• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल में उथल-पुथल : दिल्लीबाजार जेल से रिहाई की मांग पर भड़के कैदी, सेना ने संभाला मोर्चा

Turmoil in Nepal: Prisoners agitated over demand for release from Delhi Bazaar Jail, Army takes charge - World News in Hindi

काठमांडू। नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता और भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अब जेलों में भी हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। काठमांडू स्थित दिल्लीबाजार जेल से बाहर आने के बाद बड़ी संख्या में कैदियों ने रिहाई की मांग शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रण से बाहर जाता देख सेना को तैनात करना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, हालिया हिंसक प्रदर्शनों के बाद पुलिस बल को जेलों से हटाकर मुख्यालय में वापस बुला लिया गया था। इसी का फायदा उठाकर कैदियों ने जेल परिसर से बाहर निकलकर हंगामा शुरू कर दिया। फिलहाल काठमांडू में नेपाली सेना ने जेल और आसपास के इलाकों को घेर लिया है और हालात को काबू में करने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
राजनीतिक संकट के बीच जेलों में इस तरह की अशांति ने सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Turmoil in Nepal: Prisoners agitated over demand for release from Delhi Bazaar Jail, Army takes charge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi bazaar jail, army, nepal, prisoners, india-nepal border, security, nepal violent protests, president ramchandra paudel, ramchandra paudel, air india, indigo, kp oli, nepal protests, agriculture minister, home minister, nepal, nepal police, water cannon, facebook, ban, instagram, social media ban, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved