• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलास्का पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर फैसला जल्‍द नहीं हुआ तो बड़ी कीमत चुकानी होगी- दक्षिण कोरिया को ट्रंप की चेतावनी

Trump warns South Korea that a decision on the Alaska pipeline project will be a heavy price if its not approved soon. - World News in Hindi

वाशिंगटन । अलास्का पाइपलाइन प्रोजेक्ट मामले में दक्षिण कोरिया की ओर से मंजूरी नहीं म‍िलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर वह परियोजना पर जल्द हस्ताक्षर नहीं करता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। शुरुआत में ट्रंप ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया इस प्रोजेक्ट में शामिल नहीं होना चाहता तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, जब एक पत्रकार ने बताया कि सोल ने अभी तक प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं दी है, तो ट्रंप का रुख सख्त हो गया। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "उन्हें बता दो कि अगर उन्होंने जल्द साइन नहीं किया, तो मैं इसे दोगुना कर दूंगा।"
यह बहस तब शुरू हुई जब व्हाइट हाउस में ट्रंप से अलास्का पाइपलाइन पर दक्षिण कोरिया के रुख के बारे में पूछा गया।
एक पत्रकार ने कहा, "दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसने अभी तक इस अलास्का पाइपलाइन को मंजूरी नहीं दी है। वह अभी भी इस पर विचार कर रहा है। क्या आपने जल्दबाजी में कोई बयान दे दिया?"
ट्रंप ने कहा क‍ि नहीं, मैंने जल्दबाजी नहीं की। अगर वे इसे नहीं करना चाहते, तो मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैं बस उनसे ज्यादा कीमत वसूल करूंगा।
पत्रकार ने जवाब दिया कि दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह अभी भी प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। इसके बाद ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोल ने जल्द समझौते पर साइन नहीं किए, तो कीमत दोगुनी की जा सकती है।
हालांकि, ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि वह किस कीमत या रकम को दोगुना करने की बात कर रहे थे। उन्होंने दक्षिण कोरिया को फैसला लेने के लिए कोई समयसीमा भी नहीं बताई।
अलास्‍का एलएनजी प्रोजेक्ट के तहत अलास्का के नॉर्थ स्लोप से प्राकृतिक गैस को एक पाइपलाइन के जरिए राज्य के दक्षिणी हिस्से में मौजूद एलएनजी फैसिलिटी तक पहुंचाने की योजना है।
वहां प्राकृतिक गैस को लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) में बदलकर विदेशों में निर्यात किया जा सकेगा।
एशियाई देशों को इस प्रोजेक्ट के संभावित ग्राहकों के रूप में देखा जाता रहा है, क्योंकि इस क्षेत्र की कई अर्थव्यवस्थाएं अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए आयातित ऊर्जा पर निर्भर हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trump warns South Korea that a decision on the Alaska pipeline project will be a heavy price if its not approved soon.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trump, south korea, alaska pipeline project, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved