• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लेबनान में इज़राइली हमले में दो की मौत, तीन घायल

Two killed, three injured in Israeli attack in Lebanon - World News in Hindi

बेरूत। लेबनान के चिकित्सा और सैन्य सूत्रों ने मीडिया को बताया कि दक्षिण पश्चिम लेबनान को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमलों के दौरान दो नागरिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। शिन्हुआ समाचार एजेंसी आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बताया कि, मजदल ज़ून, अल-मंसूरी और खियाम में निशाना बनाए गए कई घरों के मलबे को हटाने और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाने के लिए बुलडोजर और क्रेन से लैस बचाव और एम्बुलेंस टीमों को भेजा गया। . लेबनानी सैन्य सूत्रों ने शिन्हआ समाचार एजेंसी को बताया कि इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान में सात कस्बों और गांवों पर 12 हवाई हमले किए और दक्षिण में 13 कस्बों और गांवों पर 35 गोले दागे। इसमें आठ घर नष्ट हो गए और 24 अन्य को नुकसान पहुंचा।
लेबनान-इज़राइल सीमा पर 8 अक्टूबर, 2023 से तनाव बढ़ गया है, जब लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के हमले के समर्थन में इज़राइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे। इसके जवाब में इज़राइल ने दक्षिणपूर्वी लेबनान की ओर तोपखाने से गोलीबारी की। .
लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हिजबुल्लाह और इज़राइल के बीच टकराव में लेबनानी पक्ष के 305 लोग मारे गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two killed, three injured in Israeli attack in Lebanon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lebanon, israeli attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved