• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ब्रिटेन में दंपति ‘नर्व एजेंट’ के जहर से बेहोश, हालत गंभीर

UK counter-terrorism police confirm couple poisoned by nerve agent Novichok - World News in Hindi

लंदन। इंग्लैंड के विल्टशर में एक महिला और पुरुष के शरीर में उसी तरह का ‘नर्व एजेंट’ पाया गया है जो रूस के पूर्व जासूस सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी की हत्या के प्रयास में इस्तेमाल किया गया था। यह दंपति अपने घर में बेहोशी की हालत में पाया गया। बीबीसी के मुताबिक, चार्ली रोली और डॉन स्ट्रगस शनिवार को अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले। इनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मेट्रोपोलिटन पुलिस का कहना है कि इस तरह के लक्षण अभी किसी और में नहीं मिले हैं। इस बात के भी साक्ष्य नहीं मिले हैं कि इस दंपति को जानबूझकर निशाना बनाया गया। सरकार ने गुरुवार को जांच के लिए आपात बैठक बुलाई है। आतंकवाद रोधी पुलिस नेटवर्क विल्टशायर पुलिस के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रहा है। सहायक आयुक्त नील बसु का कहना है कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या यह दंपति उसी बचे हुए नर्व एजेंट की चपेट में आया है, जिससे स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया को निशाना बनाया गया था।
बीबीसी के मुताबिक, बसु ने कहा कि किसी भी तरह का दूषित सामान नहीं मिला है लेकिन अधिकारी इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं कि क्या इस दंपति को जहर दिया गया या नहीं। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी अनजान चीज को उठाने से बचने की जरूरत है। गृह मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि मार्च में स्क्रिपल और उनकी बेटी पर हुए हमले के बाद इस तरह की घटना हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UK counter-terrorism police confirm couple poisoned by nerve agent Novichok
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: unconscious, serious, poison, couple, agent novichok, britain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved