• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी, 2 लोग घायल

Two injured in night club shooting in US - World News in Hindi

ह्यूस्टन। अमेरिका के अर्कांसस के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, नाइट क्लब 428 में गोलीबारी के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने क्लब के मुख्य द्वार के पास जॉर्ज हिक्स जूनियर (58) को जमीन पर पड़े देखा। उनके दाएं पैर में गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस को क्लब में एक और शख्स मिला, जिसे गोली लगी थी। कार्ल राइस (35) के बाएं पैर में लगी थी।

प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि एक शख्स ने सिल्वर रंग के वाहन से गोलियां चलाई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गया था। नाइट क्लब के पास खड़े दो वाहनों में भी गोलियां को निशान ंिल हैं। पुलिस इस मामले में 32 वर्षीय एक युवक को संदिग्ध मानकर चल रही है। मामले की जांच चल रही है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two injured in night club shooting in US
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: night club shooting, us, night club, अमेरिका, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved