• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मॉस्को में यूक्रेन का ड्रोन अटैक, एक की मौत, 61 घायल

Ukrainian Drone Attack in Moscow: One Dead, 61 Injured - World News in Hindi

मॉस्को। रूस के मॉस्को इलाके में यूक्रेन ने ड्रोन हमले किए, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 61 लोग घायल हो गए। रिजनल गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। वोरोब्योव ने शनिवार को बताया कि ड्रोन हमले में घायल हुए 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नौ अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि 31 लोगों की स्थिति स्थिर है। घायलों को उपचार के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अधिकांश पीड़ितों को छर्रे और विस्फोट से चोटें आई हैं, साथ ही मस्तिष्क में गंभीर चोटें, हड्डियां टूटना, जलने और धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं भी हुई हैं।
वोरोब्योव ने कहा कि मॉस्को से लगभग 60 किलोमीटर पूर्व में स्थित इलेक्ट्रोस्टल शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां 57 लोग घायल हुए, जबकि नोगिन्स्क में चार अन्य लोग घायल हुए।
इससे पहले शनिवार को वोरोब्योव ने कहा था कि इलेक्ट्रोस्टल में एक गोदाम के परिसर में ड्रोन गिरने से 24 लोग घायल हो गए थे।
इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने पिछले 24 घंटों में 774 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग ड्रोन और 13 निर्देशित हवाई बमों को मार गिराया है।
मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने पूरी रात यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और हवाई हमले किए।
मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में ओडेसा बंदरगाह के उस बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल ईंधन और लुब्रिकेंट उतारने के लिए किया जाता है। साथ ही, यूक्रेनी सेना को मदद पहुंचाने वाले ईंधन भंडारण केंद्रों को भी निशाना बनाया गया।
मंत्रालय ने आगे कहा कि यूक्रेन के ओडेसा इलाके में चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर गोला-बारूद उतार रहे एक कंटेनर जहाज पर भी हमला किया गया। रूसी सेना ने काला सागर में स्नेक आइलैंड के पास एक ड्राई कार्गो जहाज को भी निशाना बनाया, जो यूक्रेनी सेना के लिए सामान ले जा रहा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ukrainian Drone Attack in Moscow: One Dead, 61 Injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ukrainian, drone attack, moscow, one dead, 61 injured, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved