• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तुर्की ने सीरिया में 11 कुर्द आतंकवादियों को मार गिराया

Turkey kills 11 Kurdish terrorists in Syria - World News in Hindi

अंकारा । उत्तरी सीरिया में सीरियाई कुर्द पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) के 11 सदस्यों को तुर्की सुरक्षा बलों ने मार गिराया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय ने बताया कि उत्तरी सीरिया में 'ऑपरेशन ओलिव ब्रांच' और 'ऑपरेशन यूफ्रेट्स शील्ड' जोन में तुर्की सैनिकों पर हमले की साजिश रचते समय वाईपीजी सदस्यों को निशाना बनाया गया था। मंत्रालय ने कहा हम आतंकवादी हमलों का जवाब देना जारी रखेंगे।
तुर्की के अधिकारी अक्सर अपने बयानों में "निष्प्रभावी" शब्द का उपयोग करते हैं, जिससे यह साफ हो सके कि आतंकवादियों ने या तो आत्मसमर्पण कर दिया है या वह मारे गए।
तुर्की सेना ने पड़ोसी देश के साथ सीमा पर वाईपीजी मुुुक्त क्षेत्र बनाने के लिए 2016 में ऑपरेशन 'यूफ्रेट्स शील्ड', 2018 में ऑपरेशन 'ओलिव ब्रांच', 2019 में ऑपरेशन 'पीस स्प्रिंग' और 2020 में उत्तरी सीरिया में 'ऑपरेशन स्प्रिंग शील्ड' लॉन्च किया।
तुर्की वाईपीजी समूह को प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) की सीरियाई शाखा के रूप में देखता है।
तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध पीकेके ने तीन दशकों से अधिक समय से तुर्की सरकार के खिलाफ विद्रोह किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Turkey kills 11 Kurdish terrorists in Syria
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: turkey, kurdish terrorists, syria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved