ग़ान शरणार्थी व शरण तलाश रहे लोग एक निर्धन, वंचित देश में लौट रहे हैं, जोकि उन्हें समर्थन देने में सक्षम नहीं है.
अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' सीजन 2 की डेट आई सामने, बेला के किरदार में फिर दिखेंगी अभिनेत्री
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
वरुण गुप्ता के मैक्स स्टूडियोज़ लेकर आ रहे हैं ‘राम भक्त हनुमान’, अनुपम खेर की मौजूदगी में भक्ति और अच्छाई का संगम
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ को किया ढेर, सीआरपीएफ के डीजी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

रूस के साइबेरिया में बड़ा विमान हादसा : केमेरोवो क्षेत्र में एन-12 सैन्य मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी 19 लोगों की मौत
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
भारत में अगले साल लॉन्च होंगे VinFast के तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS और Ather को देंगे टक्कर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope