इस्लामाबाद । संयुक्त राष्ट्र के 'एजुकेशन कैन नॉट वेट' (ईसीडब्ल्यू) ने पाकिस्तान में बाढ़ से उत्पन्न हुए आपातस्थिति और दीर्घ संकट में शिक्षा के लिए 50 लाख डॉलर का आपातकालीन अनुदान जारी करने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को ईसीडब्ल्यू के हवाले से कहा कि 12 महीने का निवेश सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 80,000 से अधिक लड़कियों और लड़कों तक पहुंचेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ईसीडब्ल्यू निदेशक यासमीन शेरिफ ने कहा, "जलवायु संकट एक शिक्षा संकट है। इन विनाशकारी बाढ़ ने लोगों की जान ले ली है। 22,000 स्कूलों को तबाह कर दिया है और परिवारों को अलग कर दिया है।"
उन्होंने कहा, "हमें तेजी से कार्य करने की जरूरत है। ईसीडब्ल्यू और हमारे रणनीतिक साझेदार का उद्देश्य बच्चों को जल्द से जल्द स्कूल भेजना है। बाढ़ के कारण आई शिक्षा में बाधा को दूर करना है।"
पाकिस्तान में मानसून की भारी बारिश के कारण पूरे देश में भयंकर बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आई हैं।
ईसीडब्ल्यू ने कहा कि 1,400 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और सरकार का अनुमान है कि 22,594 स्कूल क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं।
ईसीडब्ल्यू ने कहा कि बच्चों को औपचारिक और अस्थायी दोनों तरह से शिक्षण और सीखने की सामग्री प्रदान की जाएगी। शिक्षकों को उनके शिक्षण विधियों के लिए समर्थन दिया जाएगा।
दुनियाभर में, 22.2 करोड़ संकटग्रस्त बच्चों और किशोरों को तत्काल शिक्षा सहायता की जरूरत है।
ईसीडब्ल्यू और उसके सहयोगी विश्व के नेताओं से '222 मिलियन ड्रीम्स' अभियान के लिए तत्काल फंडिंग में कम से कम 1.5 अरब डॉलर प्रदान करने का आह्वान कर रहे हैं।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope