• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सूडान के दो राज्य बढ़ती हिंसा के कारण तबाही के कगार पर : यूएन

Two Sudanese states on the brink of collapse due to escalating violence: UN - World News in Hindi

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि हालिया लड़ाई ने सूडान के दो राज्यों, साउथ कोर्डोफान और ब्लू नाइल को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने गुरुवार को दैनिक ब्रीफिंग में कहा, "दक्षिण कोर्डोफान की राजधानी कडुगली में हाल ही में हुई गोलीबारी के बाद मरने वाले नागरिकों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है, जबकि करीब 36 अन्य घायल हुए हैं।" प्रवक्ता ने कहा, सूडान में संयुक्त राष्ट्र की रेजिडेंट मानवीय समन्वयक क्लेमेंटाइन नक्वेटा-सलामी के अनुसार, हिंसा लगातार खतरनाक दर से बढ़ रही है।
एक बयान में, नक्वेटा-सलामी ने कडुगली में महिलाओं और बच्चों को कथित तौर पर मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की निंदा की। उन्होंने मानवीय सहायता में बाधा डालने और बच्चों सहित नागरिकों को हिरासत में लेने की भी आलोचना की।
पश्चिमी नुबा पर्वत दक्षिण कोर्डोफान और पश्चिमी कोर्डोफन राज्यों तक फैला हुआ है। यह उन क्षेत्रों में से हैं जिनमें अंतर्राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा चरण वर्गीकरण प्रणाली या आईपीसी की अकाल समीक्षा समिति द्वारा अकाल की पहचान की गई।
नक्वेता-सलामी ने कहा कि ब्लू नाइल राज्य में मानवीय जरूरतें भी महत्वपूर्ण बनी हुई हैं। उन्होंने सूडान में संघर्ष के सभी पक्षों से तनाव कम करने, नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और मानवीय संगठनों को बेहद जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने देने की अपील की।
सूडान अप्रैल 2023 के मध्य से सूडानी सशस्त्र बलों और रैपिड सपोर्ट फोर्स मिलिशिया के बीच विनाशकारी संघर्ष की चपेट में है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two Sudanese states on the brink of collapse due to escalating violence: UN
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: un, sudan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved