• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत, एक घायल

Two policemen killed, one injured in terrorist attack in Pakistan - World News in Hindi

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना प्रांत के लक्की मरवत जिले के बरगई इलाके में हुई, जब अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस के एक वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घायल हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इलाके में नियमित गश्ती के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी भी घायल हो गए।
घटना के बाद, बचाव दल के साथ पुलिस की एक अतिरिक्त टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमले में शामिल आतंकवादियों के साथियों को गिरफ्तार करने के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
यह घटना प्रांत में दो अलग-अलग आतंकी घटनाओं में चार सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने के एक दिन बाद हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two policemen killed, one injured in terrorist attack in Pakistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: islamabad, pakistan, firing, policemen, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved