• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोसुल में आईएस नियंत्रिक क्षेत्रों में हजारों बच्चे फंसे : यूनिसेफ

Thousands of Iraqi children still trapped in Islamic State held areas in Mosul says UNICEF - World News in Hindi

बगदाद। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने कहा कि पुराने शहर मोसुल में इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादियों के नियंत्रण वाले इलाकों में हजारों बच्चे फंसे हुए हैं। इराक में यूनिसेफ के प्रतिनिधि पीटर हॉकिन्स ने गुरुवार को एक बयान में कहा, यहां बच्चों का जीवन खतरे में हैं वह कई खतरों का सामना कर रहे हैं। लड़ाई में फंसे हुए लोग अगले हमले से डरकर अपने घरों में छुपे हुए हैं, जो लोग पलायन करने की कोशिश करते हैं, उन्हें हमले में मरने या घायल होने का जोखिम होता है। सैकड़ों नागरिकों को पहले ही मार दिया गया है और कई को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया गया है। हॉकिन्स ने कहा, भागने में सफल रहे लडक़ों और लड़कियों में कुपोषण और संघर्ष के निशान साफ देखे जा सकते हैं। यूनिसेफ ने मोसुल में संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से इस हिंसा से बच्चों को बचाने के अपने आग्रह को दोहराया। उन्होंने कहा, बच्चों को किसी भी हालात में इस हिंसा से दूर रखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Thousands of Iraqi children still trapped in Islamic State held areas in Mosul says UNICEF
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iraqi children trapped, islamic state held areas, mosul, unicef, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved