"मैं अपने बेटे को भूख से बिलबिलाते हुए बेबस देख रही थी. मेरे पास इस बेकसी में रोने के अलावा और कोई चारा नहीं था, और मैंने अपने बेटे को अपनी भूख मिटाने के लिए, हमारे पास बहुत थोड़े से बचे-खुचे पानी में से चन्द घूँट पीने के लिए कहा." ग़ाज़ा पट्टी की की एक बेसहारा और बेबस माँ ज़ीनत ने अपनी व्यथा, यूएन न्यूज़ से बात करते हुए, कुछ इन्हीं शब्दों बयान की. ज़ीनत और उनके पति मोआमेन अबू अस्र, अपने बच्चों के साथ एक छोटे तम्बू में रहते हैं, जो कि ग़ाज़ा के तट पर मौजूद हज़ारों तम्बुओं में से एक है.कभी आराम और मौज-मस्ती की जगह रहा यह समुद्र तट, लगातार इसराइली बमबारी और सैन्य हमलों से विस्थापित फ़लस्तीनी जन के लिए, अन्तिम शरणस्थली बन गया है.इसराइल के बेदख़ली आदेश, लोगों को जैसे-जैसे विस्थापन के बाद, ज़मीन के छोटे-छोटे हिस्सों में धकेल रहे हैं, ग़ाज़ा के बन्दरगाह के आसपास का यह तटीय इलाक़ा एक अस्थाई शिविर में तब्दील हो गया है.इसके शरणार्थी बस्ती के फटे-पुराने तम्बू और भीड़-भाड़ वाली स्थिति, मानवीय संकट की गम्भीरता के दायरे को दर्शाती है जो इसराइली सेना और हमास के बीच 600 दिनों से ज़्यादा चले युद्ध के बाद अभूतपूर्व गहराई तक पहुँच गया है.यह बन्दरगाह कभी ग़ाज़ा की, मछली पकड़ने की अर्थव्यवस्था का केन्द्र था, मगर अब बंजर भूमि बन गया है. सभी नावें नष्ट हो गई हैं, और उनकी जगह एक विशाल शिविर खड़ा है - एक कठोर और बंजर वातावरण, जिसमें जीवित रहने के लिए लगभग कोई भी बुनियादी ज़रूरतें नहीं हैं. UN News उनके पास कुछ भी नहीं बचामोआमेन और उनका परिवार लगभग दो महीने से शिविर में रह रहे हैं, पास के मलबे से बरामद की गई टूटी-फूटी चटाई और टूटे बर्तनों से बने एक तम्बू में किसी तरह अपनी साँसें संभाले हुए हैं.वह अपने बच्चों के साथ बाहर बैठे हैं, अपने फ़ोन पर तस्वीरें देख रहे हैं, जिनमें नज़र आते हैं - ग़ाज़ा शहर के पूर्वी इलाक़े में शुजाइया में पीछे छूटे पिछले जीवन के बिखरे हुए टुकड़े, जब वहाँ के निवासियों को इसराइली अधिकारियों ने, कोई चेतावनी दिए बिना ही, इलाक़े को ख़ाली करने का आदेश दिया था.उन्होंने यूएन न्यूज़ को बताया, "ऐसे दौर भी आए हैं जब हम हर दो महीने में एक बार विस्थापित हुए हैं. हमारे लिए हर दिन पीड़ादाई है. हम ग़ाज़ा बन्दरगाह पर बिना भोजन, बिना पानी के आए थे - यहाँ तक कि हम अपना स्टील का तम्बू भी नहीं ला पाए."उन्होंने कहा, "हमें जीवन की बुनियादी चीज़ें भी मयस्सर नहीं हैं. हमारी स्थिति बहुत कठिन है, और हम नहीं जानते कि क्या करें. ईश्वर की क़सम, यह जीवन नहीं है. ऐसे हालात से तो बेहतर, हम मरना पसन्द करेंगे."मोआमेन अपने परिवार का पेट पालने के लिए पाँच शेकेल - लगभग $1.43 – में पानी के छोटे टैंकों की मरम्मत करते हैं. ये छोटी सी रक़म उस जगह पर, कोई भी चीज़ ख़रीदने के लिए मुश्किल से पर्याप्त है, जहाँ कीमतें आसमान छू रही हैं. "एक किलो आटे की क़ीमत लगभग सौ शेकेल यानि लगभग $28.60 है. UN News 'हम पानी पीकर जीवित रहते हैं'मार्च के बाद से मानवीय स्थिति और भी ख़राब हो गई है, जब इसराइली अधिकारियों ने, ग़ाज़ा में सहायता आपूर्ति पर प्रवेश पर पूर्ण नाकाबन्दी लगा दी थी.हालाँकि हाल के सप्ताहों में इस पाबन्दी में थोड़ी ढील दी गई थी, लेकिन सहायता सामग्री की सीमित मात्रा, भारी मांग को पूरा नहीं कर सकती है. हताश, भूखे और भयभीत लोग, जो भी सहायता सामग्री आती है उसे लूटने का सहारा लेते हैं.अपने तम्बू में, ज़ीनत खाना पकाने के कुछ बर्तन धोती हैं. उन्हें सामुदायिक अस्थाई रसोई से कुछ खाद्य सामग्री मिलने की आस है. उनके पास अधिकांश दिनों में, खाना बनाने के लिए कुछ नहीं होता है.ज़ीनत कहती हैं, "कल मैं अपने बेटे के बारे में बहुत रोई. उसने मुझसे कहा था, 'माँ, मुझे खाना चाहिए.' मैं असहाय खड़ी थी, समझ नहीं पा रही थी कि क्या करूँ. खाना चैरिटी किचन से नहीं आया था. अब हम पानी पीकर जी रहे हैं. मैं अपने बच्चों को पेट भरने के लिए पानी को पीने की सलाह देती हूँ. आज, अल्लाह का शुक्र है, हमें एक प्लेट भर खाना मिला और हम उसे खा सके." UN News 'बस, बहुत हो गया'शिविर में हालात बहुत ख़राब हैं. हर जगह मक्खियों के झुंड हैं, और आवारा कुत्ते - दुबले-पतले और भूखे - आस-पास घूम रहे हैं. "कल, एक कुत्ता टैंट में दाख़िल हो गया और उस तिरपाल को खींच रहा था जिस पर मेरा बेटा सो रहा था. मुझे लगा कि वह मेरे बच्चे को खींच रहा है. मैं चिल्लाई और मेरे पति ने कुत्ते को बाहर निकाल दिया.""हमें नहीं मालूम कि कहाँ जाना है या क्या करना है. उन्होंने हमें उखाड़ फेंका. हमारा दिल टूट चुका है. हम अब और सब्र नहीं कर सकते. हमारा धैर्य पूरी तरह ख़त्म हो चुका है."ग़ाज़ा के तट पर बिखरे हुए टैंट, गहराती मानवीय त्रासदी के स्पष्ट प्रतीक हैं. भूख से बिलखते लोगों की चीखों के सामने, किसी भी उम्मीद की आवाज़ें फीकी पड़ रही हैं. अब कोई आश्रय नहीं बचा है - केवल समुद्र बचा है.जीनत की अंतिम अपील से ज़्यादा निराशा को और कुछ नहीं समझा सकता: “युद्ध खत्म हो जाए. हमें आराम करने दो. नहीं तो, सभी देश एक साथ आएं और हम पर परमाणु बम गिरा दें और हमारी तकलीफ़ें खत्म कर दें, क्योंकि हम इस ज़िंदगी से थक चुके हैं. बस बहुत हो गया.”
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
'तुम मेरे हो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय करते दिखे रोमांस
श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में लौटा रोमांस, 'प्रहार' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' ने बांधा समां
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
8 अक्टूबर का पंचांग: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व, जानें पूजा मुहूर्त
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर दिए बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता
ब्रेन स्ट्रोक से जंग : BE FAST अपनाएं, जिंदगी और मुस्कान बचाएं
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
द्वादशी पर गणेश रूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई
नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज
Honda Elevate Facelift लॉन्च, नए डिजाइन के साथ मिले कई प्रीमियम फीचर्स
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानिए कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
जंतर-मंतर जाने के दौरान ममता बनर्जी-केजरीवाल हिरासत में लिए गए:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी

विरोध प्रदर्शन या दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल, अभिजीत दिपके को लेना है फैसला

जनसभाओं के जरिए सीईसी के इस्तीफे की मांग करना सही नहीं : वेंकैया नायडू
राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या पर कर्क को संपत्ति विवाद सुलझाने का मौका, मिथुन को भाग्य का सहारा
जन्मदिन विशेषः दोस्ती के लिए बने नेता, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें अमिताभ के सियासी करियर की कहानी
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी
39 साल बाद भी फिट है 'मिस्टर इंडिया' वाली ड्रेस, चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट : अनिल कपूर
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 10/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope