मानवाधिकार मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (OHCHR) वोल्कर टर्क़ ने, मंगलवार की सुबह ग़ाज़ा में भोजन पाने की कोशिश में मारे गए लोगों की मौत की घटना की निन्दा की है. ये सभी लोग दक्षिणी हिस्से में अमेरिका और इसराइल द्वारा संचालित वितरण केन्द्र में खाद्य सहायता के लिए जुटे थे. मानवाधिकार उच्चायुक्त टर्क़ ने कहा, "नागरिकों पर जानबूझकर किए गए हमले अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का गम्भीर उल्लंघन और युद्ध अपराध हैं." यह वक्तव्य ऐसे समय में जारी किया गया है जब लगातार तीसरे दिन खाद्य सहायता पाने की कोशिश कर रहे फ़लस्तीनियों के मारे जाने की घटना हुई है.उन्होंने इसराइल से अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) द्वारा जारी क़ानूनी रूप से "बाध्यकारी आदेशों" का पालन करने, संयुक्त राष्ट्र के साथ पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने, और ग़ाज़ा के लोगों तक "बिना देरी के और बड़े पैमाने पर" सहायता पहुँचाने का आग्रह किया.उन्होंने कहा, "इन दायित्वों का पालन न करने का कोई भी औचित्य नहीं है."ग़ाज़ा में इसराइल व अमेरिका द्वारा संचालित मानवीय सहायता संस्था की यह निजी पहल, संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसियों के काम को दरकिनार करता है. इन एजेंसियों ने हमेशा ग़ाज़ा में बेरोकटोक सहायता आपूर्ति का आग्रह किया है ताकि वहाँ हज़ारों टन सामान पहुँचाया जा सके. अब तक जो थोड़ी बहुत सहायता ग़ाज़ा के अन्दर जाने दी गई है, वह ज़रूरत के मुक़ाबले बेहद कम है.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि उनकी टीम अभी भी ग़ाज़ा में मौजूद हैं और अगर उन्हें अनुमति दी जाए तो वे ज़रूरतमन्द इलाक़ों में सहायता आपूर्ति वितरित कर सकते हैं. WHO के प्रवक्ता तारिक यासरेविच ने कहा, “इस समय हमारे पास 51 ट्रक मेडिकल सप्लाई से लदे खड़े हैं, जो उन कुछ अस्पतालों तक जाने को तैयार हैं, जहाँ अब भी काम हो रहा है. हमें पहुँच मार्ग चाहिए ताकि हम ग़ाज़ा के भीतर चिकित्सा संस्थानों के लिए सहायता रवाना कर सकें ताकि वे काम कर सकें." लेकिन, फ़िलहाल इसका ठीक उलट हो रहा है. अब उत्तरी ग़ाज़ा में कोई भी अस्पताल कार्यरत नहीं है.उन्होंने बताया कि WHO की एक टीम उत्तरी ग़ाज़ा के इंडोनेशियाई अस्पताल गई थी और “वहाँ बचे हुए सभी मरीज़ों और मेडिकल स्टाफ़ को बाहर निकाला गया… अब वह अस्पताल पूरी तरह खाली है.” भुखमरी के हालातसंयुक्त राष्ट्र समेत अन्य संगठनों ने अमेरिका-इसराइल की इस सहायता योजना की आलोचना की है, जिसमें बच्चों, बुज़ुर्गों और विकलांगजन तक राहत नहीं पहुँच पा रही है.बताया गया है कि राहत सामग्री को 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर वितरित किया जाता है, और इसके लिए लोगों को लम्बी दूरी पैदल चलकर जाना पड़ता है.मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क़ ने कहा, “नागरिकों के लिए भोजन और अन्य जीवन-रक्षक राहत सामग्री तक पहुँच में जानबूझकर बाधा डालने को युद्ध अपराध की श्रेणी में रखा जा सकता है.”उन्होंने ग़ाज़ा के लोगों की भुखमरी के हालात का उल्लेख करते हुए पिछले 20 महीनों से आम नागरिकों के मारे जाने और बड़े पैमाने पर तबाही की भी कड़ी निन्दा की.‘क्या मुझे गोली मार दी जाएगी?’संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने 27 मई को नया सहायता केन्द्र खुलने के बाद ग़ाज़ा में कई फ़लस्तीनियों के मारे जाने की घटनाओं की तत्काल व स्वतंत्र जाँच की मांग की है.OHCHR प्रवक्ता जेरेमी लॉरेंस ने जिनीवा में पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि बीते तीन दिनों में बहुत कुछ हुआ है, सिर्फ़ उस त्रासदी से इतर, जहाँ लोग जीवित रहने के लिए खाना लेने की कोशिश कर रहे थे और उसी दौरान मारे गए." ग़ाज़ा में आम लोग इन राहत केन्द्रों तक पैदल चलने को मजबूर हैं और अब वे डरे हुए हैं. शायद वे वहाँ जाए और उन्हें लगता है, ‘क्या मुझे खाना मिलेगा या मुझे गोली मार दी जाएगी?’”प्रवक्ता लॉरेंस ने बताया कि हाल के दिनों में दक्षिणी ग़ाज़ा स्थित सहायता केन्द्र के आसपास हुई ऐसी घटनाओं के दौरान कई मीडिया रिपोर्टों में हेलीकॉप्टर, नौसैनिक जहाज, टैंक और ज़मीनी सैनिकों के सक्रिय होने का ज़िक्र है.उन्होंने कहा, “हमें इन रिपोर्टों की जानकारी है,” और यह भी बताया कि इसराइली सुरक्षा बलों (IDF) ने मंगलवार को हुई घटना पर सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म, X, पर अपना पक्ष भी जारी किया है.
नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज
ब्रेन स्ट्रोक से जंग : BE FAST अपनाएं, जिंदगी और मुस्कान बचाएं
डॉलीवुड से लौटकर ब्रिटनी स्पीयर्स ने बयां की नाराजगी, फोटोग्राफरों के लिए बाहर रोके जाने का दावा
कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानिए कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त
द्वादशी पर गणेश रूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
8 अक्टूबर का पंचांग: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व, जानें पूजा मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
'तुम मेरे हो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय करते दिखे रोमांस
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर दिए बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
Honda Elevate Facelift लॉन्च, नए डिजाइन के साथ मिले कई प्रीमियम फीचर्स
दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP के संस्थापक अभिजीत हिरासत में,दीपके बोले- मैं यहां अरेस्ट होने आया हूं,मुझे अरेस्ट करो

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में; 45 मेट्रो स्टेशन बंद

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-NCR सीमाओं पर हाई अलर्ट, चिल्ला बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, धारा 163 लागू
राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या पर कर्क को संपत्ति विवाद सुलझाने का मौका, मिथुन को भाग्य का सहारा
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 10/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope