स्पेन के सेविया में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास पर अहम सम्मेलन (FFD4 ) के दौरान एक नई व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे क़र्ज़ संकट से परेशान देशों को समन्वित कार्रवाई करने और वैश्विक वित्तीय प्रणाली में अपनी आवाज़ मज़बूत करने का अवसर मिलेगा. इस ‘क़र्ज़दार मंच’ (Borrowers' Forum) कोअन्तरराष्ट्रीय ऋण प्रणाली में सुधार की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है. यह मंच संयुक्त राष्ट्र के समर्थन से स्थापित हुआ है और सेविया समझौते के अन्तिम दस्तावेज़ का एक अहम हिस्सा बनकर उभरा है.मिस्र की योजना व आर्थिक विकास मंत्री डॉक्टर रानिया अल-मशात ने कहा, "यह केवल बातें नहीं हैं, यह ज़मीनी स्तर पर की जा रही ठोस कार्रवाई है."उन्होंने कहा कि 'क़र्ज़दार मंच’ एक ठोस योजना है, देशों ने क़र्ज़ की चुनौतियों का सामना करने के लिए साझा आवाज़ और रणनीति तैयार करने के लिए, मिलकर तैयार किया है.संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास संगठन (UNCTAD) की महासचिव रिबेका ग्रिनस्पैन ने कहा कि विकासशील देश, जब ऋण पर बातचीत करते हैं, तो सामने ऋणदाता देश, एकजुट मोर्चा बनाकर खड़े होते हैं, जबकि ये देश अकेले पड़ जाते हैं. महासचिव ग्रिनस्पैन ने कहा "आवाज़ केवल बोलने की क्षमता नहीं है, यह नतीजों को आकार देने की शक्ति है. आज 3.4 अरब लोग ऐसे देशों में रहते हैं जो स्वास्थ्य या शिक्षा पर ख़र्च की जाने वाले धन से अधिक धन, ऋण चुकाने में ख़र्च करते हैं.”यह मंच संयुक्त राष्ट्र महासचिव के ऋण विशेषज्ञ समूह की 11 सिफ़ारिशों में शामिल है, जो देशों को अनुभव साझा करने, तकनीकी व क़ानूनी परामर्श सुविधा, ऋण देने की ज़िम्मेदारी भरी व्यवस्था और क़र्ज़ लेने के मानकों को बढ़ावा देने, और सामूहिक रूप से सौदेबाज़ी करने की ताक़त विकसित करने का अवसर देगा.यह पहल वैश्विक दक्षिण (Global South) की वर्षों पुरानी उस मांग को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जिसमें ऐसी ऋण व्यवस्था की बात की गई थी जहाँ केवल क़र्ज़दाताओं के नहीं, बल्कि क़र्ज़ लेने वाले देशों के हितों को भी समान महत्व मिले. एक ऐसी व्यवस्था से परे, जो अब तक मुख्य रूप से ऋणदाताओं के हितों से संचालित रही है. UN News/Matt Wells एक नई शुरुआत...ज़ाम्बिया के विदेश मंत्री मुलाम्बो हाइम्बे ने पत्रकारों से कहा कि यह पहल “दीर्घकालिक साझेदारी, पारस्परिक सम्मान और साझा ज़िम्मेदारी” को बढ़ावा देगी.उन्होंने अपने देश की ओर से मंच की एक प्रारम्भिक बैठक की मेज़बानी करने की इच्छा भी व्यक्त की.स्पेन के वित्त मंत्री कार्लोस कुएर्पो ने वर्तमान ऋण संकट को 'मौन लेकिन अत्यन्त आवश्यक' बताते हुए, इस मंच को लगभग 70 साल पहले स्थापित हुए ऋणदाताओं के पेरिस क्लब के समान एक 'सेविया क्षण' क़रार दिया.संयुक्त राष्ट्र के 2030 एजेंडा वित्तपोषण के विशेष दूत महमूद मोहील्दीन ने कहा कि यह मंच एक ऐसे तंत्र के लिए सीधी प्रतिक्रिया है, जिसने क़र्ज़दार देशों को बहुत लम्बे समय तक अलग-थलग रखा.उन्होंने कहा कि, “यह आवाज़, न्याय और अगले ऋण संकट को शुरू होने से पहले ही रोकने के बारे में है.”यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है, जब विकासशील देशों में ऋण संकट लगातार बढ़ रहा है.इस सम्मेलन में सर्वसम्मति से सेविया समझौते (Compromiso de Sevilla) को अपनाया गया, जिसमें सम्प्रभु ऋण सुधार से जुड़ी कई अहम प्रतिबद्धताएँ शामिल हैं.यह समझौता क़र्ज़ लेने वाले देशों की पहलों को समर्थन देने समेत, ऋण से जुड़ी जानकारी को ज़्यादा पारदर्शी बनाने, ऋणदाताओं के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाने, और ऋण पुनर्गठन के लिए एक बहुपक्षीय क़ानूनी ढाँचे पर विचार करने की ज़रूरत को रेखांकित करता है. UN News/Matt Wells 'फ़र्ज़ी समाधान'सेविया समझौता नागरिक समाज संगठनों की नज़र में उतना प्रभावी नहीं था, जितनी उम्मीद की गई थी. वे मानते हैं कि यह एक ऐसा अवसर है जिसे गँवा दिया गया है, एक ऐसा अवसर जिसमें अगर सही क़दम उठाए जाते, तो वैश्विक ऋण व्यवस्था में बड़े और ज़रूरी सुधार किए जा सकते थे.अफ़्रीकी ऋण और विकास मंच (AFRODAD) के जेसन ब्रगांज़ा ने सम्मेलन के दौरान एक प्रैस वार्ता में कहा कि पहले ही दिन अपनाया गया अन्तिम दस्तावेज़ यानि सेविया समझौता, उस स्तर तक नहीं पहुँच सका जिसकी वास्तव में ज़रूरत थी.“अफ़्रीका के लगभग आधे देश गम्भीर ऋण संकट से जूझ रहे हैं. वे स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छ जल जैसी बुनियादी ज़रूरतों में निवेश करने के बजाय, ऋणदाताओं को भारी धन का भुगतान कर रहे हैं.”ब्रगांज़ा ने अफ़्रीकी समूह और छोटे द्वीपीय देशों के गठबन्धन की सराहना की, जिन्होंने सम्प्रभु ऋण पर संयुक्त राष्ट्र रूपरेखा सम्मेलन (UN Framework Convention) के लिए मज़बूती से आवाज़ उठाई. UN Photo/Mariscal नागरिक समाज के नेताओं ने तथाकथित “जलवायु के बदले ऋण समझौते” (debt-for-climate swaps) के ख़तरों को लेकर भी चेतावनी दी.ब्रगांज़ा ने इन्हें “फ़र्ज़ी समाधान” क़रार दिया, जो विकासशील देशों को वास्तव में आवश्यक वित्तीय राहत या स्थान नहीं प्रदान करते.योरोपीय ऋण और विकास नेटवर्क (Eurodad) की टोवे राइडिंग ने भी इन चिन्ताओं को दोहराया और कहा, “हमें बताया जाता है कि ग़रीबी और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए धन नहीं हैं, लेकिन हकीक़त यह है कि धन उपलब्ध है. समस्या आर्थिक अन्याय की है, और इस सम्मेलन का नतीजा उसी पुरानी सोच और प्रणाली को दर्शाता है.”उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के नए कर समझौते (UN Tax Convention) पर हुई प्रगति को इस बात का प्रमाण बताया कि अगर देश ठान लें तो वास्तविक बदलाव लाया जा सकता है.‘वैश्विक स्वास्थ्य कार्य पहल’स्पेन ने बुधवार को ‘वैश्विक स्वास्थ्य कार्य पहल’ की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं और नीतियों तक पहुँच में मौजूद खाई को पाटने और स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती से होने वाली सम्भावित हज़ारों मौतों को रोकना और वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली को नई ऊर्जा देना है.यह पहल 2025 से 2027 के बीच वैश्विक स्वास्थ्य ढाँचे में 31.5 करोड़ योरो का निवेश करेगी. इसे कई प्रमुख बहुपक्षीय स्वास्थ्य संगठनों और 10 से अधिक देशों का समर्थन प्राप्त है.
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' सीजन 2 की डेट आई सामने, बेला के किरदार में फिर दिखेंगी अभिनेत्री
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
वरुण गुप्ता के मैक्स स्टूडियोज़ लेकर आ रहे हैं ‘राम भक्त हनुमान’, अनुपम खेर की मौजूदगी में भक्ति और अच्छाई का संगम
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ को किया ढेर, सीआरपीएफ के डीजी ने दी बधाई

भारत ने बनाई बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन,शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को करेंगे लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
भारत में अगले साल लॉन्च होंगे VinFast के तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS और Ather को देंगे टक्कर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope