वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रमजान के मौके पर अगले हफ्ते व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी देंगे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि इफ्तार पार्टी के लिए 13 जून को रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस में बुधवार रात को भी इफ्तार डिनर का आयोजन किया गया। हालांकि इस पार्टी में अमरीकी मुस्लिमों को न्यौता नहीं भेजा गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हालांकि इस पार्टी में किन लोगों को बुलाया गया इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इफ्तार पार्टी में करीब 30 से 40 लोग शामिल हुए थे। व्हाइट हाउस के सूत्रों का कहना है कि ये पार्टी सिर्फ इस्लामिक देशों के राजनयिकों के लिए रख्री थी।
पहली बार इफ्तार पार्टी का आयोजन करेंगे ट्रंप
यह पहली बार होगा जब डोनाल्ड ट्रंप खुद इफ्तार पार्टी की मेजबानी करेंगे। पिछले हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर रमजान की बधाई भी दी थी। व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी देने की परंपरा रही है। बराक ओबामा, जॉर्ज बुश और बिल क्लिंटन जैसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति खुद इफ्तार के बाद होने वाले भोज की मेजबानी कर चुके हैं। सलेकिन पिछले साल ऐसा नहीं हुआ था।
ट्रंप के मुस्लिमों से संबंध अच्छे नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप के मुस्लिम समुदाय से संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उन्होंने कहा था कि सभी मुसलमानों के अमेरिका आने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगना चाहिए। वे मुसलमानों को शरणार्थी और आतंकी बताते रहे हैं। इस वजह से वे उदारवादी समाज की आलोचना का सामना भी करते रहे हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope