• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुर्कीना फासो में सैन्य टुकड़ी पर आतंकी हमला, 11 सैनिकों की मौत

Terrorist attack on a legion in Burkina Faso, 11 soldiers killed - World News in Hindi

औगाडौगू। बुर्किना फासो के उत्तर-केंद्र में अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने सैन्य टुकड़ी पर हमला कर दिया। हमले में 11 सैनिकों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ से मिली जानकारी के अनुसार "अज्ञात बंदूकधारियों ने हालाले गांव के निकट एक सैन्य टुकड़ी पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 11 सैनिकों की मौत हो गई।" उन्होंने कहा हमले के बाद कुछ सैनिक लापता भी बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 हमलावर मार गिराए।
इससे एक दिन पहले ही उत्तरी प्रांत सोउम में 2 अलग-अलग हमलों में 35 नागरिकों की मौत हो गई थी और 80 आतंकवादी मारे गए थे।
संकटग्रस्ट पश्चिम अफ्रीकी देश के उत्तरी क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति सबसे बुरी है और यहां आतंकवादी हमले होते रहते हैं।
(आईएएनएस)
बुर्किना फासो में आतंकियों का नरसंहार, बर्बरतापूर्वक 35 नागरिकाें की हत्या

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Terrorist attack on a legion in Burkina Faso, 11 soldiers killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: halle village in the north-center of burkina faso, west african country, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved