• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईरान से व्यापार करने वालों पर ट्रम्प का सख्त ऐलान, 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी; भारत भी शामिल

Trump Harsh Announcement on Countries Trading with Iran : Threatens  Tariff, India Included - World News in Hindi

वॉशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रम्प ने सोमवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि जो भी देश ईरान से व्यापार करेगा, उस पर अमेरिका के साथ होने वाले व्यापार में 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। उनके अनुसार यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू होगा, हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। रिपोर्टों के मुताबिक इन प्रदर्शनों में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका पहले से ही ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए है और ट्रम्प के इस कदम को ईरान पर दबाव बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के साथ व्यापार करने वाले प्रमुख देशों में चीन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और भारत शामिल हैं। यदि यह टैरिफ लागू होता है, तो इन देशों के अमेरिका के साथ व्यापार पर सीधा असर पड़ सकता है।
भारत के लिए यह फैसला विशेष रूप से चिंता का विषय माना जा रहा है। अमेरिका पहले ही भारत पर कुल 50% टैरिफ लगा चुका है, जिसमें 25% रेसिप्रोकल टैरिफ और 25% रूस से कच्चा तेल आयात करने पर लगाया गया अतिरिक्त शुल्क शामिल है। यदि ईरान से व्यापार के कारण भारत पर और 25% टैरिफ लगाया जाता है, तो कुल टैरिफ 75% तक पहुंच सकता है। इससे भारतीय निर्यात पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।
इधर, भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद को सुलझाने के लिए व्यापार वार्ता प्रस्तावित है। भारत की मांग है कि कुल टैरिफ को घटाकर 15% किया जाए और रूस से तेल आयात पर लगाई गई 25% अतिरिक्त पेनल्टी को पूरी तरह समाप्त किया जाए।
वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 में ईरान ने 147 देशों के साथ व्यापार किया था। उस साल ईरान का कुल व्यापार लगभग 140 अरब डॉलर रहा, जिसमें निर्यात 80.9 अरब डॉलर और आयात करीब 58.7 अरब डॉलर दर्ज किया गया। ईरान मुख्य रूप से कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद और प्राकृतिक गैस का निर्यात करता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रम्प का यह बयान केवल आर्थिक नहीं, बल्कि भू-राजनीतिक दबाव की नीति का भी संकेत है, जिसका असर आने वाले समय में वैश्विक व्यापार और कूटनीतिक संबंधों पर पड़ सकता है।
एजेंसी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trump Harsh Announcement on Countries Trading with Iran : Threatens Tariff, India Included
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trump, harsh announcement, countries trading, iran, threatens, tariff, india included, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved