• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट और WWE रिंग में सीएनएन की पिटाई

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक पुराना वीडियो शेयर कर फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एक डब्लूडब्लूई फाइट का पुराना वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में ट्रंप रिंग में एक व्यक्ति से लडते नजर आ रहे हैं। उस व्यक्ति के चेहरे पर सीएनएन का लोगो लगा हुआ है। ज्ञातव्य है कि ट्रंप और सीएनएन के रिश्ते शुरू से ही खराब रहे हैं। ट्रंप मीडिया पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोडते हैं। वहीं अब ट्रंप के इस ट्वीट से उनकी मीडिया से खींचतान का मामला फिर सामने आया है। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2007 में ट्रंप डब्लूडब्लूई रेसलिंग की एक फाइट में शामिल हुए थे। इस फाइट में ट्रंप पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक फ्रेंचाइजी मालिक विन्स मैकमैहॉन को पीटते नजर आए थे। अब इस वीडियो के साथ छेडछाड कर पीटते हुए व्यक्ति के चेहरे पर सीएनएन का लोगो लगाया गया है। वहीं सीएनएन ने पलटवार करते हुए कहा कि ट्रंप हिंसा को बढावा दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trump Tweets a Video of Him Wrestling CNN to the Ground
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: donald trump, cnn, wwe, trump tweets a video, trump wrestling cnn to the ground, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved