• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 14.75 करोड़

The number of corona cases worldwide is 14.75 crore - World News in Hindi

वॉशिंगटन| दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14.75 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 31.1 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विकमामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 147,533,386 और 3,116,582 है। सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 32,123,535 मामलों और 572,666 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 17,313,163 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (14,369,423), फ्रांस (5,565,080), रूस (4,717,321), तुर्की (4,667,281), ब्रिटेन (4,422,562), इटली (3,971,114), स्पेन (3,488,469), जर्मनी (3,312,653), अर्जेटीना (2,879,677), कोलंबिया (2,787,303), पोलैंड (2,762,323), ईरान (2,417,230) और मेक्सिको (2,328,391) हैं।
कोरोना से हुई मौतों के मामले में 391,936 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।
इस बीच 50,000 से अधिक मामलों वाले अन्य देश मेक्सिको (215,113), भारत (195,123), ब्रिटेन (127,688), इटली (119,539), रूस (106,783), फ्रांस (103,415), जर्मनी (81,786), स्पेन (77,738), कोलंबिया (71,799), ईरान (70,070), पोलैंड (65,437), अर्जेटीना (62,087), पेरू (59,724) और दक्षिण अफ्रीका (54,186) हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The number of corona cases worldwide is 14.75 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: number, corona, cases, worldwide, 1475 crore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved