• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संयुक्त राज्य अमेरिका व फ़्राँस में यहूदी विरोधी हमलों की कठोर निन्दा

 - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोराडो में बीते सप्ताहांत हुए हमले और फ्राँस में यहूदी ऐतिहासिक स्थलों को नुक़सान पहुँचाए जाने की घटनाओं की कठोर निन्दा की है. उन्होंने सोमवार को जारी अपने एक वक्तव्य में यहूदीवाद विरोधी सभी कृत्यों के विरुद्ध अपने रुख़ को मज़बूती से दोहराया है. अमेरिका के कोलोराडो प्रान्त के बोल्डर शहर में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है, जिसने ग़ाज़ा में बन्धक बनाए गए इसराइली नागरिकों के समर्थन में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम को निशाना बनाया. इस दौरान वहाँ एकत्र लोगों पर एक प्रकार के पेट्रोल बम (molotov cocktail) फेंक कर आगज़नी की कोशिश की.संदिग्ध ने हमले के दौरान कथित तौर पर "आज़ाद फ़लस्तीन" का नारा लगाया. इस घटना के बाद अब आरोपित पर नफ़रत से प्रेरित अपराध समेत कई गम्भीर आपराधिक धाराएँ लगाई गई हैं.इस हमले में क़रीब आठ लोग घायल हुए हैं, जिनकी उम्र 52 से 88 वर्ष के बीच है. स्थानीय पुलिस के अनुसार, कुछ घायलों को मामूली चोटें आई हैं, मगर अन्य "गम्भीर" रूप से घायल हुए हैं.होलोकॉस्ट स्मारक पर निशानासमाचार माध्यमों के अनुसार, फ़्राँस की राजधानी पेरिस में एक यहूदी-विरोधी घटना में, शनिवार सुबह अज्ञात लोगों ने शोआ स्मारक (होलोकॉस्ट स्मारक), तीन उपासना स्थलों (Synagogues) और एक यहूदी रेस्तरां को निशाना बनाया.तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस स्मारक की एक दीवार पर हरा रंग पोत दिया गया, जिस पर दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यहूदियों की मदद करने वाले फ्रेंच पुरुषों व महिलाओं के नाम अंकित हैं.अब तक इन घटनाओं के सिलसिले में किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही किसी समूह ने इसकी ज़िम्मेदारी ली है.संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्तेफ़ान दुजैरिक ने न्यूयॉर्क में संवाददाताओं को बताया कि, “महासचिव इन घटनाओं की कड़ी निन्दा करते हैं.”उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सभी प्रकार की यहूदीवाद-विरोधी गतिविधियों, चरमपंथ के अन्य रूपों, धार्मिक घृणा और हिंसा भड़काने वाले किसी भी प्रयास के सख्त विरोध में है. महासचिव दोषियों की जवाबदेही तुरन्त तय किए जाने की अपील करते हैं.

यह भी पढ़े

Web Title-
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved